Author: Basyuhi

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को लेकर प्रदेश पुलिस एक्शन में है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देश पर STF और लोकल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एमडीएमए ड्रग्स बनाने वाले गिरोह के सरगना कुनाल कोहली को नानकमत्ता से गिरफ़्तार किया है। कुनाल के पास से 126 लीटर केमिकल, 28 किलो पाउडर और 7.41 ग्राम तैयार एमडीएमए ड्रग्स बरामद की गई है। ये सभी पदार्थ NDPS एक्ट के तहत प्रतिबंधित हैं। जानकारी के मुताबिक, कुनाल चंपावत और पिथौरागढ़ में पोल्ट्री फार्म की आड़ में ड्रग फैक्ट्री चला रहा था। माल को मुंबई समेत कई शहरों…

Read More

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “ऑपरेशन कालनेमि” की शुरुआत की है। यह अभियान उन लोगों के खिलाफ चलाया जाएगा जो धार्मिक वेशभूषा पहनकर लोगों को ठगने और धोखा देने का काम कर रहे हैं। खासतौर पर कांवड़ यात्रा जैसे आयोजनों में ऐसे कुछ साधु-संत शामिल हो जाते हैं, जो आस्था की आड़ में अपराध करते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री ने ने साफ कहा है कि ऐसे लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.।… इस विषय पर बात करते हुए गढ़वाल परिक्षेत्र के आईजी राज्य स्वरूप ने कहा कॉलोनी अभियान के तहत फर्जी बाबाओ के खिलाफ लगातार…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट की इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिड़ला को उत्तराखण्ड के चारधाम का प्रसाद भेंट किया और देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए राज्य के विभिन्न स्थानीय उत्पाद भी उन्हें भेंट किए । मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य चारधाम, प्राकृतिक सुंदरता एवं आध्यात्मिकता का प्रतीक है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को राज्य में चल रहे विकास कार्यों, विशेष रूप से धार्मिक पर्यटन, सड़क संपर्क, स्वास्थ्य, और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी…

Read More

भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा के संवाहक, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर आतंकवाद विरोधी निर्णायक नेतृत्व के प्रतीक, विश्व के 27 राष्ट्रों के सर्वोच्च सम्मान से अलंकृत व माँ भारती की उपासना में अहर्निश समर्पित होकर राष्ट्र को विकास के नए आयाम प्रदान करने वाले जननायक आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी से नई दिल्ली में भेंट कर उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्हें जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित श्री कार्तिक स्वामी मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। इस दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने चारधाम यात्रा, आदि कैलाश यात्रा, कांवड़ यात्रा और नंदा राजजात यात्रा सहित आगामी कुंभ 2027 की तैयारियों के…

Read More

बालिका शिक्षा और स्मार्ट स्कूलों पर विशेष ध्यान दिया जाए मुख्यमंत्री ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिए समेकित प्रयास किए जाएं। पहली, छठी तथा नवीं कक्षा में विद्यार्थियों के अधिकाधिक प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए प्रवेशोत्सव पर विशेष ध्यान दिया जाए। विद्यालयों से बालिकाओं के ड्रॉपआउट को कम करने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। जो बालिकाएं ड्रॉपआउट हो रही हैं, उनको शिक्षा की धारा से पुनः जोड़ने के प्रयास किए जाएं। इसके लिए व्यापक स्तर पर लोगों को जागरूक भी किया जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने…

Read More

उन्होंने भारत सरकार से साझा किए जाने वाले विभिन्न विभागीय प्रकरणों का स्टेटस तैयार करने तथा उसको भारत सरकार को प्रेषित करने को कहा। मुख्य सचिव ने विभागों के आउटपुट इंडिकेटर की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने विभागीय कार्यों का आउटपुट इंडिकेटर तैयार करें। विभागीय कार्यों में नई तकनीक का समावेश अथवा किसी अभिनव प्रयोग से कितना सुधार हुआ है इसका तुलनात्मक विवरण तैयार करने को कहा। उन्होंने सभी सचिवों को अपने विभागीय कार्यों का वर्क प्लान बनाते हुए उसका अनुमोदन करवाने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि जो विभाग कार्बन…

Read More

ढोंगियों के खिलाफ सीएम धामी की निर्णायक कार्रवाई को देशभर से समर्थन सनातन की रक्षा के लिए सीएम धामी द्वारा लिए गए हैं कई कड़े निर्णय उत्तराखंड से शुरू हुई मुहिम, अन्य राज्यों में भी उठी मांग उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शुरू किया गया “ऑपरेशन कालनेमि” अब राज्य की सीमाओं से निकलकर देशव्यापी चर्चा का विषय बन चुका है। धार्मिक चोगा पहनकर आम लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने वाले फर्जी बाबाओं और ढोंगियों के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान को सोमवार को सोशल मीडिया पर जबरदस्त समर्थन मिला। ट्विटर (अब एक्स) पर #OperationKaalnemi ट्रेंड करता…

Read More

मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी महोदय के गंभीर निर्देशों के क्रम में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंहनगर,  मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में “ऑपरेशन कालनेमी” के तहत ढोंगी पीर-फकीरों के विरुद्ध एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की गई है। माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने पूर्व में भी ऐसे तत्वों द्वारा गरीब, असहाय, पीड़ित और दुखी लोगों के शोषण पर चिंता व्यक्त करते हुए इस विषय पर ध्यान आकर्षित किया था, जिसके परिणामस्वरूप यह विशेष अभियान प्रारंभ किया गया। 66 संदिग्ध पीर-फकीर हिरासत में, आपराधिक प्रवृत्ति पर शिकंजा आज दिनांक 12/07/2025 को, ‘ऑपरेशन कालनेमी’ के तहत ऊधमसिंहनगर जनपद में 66 ऐसे पीर-फकीरों को…

