शासकीय आवास पर ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग, उत्तराखण्ड की बैठक में अधिकारियों को रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए संपूर्ण प्रदेश में प्रवासी पंचायतों का आयोजन करने के निर्देश दिए। इन पंचायतों में देश एवं विदेश में कार्यरत प्रवासियों को आमंत्रित किया जाए साथ ही उन्हें रिवर्स पलायन से जुड़ी पहलों की जानकारी दी जाए और उनके सुझाव भी लिए जाएँ। अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्रियुगीनारायण की तर्ज पर ही राज्य में 25 नए स्थलों को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाए साथ ही इन स्थलों में सभी मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा…
Author: Basyuhi
गृह सचिव शैलेश बगौली ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में कठोर धर्मांतरण क़ानून पहले से लागू है तथा समान नागरिक संहिता (UCC) भी पूर्व से प्रभावी है। हाल में संबंधित विधेयकों के ड्राफ्ट में पाई गई कुछ लिपिकीय त्रुटियों के कारण उन्हें सुधार हेतु संबंधित प्रशासकीय विभागों को वापस भेजा गया है। आवश्यक दुरुस्तीकरण के बाद प्रस्तावों को पुनः अनुमोदन हेतु लोक भवन भेजा जाएगा।गृह सचिव ने कहा कि “धर्मांतरण क़ानून और UCC को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम पूरी तरह निराधार है। राज्य सरकार इन दोनों विषयों पर अपने स्पष्ट और सख्त रुख पर कायम है तथा की…
धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही धर्म की आड़ में अवैध रूप से निर्मित मस्जिद को किया सील देहरादून के थानों में मस्जिद को किया गया सील अवैध रूप से निर्माण के वजह के कारण मस्जिद किया गया सील MDDA के द्वारा गई मस्जिद के सील की कार्यवाही निर्मित मस्जिद के नक्शे को नहीं कराया गया था पास मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने मस्जिद के पहले मंजिल को किया सील धामी सरकार लगातार अवैध निर्माणाधीन भवन और मस्जिद पर कर रही है कार्यवाही
देहरादून में विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन करने के साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आई मुस्लिम महिलाओं ने प्रदेश में यूसीसी लागू करने के लिए आभार भी व्यक्त किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सभी वर्गों को समान अधिकार प्रदान करने के लिए प्रदेश में समान नागरिक संहिता को लागू किया गया है। हमारा प्रयास सभी वर्गों के छात्रों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करना है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में नया अल्पसंख्यक…
सचिवालय में वित्तीय वर्ष 2025-26 की राजस्व प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को राजस्व संग्रह में वृद्धि के लिए ठोस और परिणामोन्मुखी कदम उठाने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग यह सुनिश्चित करे कि बाहरी वाहनों से ग्रीन सेस लेने की प्रक्रिया यथा शीघ्र शुरू की जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर चोरी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एआई आधारित तकनीक को प्रोत्साहन दिया जाए साथ ही निबंधन एवं रजिस्ट्रेशन से संबंधित सभी कार्यों का डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को सब रजिस्ट्रार कार्यालयों का भी नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को पर्यावरण…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के सम्बन्ध में बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने दून विश्वविद्यालय एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय के लैंग्वेज स्कूल को मजबूत और प्रभावी बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भीतर सरकारी नर्सिंग प्रशिक्षण कार्यक्रमों में विदेशी भाषा को अनिवार्य किया जा सकता है, या इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों को इच्छित भाषा का भी प्रशिक्षण देने पर विचार किया जा सकता है। इस दिशा में अन्वेषण कर लिया जाए।मुख्य सचिव ने प्रदेशभर में बनाए जा रहे पुस्तकालयों में भाषा लैब को भी जोड़े जाने…
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹33.22 करोड़ की धनराशि DBT के माध्यम से हस्तांतरित की। यह पहल आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की दिशा में हमारा मजबूत संकल्प है। यह योजना राज्य में पलायन रोकने, रिवर्स माइग्रेशन को प्रोत्साहित करने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में प्रभावी भूमिका निभा रही है। योजना की सफलता को देखते हुए वर्ष 2025 से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 (MSY 2.0) प्रारंभ की गई है,जिसमें MSY और नैनो योजना का एकीकरण किया गया है। यह योजना उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की दिशा में एक वास्तविक गेम चेंजर…
देहरादून में माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi जी, माननीय विधायकगण Bansidhar Bhagat जी, Suresh Garia जी, Sarita Arya जी, Bharat Singh Chaudhary जी, बदरी-केदार मंदिर समिति के माननीय अध्यक्ष Hemant Dwivedi जी तथा भाजपा देहरादून महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल जी ने भेंट की। साथ ही अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न क्षेत्र से जुड़े गणमान्य जनों ने भी मुलाकात की।
उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में देश के माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने माननीय गृह मंत्री जी से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति एवं परंपरा की प्रतीक, यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त “रम्माण” लोकनाट्य पर आधारित एक पुस्तक माननीय गृह मंत्री जी को भेंट की। साथ ही उन्होंने इस अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण, संवर्धन एवं विस्तार की आवश्यकता पर अंतरराष्ट्रीय संसदीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा किए जा रहे…
वन विभाग व नेचर्स बडी संस्था द्वारा मिलकर स्वच्छता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में थानों रेंज में भी रैली के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। किउंकि जंगली जानवरों ओर मानव संघर्ष की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। जंगल किनारे लोग खाद्य सामग्री ओर कूड़ा कचरा फेंक देते हैं, जिसकी वजह से जंगली जानवर आबादी या सड़कों का रुख करते हैं। यह एक बड़ी वजह मानी जा रही है कि जंगली जावर ओर मानव संघर्ष की घटनाएं आये दिन सामने आ रही है।इसी को लेकर वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो…
तीन चार दिन पूर्व जसपुर नगर के जसपुर – भूतपुरी मार्ग पर नगर पालिका की भूमि और जबरन भूमि कब्जाने के मामले में जसपुर विधायक आदेश सिंह चौहान ने जसपुर पालिका चैयरमैन नौशाद सिद्दीकी एवं पालिका सभासदों के साथ जसपुर के टीआरसी सभागार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जसपुर क्षेत्र के भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य के पति पर दबंगई के साथ पालिका की सरकारी भूमि पर जबरन भूमि कब्जाने के मामले में विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए कानून व्यवस्था को धत्ता बताते हुये पालिका प्रशासन के मना करने के बाद दिन ढ़लने के बाद उक्त जमीन पर फायरिंग कर पालिका…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक के दौरान ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ अभियान के तहत प्रदेश भर की विभिन्न न्याय पंचायतों में कैम्प लगाकर जन सामान्य को राज्य एवं केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मूल उद्देश्य राज्य के प्रत्येक नागरिक तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।मुख्य सचिव ने कहा कि 17 दिसम्बर से अगले 45 दिनों तक प्रदेश की प्रत्येक न्याय पंचायत के प्रत्येक पात्र नागरिक को 23 विभागों…
विजय दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल ने शिरकत की। इस दौरान शहीदों को नमन करते हुए कार्यक्रम में सेना के अदम्य साहस और बलिदान को याद किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में सैन्य अधिकारी, पूर्व सैनिक और गणमान्य लोग मौजूद रहेविजय दिवस के मौके पर देहरादून स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह कार्यक्रम में पहुंचे और अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया। राज्यपाल ने 1971 के युद्ध में भारतीय सेना की ऐतिहासिक विजय को याद…
देहरादून में विजय दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयो जन किया गया.जहां सीएम धामी ने शिरकत की.इस दौरान सीएम ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी. साथ ही उनके परिजनों को सम्मानित किया.सीएम ने कहा कि भारतीय सेना ने अपने उत्कृष्ट सैन्य नेतृत्व, कुशल रणनीति और अदम्य साहस से विश्व इतिहास की एक निर्णायक विजय अर्जित की.पाकिस्तानी सेना ने हमारे रणबांकुरों के आगे घुटने टेक दिए थे.विजय की यह शौर्यगाथा भारतीय सेना के पराक्रम, अनुशासन और बलिदान का शौर्यपूर्ण इतिहास है ।
दक्षेश्वर महादेव मंदिर, हरिद्वार में दुग्धाभिषेक, हवन एवं पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना के साथ ही कुंभ 2027 के सफलता पूर्वक संपन्न होने की प्रार्थना की। इस अवसर पर साधु-संतों से भेंट कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस अवसर पर पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रवींद्र पुरी जी, अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत राजेंद्र दास जी, दिगंबर अखाड़े के श्री वैष्णो दास जी, निर्वाणी अखाड़े के श्री महंत मुरलीदास जी भी उपस्थित रहे। इसके पश्चात उपनगर कनखल स्थित सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी मंदिर में हनुमान जी की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर माननीय विधायक…
उधम सिंह नगर जिले की किच्छा कोतवाली से लगभग चार सौ मीटर की दूर पर महाराणा प्रताप चौराहे के निकट स्थित हनुमान मंदिर पर देर रात्रि अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर मंदिर दान पेटी लेकर फरार हो गए। मंदिर के बाहर के हिस्से पर लगें दानपात्र को चोरी करने के लिए सफेद रंग की स्कूटी से दो युवक, एक महिला पहुंचा था, पहले स्कूटी चालक ने भगवान के आगे हाथ जोड़े और फिर स्कूटी बैठे महिला और युवक ने माचिस जलाकर दानपात्र में झांका। इसके बाद एक दो चक्कर मारने के बाद दोबारा स्कूटी सवार मौके पर पहुंचे, स्कूटी के…
