Author: Basyuhi

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में हाउस ऑफ़ हिमालयाज की 5वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में हाउस ऑफ़ हिमालयाज के नए उत्पादों की समीक्षा और वैश्विक विस्तार की रणनीति तय की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि हाउस ऑफ़ हिमालयाज की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जैविक उत्पादों पर फोकस करते हुए जैविक उत्पादों का सर्टिफिकेशन अनिवार्य रूप से प्राप्त किया जाना सुनिश्चित किया जाए। आमजन को इसकी जानकारी हो, इसके लिए प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्य सचिव ने उत्पादों की गुणवत्ता, ट्रेसबिलिटी और ब्रांड स्टोरीटेलिंग को वैश्विक स्तर पर ब्रांड…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों हरिद्वार स्थित मनसा देवी – चंडी देवी मंदिर, टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम, नैनीताल के कैंची धाम, अल्मोड़ा के जागेश्वर मंदिर, पौड़ी स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर सहित अन्य प्रसिद्ध मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन मंदिरों में भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालु पंजीकरण, पैदल मार्गों और सीढ़ियों का चौड़ीकरण, अतिक्रमण हटाने तथा अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन, में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने पर आयोजित सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सम्मान उत्तराखंड की जनता का सम्मान है। राज्य की जनता के आशीर्वाद से ही उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का सपना साकार हो पाया। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता लागू कर राज्य सरकार ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा यू.सी.सी लागू होने के बाद अब राज्य में सभी नागरिकों के अधिकार समान हो गए हैं। यू.सी.सी…

Read More

हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एफटीआई परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।कार्यक्रम में कुमाऊं कमिश्नर एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत, कुमाऊं की आईजी रिद्धिम अग्रवाल, विधायक बंशीधर भगत, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट समेत प्रशासन, पुलिस और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण को लेकर मतदाताओं से घरों से बाहर निकलकर भारी…

Read More

देहरादून नगर निगम शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में नगर निगम ने कूड़ा उठान की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया है। नगर आयुक्त नमामि बंसल के अनुसार, पहले घरों से कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी एजेंसी के पास थी, लेकिन लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए अब यह जिम्मेदारी सीधे निगम ने अपने हाथों में ले ली है। नगर निगम द्वारा तैनात पर्यावरण मित्रों को समय पर वेतन और आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे सेवा की गुणवत्ता में सुधार आया है। नगर आयुक्त ने…

Read More

देहरादून में साइबर ठगों ने खेल पुरस्कार के नाम पर फर्जीवाड़ा किया। ठगों ने एक फर्जी वेबसाइट बनाकर खुद को ‘भारतीय और अंतरराष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025’ का आयोजक बताया। वही एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि साइबर ठगों ने खिलाड़ियों को ठगने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाने का जाल बिछाया है। इसके लिए एक फर्जी वेबसाइट बनाकर इस पर आवेदन मांगे जा रहे हैं। इस वेबसाइट पर उत्तराखंड के राज्यपाल, पीटी ऊषा, नीरज चोपड़ा जैसी शख्सियतों को पुरस्कार चयन समिति का सदस्य दर्शाया गया है। वेबसाइट को खोलने पर इस पर डोनेशन के लिए एक क्यूआर कोड खुल…

Read More

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के साथ कोटद्वार विधानसभा में चल रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। ऋतु खण्डूडी ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का कोटद्वार आनंद विहार एक्सप्रेस ( गाड़ी संख्या 14089/14090 ) में नए ऐसी कोच जुड़ने पर धन्यवाद किया उन्होंने और सांसद अनिल बलूनी ने कोटद्वार रेलवे स्टेशन में पहुंचकर नवनिर्माण हो रहे रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करा और कार्य में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करा। सांसद अनिल बलूनी ने तहसील परिसर में बने पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र का भी निरीक्षण करा और बताया कि जल्द ही इस…

Read More

परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि 50 लाख से बढ़ाकर की गई डेढ़ करोड़। चमोली जिले के कालेश्वर में ई.सी.एच.एस एवं सैनिक विश्राम गृह और नैनीताल में सैनिक विश्राम गृह बनाया जायेगा-सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गांधी पार्क, देहरादून में कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कारगिल शहीदों के परिवारजनों को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान चमोली जिले के कालेश्वर में ई.सी.एच.एस एवं सैनिक विश्राम गृह का निर्माण किए जाने एवं नैनीताल में सैनिक विश्राम…

