मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘डिजिटल उत्तराखंड‘ के एकीकृत प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिक सेवाओं की सरल, सुविधाजनक और पारदर्शी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए तय रोडमैप के अनुसार प्रभावी व समयबद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुड गवर्नेंस के लिए राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण गेमचेंजर डिजिटल पहल को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग तत्परता से कार्यवाही सुनिश्चित करें। गेमचेंजर योजनाओं को लेकर सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने डिजिटल उत्तराखंड प्लेटफॉर्म के क्रियान्वयन की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को डिजिटल युग की…
Author: Basyuhi
ANTF व थाना पंतनगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में डेढ़ किलो से अधिक चरस के साथ दो नशा तस्कर दबोचे जनपद ऊधमसिंहनगर को “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” बनाने के अभियान के तहत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा महोदय के कड़े निर्देशों पर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के क्रम में, थाना पंतनगर और एंटी- नारकोटिक्स टास्क फोर्स रुद्रपुर की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, 1.5 किलोग्राम से अधिक अवैध चरस के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आगामी त्रि-स्तरीय पंचायती चुनाव में नशे की रोकथाम और नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी…
वहीँ जनपद प्रमुख शिव मंदिर कोटेश्वर महादेव, कोठगी के पंचमुखी महादेव मंदिरों में भी लोगों द्वारा भोले नाथ का जलाभिषेक किया जा रहा है।जबकि आज देर रात्रि से हो रही झमाझम बारिश ने भी सावन के सोमवार को सुहाना बना दिया है https://youtu.be/ssPDTBAXQ7k?si=benpxawyUlQod-5w
गंगा जल लेकर दौड़ते इन कांवड़ियों के कदमों में आस्था की आग है… और मन में सिर्फ एक नाम — भोलेनाथ। हरिद्वार से देशभर के शिवालयों की ओर निकल चुकी है डाक कांवड़ की बाढ़।”लेकिन इस आस्था के बीच खटास भी दिख रही है। कई जगहों पर प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर कांवड़िए नाराज़ हैं पार्किंग व्यवस्था,मार्गों की सफाई और ट्रैफिक कंट्रोल को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं ऐसे पुलिस-प्रशासन हालात को संभालने में जुटा है। लगातार निगरानी, हेल्थ कैम्प और ट्रैफिक रूट डायवर्जन की कोशिशें जारी हैं, ताकि ये मेला शांति और सफलता के साथ संपन्न हो सके।””बोल बम…
केंद्रीय गृह मंत्री ने बंपर निवेश पर पीठ थपथपाई, साथ ही ब्रांडिंग भी की सीएम धामी को सुपर शाबासी, पल-पल झलका विश्वास नीतियों का किया जमकर प्रचार, व्यवस्थाओं को खूब सराहा वर्ष 2023 में निवेशक सम्मेलन के समापन में मौजूद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से एक खास चर्चा की थी। यह चर्चा पराक्रम से संबंधित थी। तब गृह मंत्री ने कहा था-निवेश के एमओयू लाने में पराक्रम नहीं है। असल पराक्रम निवेश के प्रस्ताव को धरातल पर उतारने में है। करीब डेढ़ साल बाद निवेश उत्सव के मौके पर उत्तराखंड के इस पराक्रम को…
श्रावण मास का काँवड़ मेला अपने चरम पर है। काँवड़ पटरी बम बम भोले के जयकारों से गूँज रही है और शिवभक्त कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने गंतव्यों के लिए निकल रहे हैं। वहीं इस बीच रूड़की में काँवड़ पटरी पर हिसार के रहने वाले दो भाइयों ने कलयुग का श्रवण कुमार बनकर अनोखी मिसाल पेश की है। हरियाणा के हिसार के रहने वाले दो भाइयों ने अपने माता-पिता को कन्धे पर काँवड़ में बिठाकर यात्रा कराने का निर्णय लिया और कलयुग का श्रवण कुमार बन मिसाल पेश की है। हर माता- पिता का सपना होता है कि उसके…
जिलाधिकारी ने टनकपुर अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शुक्रवार देर रात्रि टनकपुर स्थित उपजिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर अस्पताल की समस्त स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय के विभिन्न विभागों जैसे जनरल वार्ड, इमरजेंसी कक्ष, आईसीयू, लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर आदि का बारीकी से निरीक्षण किया तथा वहां उपचाररत मरीजों से सीधे संवाद कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता, सफाई व्यवस्था तथा स्टाफ की उपस्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उपचार प्राप्त कर रहे लाभार्थियों से…
देहरादून:पूर्व मंत्री हरक सिंह समेत पांच के खिलाफ ईडी ने दाखिल किया आरोप पत्र, ईडी ने मनी लांड्रिंग के मामले में कांग्रेस नेता पर कसा शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में ईडी ने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, उनकी पत्नी दीप्ति रावत और 3 अन्य लोगों के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र, देहरादून की विशेष मनी लॉन्ड्रिंग निवारण (PMLA) अदालत में दायर किया गया आरोपपत्र, हरक के करीबियों की अकूत सम्पत्ति पर जांच एजेंसियों की नजर