Read More

देवभूमि उत्तराखंड में आस्था और विश्वास की रक्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बड़ा कदम उठाया है। कांवड़ यात्रा से ठीक पहले राज्य सरकार ने “ऑपरेशन कालनेमि” शुरू कर दिया है जिसका असर भी अब दिखने लगा है एक रिपोर्ट जरिए आपको आपरेशन कालनेमि के बारे में बतातें है देवभूमि उत्तराखंड जहां हर सांस में बसती है आस्था, जहां हर कदम पर रचता है सनातन। लेकिन इसी आस्था की धरती पर कुछ नकाबपोश ढोंगी, धर्म के वस्त्र पहनकर विश्वास को छलने में जुटे हैं। ऐसे समय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “ऑपरेशन कालनेमि” का बिगुल बजा…

Read More

कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत श्रद्धा, सेवा और समर्पण से गूंजा बाघखाला, हजारों की संख्या में उमड़े शिवभक्त श्रावण मास में शुरू हुई पवित्र कांवड़ यात्रा के अवसर पर नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक क्षेत्रान्तर्गत बाघखाला में शुक्रवार को श्रद्धालुओं का ऐतिहासिक और भावनात्मक स्वागत किया गया। आयोजन में विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर की विधायक रेनू बिष्ट और परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानन्द सरस्वती मुनि जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति ने माहौल को आध्यात्मिक आभा से भर दिया। इस दौरान कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उन्हें मालाएं पहनाकर और प्रसाद वितरित कर भव्य अभिनंदन किया गया। हर-हर…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर अपनी समस्या बताने वाले फरियादियों से बातचीत करते हुए अधिकारियों को उन पर उचित कार्रवाही के निर्देश दिए हैं। डोईवाला तहसील के शेरगढ़ निवासी कर्मचंद ने शिकायत दर्ज कराई थी, कि उनके खेत के लिए आने वाली सिंचाई नहर, टूट गई है, जिस कारण सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री ने उनसे पूरी समस्या सुनने के बाद, प्रमुख अभियंता सिंचाई विभाग को मामले में उचित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसी तरह मेजर नरेश कुमार सकलानी ने उनकी भूमि पर निजी व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण कर लधु सिंचाई नहर…

Read More

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए 05 आरोपी दबोचे स्कॉर्पियो मालिक की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा किया दर्ज रास्ते को लेकर हुआ था विवाद कल देर शाम कोतवाली रुड़की पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बेलड़ा के पास हाईवे पर स्कॉर्पियो गाड़ी चालक का जल लेकर जा रहे कावड़ियों से कांवड़ मार्ग पर चलने को लेकर विवाद हो गया जिस पर कांवड़ियों ने लाठी डण्डों से स्कॉर्पियो को क्षतिग्रस्त कर दिया और चालक से मारपीट करते हुए जाम लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त प्रकरण का एक वीडियो भी पुलिस को प्राप्त हुआ। सूचना पर तत्काल…

Read More

प्रातः काल सचिवालय में वर्ष 2026 में माँ नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को यात्रा मार्गों की समय से मरम्मत, सुरक्षा रेलिंग की स्थापना, सभी प्रमुख पड़ावों पर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, एंबुलेंस और टेलीमेडिसिन सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यात्रा के दौरान स्थानीय लोक कलाकारों, ग्राम पंचायतों और स्वयंसेवी संस्थाओं को यात्रा से जोड़ने के साथ ही पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ एक व्यापक कार्ययोजना तैयार कर 2025 के अंत तक जमीनी स्तर पर सभी तैयारियां पूरी करने के…

Read More

डीजीपी उत्तराखंड द्वारा कांवड़ यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा सुरक्षा व्यवस्था हेतु 7000 से अधिक पुलिस बल, अर्धसैनिक बल,जल पुलिस, अभिसूचना , STF, SDRF, PAC, ATS तैनात ड्रोन, CCTV और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर उत्तराखंड में 11 जुलाई 2025 से प्रारंभ हो रही श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2025 के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन हेतु उत्तराखंड पुलिस पूरी तरह से सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। इस क्रम में आज *पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड श्री दीपम सेठ* द्वारा *कांवड़ मेला क्षेत्र ऋषिकेश, पहुंचे जहां तीनों जनपद (देहरादून, पौड़ी, टिहरी) के वरिष्ठ पुलिस…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून में रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने किरसाली चौक, आई.टी पार्क, ननूरखेड़ा, आमवाला, तपोवन, शांति विहार में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन को प्रभावित लोगो को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने नियमित रूप से नालियों की सफाई करने और जल भराव वाले क्षेत्रों में ड्रेनेज की समुचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि संवेदनशील…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर प्रातःकालीन बैठक में अधिकारियों को रुद्रपुर में प्रस्तावित ₹1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग सेरेमनी के दृष्टिगत कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाने तथा आयोजन को भव्य और प्रभावशाली बनाए जाने हेतु निर्देशित किया। इस भव्य आयोजन में आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah जी का मुख्य अतिथि के रूप में आगमन सभी उत्तराखंडवासियों के लिए अत्यंत गौरव और प्रेरणा का विषय है। यह आयोजन राज्य के औद्योगिक भविष्य को नई दिशा और गति देगा, जो उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार के अपार अवसर सृजित…

Read More