जिला प्रशासन ने जनपद वासियों को सतर्क किया है कि सोशल मीडिया, विशेषकर फेसबुक पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के नाम से मिलती जुलती फर्जी प्रोफाइल बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि उन्हें इस तरह की कोई भी फ्रेंड रिक्वेस्ट मिलती है या कोई व्यक्ति जिलाधिकारी के नाम पर पैसों की मांग करता है, तो इस पर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया ना दें ।इस तरह की फर्जी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Author: Basyuhi
सभी संबंधित हितधारकों से विचार–विमर्श कर समिति प्रभावी नीति का प्रारूप तैयार कर शासन को अनुशंसा प्रस्तुत करेगी, जिसमें निम्न उद्देश्य सम्मिलित होंगे – • ग्राम का समग्र पुनरुद्धार। • प्रभावित परिवारों का पुनर्वास। • ग्रामवासियों की आजीविका को सुदृढ़ एवं स्थिर बनाना। • समिति आवश्यक कार्यवाही हेतु अन्य सुझाव भी प्रस्तुत कर सकेगी।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर ग्राउंड जीरो पहुंचे स्वास्थ्य सचिव, धराली में आपदा प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों का किया निरीक्षण SDRF, ITBP और स्वास्थ्य टीमों का हौसला बढ़ाया, आज 300 से अधिक लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार शनिवार को रक्षाबंधन के दिन सीधे ग्राउंड जीरो धराली पहुंचे। यहां उन्होंने आपदा प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों की कमान अपने हाथों में लेते हुए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीमों, SDRF, NDRF, ITBP और स्थानीय…
धराली (उत्तरकाशी) के आपदा प्रभावितों को राहत पहुँचाने और लापता लोगों की खोजबीन का अभियान युद्धस्तर पर जारी है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री भेजी जा रही है। अब तक 700 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। आज सुबह से दोपहर तक करीब 128 लोगों को रेस्क्यू कर हवाई सेवा से मातली हेलीपैड लाया गया। इसके साथ ही धराली में इंटरनेट कनेक्टिविटी को भी बहाल कर दिया गया है। पर्यटकों और श्रद्धालुओं को उचित परिवहन व्यवस्था के माध्यम से गंतव्य तक भेजा जा रहा है
जनपद उत्तरकाशी में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर आज DG ITBP, DG National Disaster Response Force, India एवं DGP Uttarakhand Police के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान रेस्क्यू अभियान की प्रगति, ज़मीनी चुनौतियों और आपसी समन्वय को और मज़बूत बनाने पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में आपदा प्रभावित क्षेत्रों तक त्वरित पहुंच, फंसे हुए लोगों का शीघ्र रेस्क्यू, दुर्गम क्षेत्रों में टीमों की तैनाती, हेली लिफ्टिंग ऑपरेशन, और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। संचार, बिजली और सड़क संपर्क की शीघ्र बहाली, राहत सामग्री की सुचारु आपूर्ति किए जाने…
राहत, भरोसा और नेतृत्व… एक साथ आपदा की घड़ी में 2 दिन से ग्राउंड जीरो पर धामी धराली और पौड़ी गढ़वाल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावितों को बंधाया ढांढस मुख्यमंत्री धामी को अपने बीच देख आपदा प्रभावितों के भी हुए हौसले बुलंद धराली (उत्तरकाशी) से लेकर पौड़ी गढ़वाल तक जहां भी आपदा ने संकट खड़ा किया, वहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे पहले पहुंचे। राहत और बचाव कार्यों को युद्ध स्तर पर संचालित करने के साथ-साथ वे स्वयं ग्राउंड ज़ीरो पर डटे हुए हैं। पिछले 2 दिन से धामी ग्राउंड जीरो पर हैं। पल-पल की जानकारी ले रहे हैं…
रेस्क्यू ऑपरेशन आज सुबह से युद्धस्तर पर लगातार जारी है आज सुबह 9 बजे तक धराली हर्षिल से कुल 53 लोगों को सकुशल आईटीबीपी मातली शिफ्ट किया जा चुका हैं तथा आईटीबीपी मातली हेलीपैड से लगातार घटनास्थल तक सभी आवश्यक सामग्रियां भेजी जा रही हैं । वही सुबह 10 बजे तक कुल 80 लोगों को आईटीबीपी मातली हेलीपैड पर पहुंचाया जा चुका है। जहां से लगातार सभी लोगों को सकुशल उनके गंतव्य तक भी सुविधानुसार भेजा जा रहा हैं।
सचिव गृह शैलेश बगौली प्रातः 07:00 बजे से ही राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में रेस्क्यू अभियान की मॉनिटरिंग के लिए उपस्थित हैं। इस अवसर पर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी राजकुमार नेगी के साथ ही उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विभिन्न विशेषज्ञ उपस्थित हैं।
