मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में जनपद चमोली के विकासखंड देवाल, ग्राम सभा मुंदोली निवासी, भूतपूर्व सैनिक एवं अंतर्राष्ट्रीय एथलीट श्री कलम सिंह बिष्ट ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ओमान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर की अत्यंत कठिन 120 किलोमीटर अल्ट्रा मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें सम्मानित किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि कलम सिंह बिष्ट की यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल उत्तराखण्ड बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। रेगिस्तानी और पथरीले मार्गों पर आयोजित इस कठिन प्रतियोगिता में दुनिया भर के हजारों एथलीट्स के बीच प्रथम स्थान प्राप्त…
Author: Basyuhi
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में वन विभाग की ”गैर प्रकाष्ठ वन उपज का विकास तथा हर्बल एवं एरोमा टूरिज्म परियोजना“ के अन्तर्गत राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने परियोजना की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने वन विभाग को शीघ्र इस हेतु पीएमसी गठित किए जाने के निर्देश दिए हैं।मुख्य सचिव ने कहा कि जड़ी-बूटी उत्तराखण्ड की यूएसपी है। उन्होंने जड़ी-बूटी को प्रदेश की आर्थिकी से जोड़े जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि कृषि, उद्यान और वन विभाग आपसी सामंजस्य से जड़ी…
पेशी पर ले जाने के दौरान लक्सर ओवरब्रिज पर अभियुक्त पर फायरिंग,हायर सेंटर रेफर, मोके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण शेखर चंद सुयाल ने बताया कि विनय त्यागी नामक अभियुक्त को कोर्ट में पेशी पर ले जाने के दौरान लक्सर ओवरब्रिज पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। बताया गया कि जाम का फायदा उठाकर हमलावरों ने यह हमला किया,जिसमें अभियुक्त को गोली लगी हैं। घटना के बाद घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि आज अभियुक्त विनय त्यागी की न्यायालय में पेशी निर्धारित थी। उसे पुलिस अभिरक्षा में पेशी…
मसूरी के शहीद स्थल परिसर में पटरी व्यापारियों का अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिन-रात आंदोलन कर रहे पटरी व्यापारियों की हालत ठंड के चलते बिगड़ती जा रही है। इसी बीच धरना स्थल पर एक महिला पटरी व्यापारी की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महिला को तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय मसूरी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।पटरी व्यापारियों का कहना है कि कड़ाके की ठंड के बावजूद वे बीते कई दिनों से खुले आसमान के नीचे धरना दे रहे हैं।…
देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता मेले का शुभारंभ करने के साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को चेक भी प्रदान किए साथ ही नाबार्ड स्टेट फोकस पेपर 2026-27 का विमोचन किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah जी के मार्गदर्शन में सहकारिता आज एक सशक्त जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है। सहकारी संस्थाएं अब केवल ऋण प्रदाता नहीं रहीं, बल्कि महिला स्वयं सहायता समूहों और किसानों को सशक्त बनाने के साथ-साथ कॉमन सर्विस…
कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र, रानीखेत पहुंचकर अमर बलिदानियों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सैनिकों एवं अग्निवीरों के साथ आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भारतीय सेना पहले से अधिक सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर बनी है। आज हमारी सेना दुश्मनों की गोलियों का जवाब गोलों से देकर देश की सीमाओं की मजबूती से रक्षा कर रही है। प्रदेश सरकार भी पूर्व सैनिकों, उनके परिवारों तथा अमर बलिदानियों के आश्रितों के सम्मान और कल्याण के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।…
उत्तराखंड से एक गंभीर रिपोर्ट… केंद्र सरकार ने खनन सुधारों के लिए प्रदेश को कुल 200 करोड़ रुपये का इंसेंटिव दिया है—अक्टूबर में 100 करोड़ और नवंबर में अतिरिक्त 100 करोड़। यह राशि राजस्व बढ़ोतरी और नीतिगत सुधारों की मान्यता में मिली है। सरकार का दावा है कि अवैध खनन पर पूर्ण रोक है और सब कुछ नियंत्रण में है। लेकिन जमीनी हकीकत खासकर ढालीपुर में कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। यहां आवंटित खनन पट्टे की लीज सीमा से बाहर बड़े स्तर पर अवैध खनन चल रहा है। हालिया छापेमारी में दो 10 टायर और एक 6…
दून मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, वेतन भुगतान में देरी और अस्पताल व्यवस्थाओं से जुड़ी लगातार मिल रही शिकायतों का प्रबंधन स्तर पर समाधान न होने पर स्वास्थ्य सचिव ने कड़ा संज्ञान लिया। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने सचिवालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाकर दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाई और नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य से जुड़े संस्थानों में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। हड़ताल, वेतन देरी और सफाई व्यवस्था पर जवाब-तलब स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित कक्ष में आयोजित बैठक में दून मेडिकल…
