Author: Basyuhi

उत्तराखंड हाईकोर्ट में आज मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ में नैनीताल में 14 अगस्त को हुए जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान हुई अपहरण व बवाल को और माहौल खराब करने को लेकर स्वतः संज्ञान वाली जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के दौरान एसएसपी नैनीताल, जिलाधिकारी नैनीताल सहित जिम्मेदार एजंसियों को कल तक शपथ पेश कर यह बताने को कहा है कि 14 अगस्त को हुई घटना के पीछे किन लोगों का हाथ है। मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने कल 19 अगस्त की तिथि नियत की है। आज हुए सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एसएसपी से…

Read More

उत्तरकाशी के अगोडा गाँव मे तेज बारिश और भूधसाव के कारण एक मकान भरभरा कर ध्वस्त हो गया। घर वालों ने भाग कर अपनी जान बचाई आप तस्वीर देख सकते है किस तरह भारी बारिश के बाद एक बड़ा मकान अगोडा में ध्वस्त हुआ है। वंही ग्रामीणों की माने तो गांव में भूधसाव के कारण आधा दर्जन ज्यादा मकानों पर खतरा मंडरा रहा है जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थानों शरण ले ली है और जिला प्रशासन मदद की गुहार लगाई है। उत्तरकाशी जिले धरासू के पास पहाड़ी लैंडस्लाइड भरभरा कर गिरा पहाड़ी से मलवा पत्थर…

Read More

यूजेविएनएल- ठेकेदार की मिलीभगत सरकार को लगा रही करोड़ों की चपत 5-7 माह में ही पैसा पानी में बह गया !  विकासनगर : पछवादून क्षेत्र की बेहद महत्वपूर्ण शक्ति नहर, जोकि विद्युत उत्पादन के मामले में यूजेविएनल की रीढ है, के घटिया निर्माण/ मरम्मत कार्य के चलते नहर के बार-बार क्षतिग्रस्त होने को लेकर जन संघर्ष मोर्चा टीम ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी शक्ति नहर को देख कर अधिकारियों एवं ठेकेदारों के प्रति नाराजगी जताई | नेगी ने कहा कि एक बार फिर बरसात में…

Read More

कालाढूँगी-कोटबाग़ मुख्य मार्ग गड्ढे ही गड्ढे होने से राहगीरों को बड़ी दिक्क़त का सामना करना पड़ रहा है!लोक निर्माण बिभाग रामनगर 3 माह पूर्व ही इस मार्ग मे ट ल्ले लगा चूका है और 3माह बाद ही सड़को का ये हाल देख कर लगता है की सरकारी धन का दुऱपयोग ठेकदार व लोकनिर्माण बिभाग की मिली भगत से सरकारी धन की जमकर बंदर बांट हो रही है!दर्जनों राहगीर इन गड्ढों मे चीटिल होकर हाथ पाव तु ड़वा चुके हैँ!वही ग्राम सभा बजुनीयाहल्दू के 2परिवारों की महिला हायर सेंटर मे अभी भी इलाज करवा रही है!

Read More

जनपद रुद्रप्रयाग में लगातार जारी है भारी बारिश,जिसके चलते ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोबगड़,एंव जवाडी बाईपासए के समीप मलवा आने से बाधित हो गए हैं। वहीँ राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा जेसीबी मशीनों द्वारा सड़को पर आए मलवे को हटाने का कार्य गतिमान है। जनपद रूद्रप्रयाग में वर्षा के आंकलन की बात करें तो रुद्रप्रयाग में- 12.00 mm, जखोली – 35.00 mm ऊखीमठ – 42.50 mm हुई है। वहीँ नदियों का जल स्तर सुबह 07.00 बजे तक -अलकनंदा -626.30 मी, मंदाकिनी – 625.15 मी यानि खतरे के निशान तक पहुँच चुकी हैं। इधर जिला प्रशासन एंव आपदा प्रबंधन की टीमों द्वारा जिले…

Read More

हल्द्वानी में योगा ट्रेनर ज्योति मेर हत्याकांड मामले में पुलिस द्वारा खुलासा न किए जाने को लेकर लोगों ने एसएसपी कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। सामाजिक संगठनों व स्थानीय लोगों ने योगा ट्रेनर ज्योति मेयर हत्याकांड का खुलासा न होने पर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि यह पुलिस पीड़ितों पर लाठी चलाने वाली पुलिस है जबकि न्याय के लिए यहां दर-दर भटकना पड़ता है। पिछले तीन सप्ताह से लोग लगातार खुलासे की मांग कर रहे हैं लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए एसपी सिटी प्रकाश चंद्र आर्य ने…