विगत 5 अगस्त को खीरगंगा नदी का अचानक जलस्तर बढने से हर्षिल, धराली क्षेत्र में हुयी त्रासदी के बाद से ही आपदा स्थल पर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, ITBP, फायर सर्विस, राजस्व आदि आपदा राहत दल रेस्क्यू कार्यों में जुटे हैं। घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण/रेस्क्यू कार्यों का जायजा लेने के लिए आज दिनांक 8.08.2025 *उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ* उत्तरकाशी पहुंचे हैं, मातली हेलीपैड में लैडिंग के बाद उनके द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी की मीटिंग में प्रतिभाग करने के उपरांत हर्षिल के लिए रवाना हुये हैं। मातली में उनके द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रेस्क्यू कार्यों…
कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण उत्पन्न हो रही जल निकासी की समस्याओं का जायज़ा लेने हेतु उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज विभिन्न वार्डों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान देवी रोड पर विशेष रूप से निर्माणाधीन निकासी नहर का अवलोकन किया गया। उन्होंने कहा कि देवी रोड कोटद्वार की प्रमुख और अत्यधिक व्यस्त सड़कों में से एक है, जहां जलभराव की स्थिति के कारण आमजन और व्यापारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। निरंतर बारिश के चलते सड़क पर पानी जमा हो रहा है,…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के नैठा बाजार, सैंजी गांव एवं बांकुड़ा क्षेत्र में आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान आपदा राहत शिविरों में रह रहे प्रभावित नागरिकों, माताओं एवं बहनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। आपदा की इस कठिन घड़ी में एक बेटे और भाई के रूप में हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं। राज्य सरकार की ओर से प्रभावितों को हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन को प्रभावितों को त्वरित राहत प्रदान करने एवं पेयजल, विद्युत, सड़क और संचार…
जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जन औषधि केंद्र, ओपीडी, जनरल वार्ड, बाल चिकित्सा वार्ड, एक्सरे रूम, हाइ डिपेंडेंसी यूनिट सहित अन्य मुख्य वार्डो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की विस्तार से जानकारी ली जिलाधिकारी ने मरीजों से मुलाकात कर उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हॉस्पिटल में…
6 अगस्त को हुई भारी बारिश का भयावह मंजर अब सामने आने लगा है। जनपद के पाबौ और थलीसैण ब्लॉक इस आपदा से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। पाबौ ब्लॉक के क्यार्द, कलुण, सेंजी, बुरांसी गांवों से लेकर थलीसैण ब्लॉक के बांकुड़ा गांव तक भारी नुकसान हुआ जहाँ पांच नेपाली मजदूर के बहाने की सूचना थी जिनका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। अतिवृष्टि के चलते कई घरों में मलबा घुस गया है, सड़कें ध्वस्त हो गई हैं और ग्रामीणों की आजीविका पर गहरा संकट मंडरा रहा है। प्रशासन लगातार राहत कार्यों में जुटा हुआ है। आपदाग्रस्त क्षेत्रों में…
उत्तरकाशी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों से रेस्क्यू कर लाए गए लोगों से मुलाकात की। आज प्रातः काल से अब तक 65 से अधिक लोगों को हेली रेस्क्यू कर मातली, उत्तरकाशी लाया जा चुका है। इस दौरान लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सरकार का आभार भी व्यक्त किया। हमारी सरकार आपदा क्षेत्रों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी हर संभव सहायता उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया है। प्राभावित क्षेत्रों में हवाई सेवा के माध्यम से आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा रही है। बंद…
https://youtu.be/yKMPyvp8Di0?si=gU_-1D5akW1BNbZB
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र का दौरा किया और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया और राहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने मौके पर तैनात राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे कर्मियों से भी भेंट की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत सामग्री और सहायता समयबद्ध तरीके से सभी प्रभावितों तक पहुंचे। राहत कार्यों को गति देने के उद्देश्य से दो हेलीकॉप्टरों के माध्यम से आवश्यक खाद्य सामग्री और राहत सामग्री धराली क्षेत्र में पहुंचाई…