सीएम धामी के निर्देश पर पेयजल निगम का चीफ इंजीनियर निलंबित काम दिलाने के नाम पर ली थी 10 लाख की रिश्वत अब तक 200 से अधिक भ्रष्टाचारियों को भेजा जा चुका है जेल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचार के मामले में उत्तराखंड पेयजल निगम हल्द्वानी के प्रभारी मुख्य अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। संजय कुमार, निवासी काशीपुर ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया था कि वर्ष 2022 में सुजीत कुमार तत्कालीन अधीक्षण अभियंता निर्माण मंडल देहरादून ने…
सचिवालय में कौशल विकास एवं श्रम विभाग की बैठक में अधिकारियों को उद्योगों की मांग और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण कोर्स डिजाइन करने के निर्देश दिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि ट्रेनिंग सेंटरों में अत्याधुनिक मशीन, लैब्स और स्मार्ट क्लास रूम की स्थापना की जाए। युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के लिए मुख्य सचिव की निगरानी में सभी संबंधित विभागीय सचिव समन्वय स्थापित कर कार्य करें। ई-श्रम पोर्टल पर 100 प्रतिशत पंजीकरण किया जाए साथ ही सभी योग्य श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया जाए तथा वैकल्पिक विषय के रूप…
उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकपरंपराओं और प्रकृति-प्रेम को समर्पित हरेला पर्व के अवसर पर आज उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने देहरादून स्थित शासकीय आवास पर अमरूद एवं आंवला के पौधे रोपित कर पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व केवल पर्यावरण संरक्षण का नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ियों तक पहुँचाने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे और युवा यदि अपने प्राकृतिक परिवेश और सांस्कृतिक परंपराओं को जानें, तो वे न केवल पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार…
हरेला पर्व पर MDDA की हरित पहल, वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन हरेला पर्व संस्कृति और जिम्मेदारी का संगम- बंशीधर तिवारी उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरणीय चेतना का प्रतीक हरेला पर्व आज मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा एक वृहद वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से मनाया गया। इस अवसर पर डिफेंस कॉलोनी स्थित गौरा देवी पार्क और नव-निर्माणाधीन आढ़त बाजार क्षेत्र में सैकड़ों पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर सचिव श्री मोहन बर्निया, संयुक्त सचिव श्री गौरव चटवाल, मुख्य अभियंता श्री…
प्रदेश में हरेला का त्योहार मनाओ, धरती माँ का ऋण चुकाओ” थीम पर किया गया पौधा रोपण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज परिसर, देहरादून में “हरेला का त्योहार मनाओ, धरती माँ का ऋण चुकाओ” थीम पर आयोजित राज्यव्यापी पौधारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए समस्त प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने रुद्राक्ष का पौधा रोपा हरेला हमारी संस्कृति और चेतना का पर्व है मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति, प्रकृति और…
विसिल ब्लोअर के इनपुट की प्रतीक्षा न करते हुए प्रोएक्टिव होकर रैंडमली छापेमारी करें समाज को नशामुक्त करने में सक्रिय सिविल सोसाइटी के सदस्यों, NGO, महिला व युवा मंगल दलों को शामिल करते हुए महाविद्यालयों में जागरुकता कैंपेन भी चलाएं मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ एंटी ड्रग्स कैंपेन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि राजधानी देहरादून में विभिन्न तकनीकी, मेडिकल और उच्च शिक्षण संस्थानों में नशामुक्ति अभियान के तहत की जा रही एनफोर्समेंट की कार्रवाई से संतोष व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसे सभी शैक्षणिक…
प्रकृति का संरक्षण केवल आज की आवश्यकता नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारा दायित्व है – राज्यपाल बुधवार को राजभवन में उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक पर्व ‘हरेला’ को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने हरेला पर्व के अवसर पर राजभवन स्थित राजप्रज्ञेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। इसके बाद राज्यपाल सहित प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, सचिव रविनाथ रामन, अपर सचिव रीना जोशी सहित राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों ने राजभवन परिसर में पौधरोपण किया। हरेला…
देवभूमि उत्तराखंड में हरेला पर्व को बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।सीएम ने कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति का प्रतीक है और पर्यावरण से जुड़ने का उत्सव भी इस बार प्रदेशभर में 5 से 7 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।उन्होंने बताया कि ‘एक माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत यह वृक्षारोपण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने राज्य में जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने और रीवा डिविजनल योजना के…