Read More

आज यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं संसदीय कार्य मंत्री (प्राधिकृत) श्री सुबोध उनियाल ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष  ऋतु खण्डूडी भूषण से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर आगामी मानसून सत्र, जो भराड़ीसैंण, गैरसैंण में आयोजित होना है, पर विस्तृत चर्चा हुई। सत्र के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु सुरक्षा प्रबंध, सदस्यों, अधिकारियों एवं कार्मिकों के लिए आवश्यक सुविधाएँ तथा अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई। माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन जनभावना का प्रतीक है और यहाँ आयोजित होने वाला प्रत्येक सत्र उत्तराखंड की विधान प्रक्रिया को…

Read More

सतपाल महाराज कर चुके पंचायत कार्यों की जांच की घोषणा!  विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों-अरबों रुपए की हो चुकी लूट| कई कार्य धरातल पर उतरे ही नहीं !        कई कार्यो को अलग-अलग नाम देकर दो-तीन बार लिया गया भुगतान !    विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि लगभग 9- 10 माह पहले पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने बड़े जोर शोर से पंचायतों (जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायतों व ग्राम पंचायतों) में हुए विकास कार्यों की जांच कराऐ जाने की घोषणा की…

Read More

इसके उपरान्त पुलिस महानिदेशक महोदय ने स्वतंत्रता दिवस 2025 के पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’गोल्ड’ एवं पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’सिल्वर’ प्रदान कर सभी को बधाई दी। अपने सम्बोधन में पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने कहा- ” स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर मैं उत्तराखण्ड पुलिस परिवार के प्रत्येक सदस्य को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। सबसे पहले मैं आज पदक और साम्मान चिन्ह प्राप्त करने वाले समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरे पुलिस परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहूंगा। इस वर्ष हमारे समक्ष कई महत्वपूर्ण चुनौतियां रहीं, अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था संबंधी प्रकरण, नए आपराधिक…

Read More

आज प्रातः 9 बजे उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष  ऋतु खण्डूडी भूषण ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विधानभवन, देहरादून परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण समारोह में विधानसभा सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे। झंडारोहण के उपरांत अपने उत्साहवर्धक संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं आंदोलनकारियों के अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्रप्रेम को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आज़ादी का यह पर्व हमें अपने कर्तव्यों, मूल्यों और देशहित में योगदान देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने धराली आपदा में हुए जनहानि एवं क्षति पर गहरी संवेदना व्यक्त…

Read More

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड एक सशक्त लोकतांत्रिक प्रदेश है, जिसकी लोक परंपराएं देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार सतत प्रयासरत है और आने वाले समय में उत्तराखंड को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और विरासत को बनाए रखने का आह्वान किया।

Read More

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने देश व प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उनके त्याग, बलिदान, शौर्य और संघर्ष के बल पर हमें आजादी प्राप्त हुई है। राज्यपाल ने कहा कि भारत ने 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है, यह आत्मनिर्भरता हमारे विकास का आधार है। राज्यपाल ने कहा कि डिजिटल स्वदेशी यानी अपने डेटा, सॉफ्टवेयर और तकनीक…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शासकीय आवास परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। स्वाधीनता संग्राम के पावन महायज्ञ में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानियों को नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति अटूट समर्पण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर परिसर में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस के जवानों, मीडिया बंधुओं सहित अन्य सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Read More

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में धूमधाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण” एमडीडीए के अधिकारी- कर्मचारियों ने लिया देश की अखंडता और प्रगति के लिए मिलकर काम करने का संकल्प स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह 9 बजे मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) कार्यालय परिसर में गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने की। तिरंगा फहराते ही परिसर देशभक्ति के नारों और “वन्दे मातरम्” की गूंज से भर उठा। इस अवसर पर एमडीडीए के सभी अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि और आम नागरिक मौजूद रहे। सभी…

Read More

उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने देहरादून विधानसभा में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल और प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में सत्र के दौरान सुरक्षा और कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि 32 विधायकों ने 547 प्रश्न सदन में प्रश्न काल के लिए लगाए हैं। अभी तक तीन विधेयक भी प्राप्त हो चुका है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन की कार्यवाही चाहे देहरादून विधानसभा में हो या फिर गैरसैंण के भराड़ीसैंण में…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर काशीपुर, ऊधमसिंहनगर में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभाजन स्मृति स्मारक स्थल का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने देश के विभाजन का दंश झेलने वालों को नमन करते हुए कहा कि 14 अगस्त 1947 का दिन हम कभी नहीं भूल सकते, जब मजहब की आड़ में भारत को दो हिस्सों में बाँट दिया गया। जहां एक ओर 15 अगस्त 1947 को पूरा देश आजादी का जश्न मनाने की तैयारी कर रहा था वहीं, उससे ठीक एक दिन पहले ही, देश को दो…

Read More