Read More

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने चीड़बाग, देहरादून स्थित शौर्य स्थल में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि कारगिल विजय दिवस उन वीर सपूतों के सम्मान का दिन है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि कारगिल की कठिन और विषम परिस्थितियों में भारतीय सेना ने अदम्य साहस और रणनीतिक कौशल का परिचय देते हुए दुश्मनों को परास्त कर ऐतिहासिक विजय…

Read More

जनपद रुद्रप्रयाग में देर रात्रि से हुई भारी बारिश के चलते आज कई स्थानों पर मलवा आने, पहाड़ टूटने से मार्ग अवरुद्ध हो गये है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार गौरीकुंड घोडा पडाव के उपर से चट्टान टूटने के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग अवरुद्ध हो हुआ है। तो वहीँ अगस्तमुनि के विजयनगर मे सडक मार्ग पर पानी भर जाने के कारण लोगों के घरो मे पानी घुसने से परेशानी बढ़ गई। वहीँ विकास खण्ड अगस्त्यमुनि की ग्राम सभा रुमसी मे भारी वर्षा के कारण आवासीय मकानों को खतरा उतपन्न हो गया है। ग्राम सभा चमेली के…

Read More

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की हरियाली व सांस्कृतिक संरक्षण की नई पहल देहरादून की पहचान केवल उसकी शांत वादियों और सुहावने मौसम से नहीं, बल्कि उसकी नैसर्गिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से भी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने शहर की खोती जा रही हरियाली और पारंपरिक स्वरूप को पुनः संवारने की दिशा में ठोस और दूरदर्शी कदम उठाए हैं। यह पहल न केवल ‘सुंदर दून – स्वच्छ दून’ के सपने को साकार करने की दिशा में है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और टिकाऊ भविष्य देने का संकल्प भी है।…

Read More

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज राजभवन में उत्तराखण्ड राज्य खेल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति अमित सिन्हा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने सिन्हा को नव सृजित विश्वविद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु सक्रिय एवं नवाचारपूर्ण प्रयासों की अपेक्षा की। उन्होंने खेल संस्कृति को प्रोत्साहन देने, खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा राज्य के युवाओं में खेलों के प्रति रुचि विकसित करने पर बल दिया।

Read More

कोटद्वार की कण्वघाटी स्थित केंद्रीय विद्यालय के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक  ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर  ऋतु खण्डूडी भूषण ने केंद्रीय विद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया में चयनित सभी बच्चों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा, “कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत से शिक्षा व्यवस्था में एक नया आयाम जुड़ा है। यह न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा बल्कि आसपास के क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।” उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि गत…

Read More

राजभवन में शुक्रवार को हरियाली तीज का पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजभवन में कार्यरत महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अन्य अधिकारियों की धर्म पत्नियों द्वारा प्रतिभाग कर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रथम महिला गुरमीत कौर ने सभी महिलाओं को तीज की शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर गुरमीत कौर ने तीज उत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा, नारी शक्ति की श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक…

Read More

राजधानी देहरादून के आढ़त बाजार को दूसरी जगह शिफ्ट करने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। सड़क चौड़ीकरण की योजना को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन ने इस दिशा में जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एमडीडी के वाइस चेयरमैन बंशीधर तिवारी ने बताया कि जहां बाजार को शिफ्ट किया जाना है, वहां का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। कुछ व्यापारियों को मुआवज़ा राशि दी जाएगी, जबकि कुछ को नई जगह पर दुकानें मिलेंगी। इसके लिए सूची तैयार हो चुकी है और HADCO से मंज़ूरी भी मिल गई है। साथ ही उन्होंने…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के इतिहास में प्रधानमंत्री के रूप में दूसरा सबसे लंबा कार्यकाल पूर्ण करने पर प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और विश्व मंच पर भारत की अलग पहचान बन रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अंत्योदय के सिद्धांत पर काम करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाई है। मुख्यमंत्री ने नरेंद्र मोदी को “नए भारत का निर्माता” बताया और कहा कि देश आज हर क्षेत्र में नवाचार के…

Read More