ताड़ीखेत मैदान, अल्मोड़ा में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार ‘प्रशासन गांव की ओर, बहुउद्देशीय शिविर’ में ₹77 करोड़ की लागत से 31 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ ही देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। हमारी सरकार उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने और माताओं-बहनों तथा युवाओं के सपनों को साकार करने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। हमारा स्पष्ट लक्ष्य है कि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए…
देवभूमि की सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा देने वाली पावन धरा माँ नंदा देवी एवं गोल्ज्यू महाराज की पवित्र भूमि अल्मोड़ा में आयोजित विशाल रोड शो में देवतुल्य जनता का अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हुआ। वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवाओं एवं बच्चों से मिला स्नेह और असीम प्रेम हृदय को अभिभूत करने वाला है। रोड शो में उमड़ा विशाल जनसमूह भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार की नीतियों और विकासपरक संकल्पों पर जनता के दृढ़ विश्वास का सशक्त प्रतीक है।
नोएडा (गौतमबुद्धनगर), उत्तर प्रदेश में पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित 15वें उत्तराखंड महाकौथिक में सम्मिलित हुआ। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में उत्तराखंडी समाज द्वारा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और विशिष्ट पहचान को जीवंत बनाए रखना अत्यंत सराहनीय है। प्रवासी उत्तराखंडी समाज राज्य से दूर रहते हुए भी अपनी जड़ों से गहराई से जुड़कर उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों का संवर्धन कर रहा है, वे निस्संदेह राज्य की सांस्कृतिक चेतना के सच्चे ब्रांड एम्बेसडर हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में एक ओर देश की सांस्कृतिक विरासत का पुनर्जागरण हो रहा है, वहीं ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक…
बुग्गावाला, हरिद्वार में एमबी फूड्स द्वारा विकसित ‘मशरूम ग्राम’ का शुभारंभ किया। निश्चित रूप से यह पहल स्थानीय युवाओं और महिलाओं को स्वरोज़गार के नए अवसर प्रदान करने के साथ ही स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करेगी। यह मॉडल राज्य के अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा और कृषि आधारित उद्यमिता को नई दिशा प्रदान करेगा। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार किसानों की आय को बढ़ाने और अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसके लिए कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा…
डालनवाला पुलिस स्टेशन, देहरादून का औचक निरीक्षण कर थाना प्रभारी के अनुपस्थित पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाज़िर करने के निर्देश दिए हैं। कानून व्यवस्था और जनसेवा से जुड़े दायित्वों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। सभी थाना प्रभारी एवं कोतवालों को निर्देश दिए हैं कि पीक ऑवर में यातायात व्यवस्था पूर्णतः सुचारु रहे और किसी भी स्थिति में आम जनता को असुविधा न हो। जरूरत पड़ने पर उच्चाधिकारी भी सड़कों पर उतरें। निरीक्षण के…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में प्रदेश के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग की नई एवं गतिमान परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने वर्ष 2022-23 में स्वीकृत पिथौरागढ़ – बागेश्वर NH 309A निर्माण का प्रस्ताव अभी तक भारत सरकार को नहीं भेजने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लापरवाही पर जिम्मेदारी तय करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मार्च 2024 में स्वीकृत काठगोदाम – नैनीताल एन एच निर्माण हेतु वन एवं वन्यजीव स्वीकृतियों के लिए डेटा अपलोड में लापरवाही पर अधिशासी अभियंता को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सभी प्रोजेक्ट्स…
उत्तरखण्ड हाईकोर्ट ने एनएचएआई के द्वारा ऋषिकेश के भानियावाला में बनाए जा रहे फोर लेन सड़क की जद में आ रहे करीब 4400 पेड़ों के कटान के मामले पर सुनवाई की। आज हुई सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की तरफ से कोर्ट को अवगत कराया कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुरूप पेड़ो का ट्रांसप्लांट नही हुआ है। और न ही नियमो के तरत अंडर पास बनाये जा रहें है। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट की खंडपीठ ने राज्य सरकार, केंद्र सरकार व एनएचएआई से कहा है कि इस समस्या को हल करने के लिए बैठक कर सुझाव कोर्ट…
मुख्य सेवक सदन में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह कार्यक्रम में आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिला ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार और आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत गदरपुर, मोरी और स्याल्दे ब्लॉक को सम्मानित किया। इस अवसर पर Uttarakhand at 25: A Himalayan State With Infinite Possibilities पुस्तक का विमोचन भी किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारी सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के मंत्र के साथ राज्य के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, खेल, पेयजल और हवाई कनेक्टिविटी जैसे सभी प्रमुख…
