मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्य के मध्य अवशेष आस्तियों एवं दायित्वों के मामलों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन मामलों में दोनों राज्यों के बीच पिछली बैठक में सहमति बनी थी, उनमें से जिन मामलों में कार्यवाही गतिमान है, उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के साथ बैठक कर उनका जल्द समाधान किया जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोनों राज्यों के अवशेष आस्तियों एवं दायित्वों के मामले में जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक करेंगे। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की पिछली बैठक…
Author: Basyuhi
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुयी। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने राज्य एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं सहित राज्य सरकार के कर्मियों की समस्याओं एवं मुद्दों पर चर्चा करते हुए विभिन्न दिशा निर्देश दिए। ई-डीपीआर मॉड्यूल से की जाए सभी डीपीआर तैयारः मुख्य सचिव मुख्य सचिव ने सभी सचिवों को अपने विभागों के अन्तर्गत किए जाने वाले कार्यों के लिए ई-डीपीआर मॉड्यूल को लागू किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ई-डीपीआर के माध्यम से डीपीआर तैयार किए जाने से लेकर सरकार तक पहुंचने तक की गतिविधि ई-डीपीआर के…
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल श्रीमती नितिका ने बताया की सम्बन्धित वायरल खबर के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि उक्त स्थल पर पूर्व 2022 में PMGSY-2 द्वारा स्वीकृत 30 मीटर स्पान के स्टील पुल का निर्माण कार्य किया जाना था, किन्तु माह अगस्त 2022 में अत्यधिक वर्षा व फ्लैश फ्लड आने से नदी के जल स्तर में वृद्धि हुई तथा निर्माणाधीन पुल की एप्रोच दोनों ओर से कट जाने, नदी में भारी मात्रा में मलवा जमा हो जाने, नदी की चौड़ाई में वृद्धि होने के कारण पुल निर्माण का किया गया कार्य नदी के बीच में आ गया तथा अनुपयोगी हो…
उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाईवे/सिलाई बैंड तीसरे दिन भी रिस्क जारी मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है जिसको देखते हुए उत्तराखंड सरकार से लेकर जिला प्रशासन द्वारा भारी बारिश और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को शीघ्र बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। सिलाई बैंड के पास वाश आउट सड़क मार्ग आज शाम तक खुलने की संभावना है। वहीं ओजरी में भी भारी मशीनों से कार्य चल रहा है। उक्त कार्य के लिए दोनों ओर से सात पोकलैन और जेसीबी मशीनें दिन-रात जुटी हुई है। जिलाधिकारी प्रशांत…
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने नमामि गंगे समिति की बैठक ली। बैठक में उन्होंने साफ निर्देश दिए कि नदियों के किनारे अवैध अतिक्रमण को हटाया जाए और दोषियों पर चालानी कार्रवाई की जाए। उन्होंने नगर पालिका पौड़ी और नगर निगम श्रीनगर को ठोस अपशिष्ट निस्तारण की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही पौड़ी शहर में सीवर लाइन बिछाने की योजना जल्द तैयार करने को कहा गया है। इसके साथ ही डीएम ने पुराने कूड़ा स्थलों के सौंदर्यीकरण कर पार्क विकसित करने व उनकी वर्तमान स्थिति की तस्वीरें उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने गंगा यूनिट हरिद्वार…
भाजपा के संगठन पर्व के अंतर्गत प्रदेश मुख्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू की गई। निर्वाचन प्रक्रिया में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा सांसद गण, पूर्व मुख्यमंत्री, विधायक समेत पदाधिकारी मौजूद रहे। जिसपर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और यहां निर्वाचन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाई जाती है, इसलिए आज निर्वाचन किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे महेंद्र भट्ट लंबे समय से संगठन की कमान संभाले हुए हैं इसलिए आज उनके नामांकन की प्रक्रिया में भाग लिया…
पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनपद के विभिन्न पहाड़ी क्षेत्रों में आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। बारिश से कई स्थानों पर सड़कों पर मलबा और भूस्खलन से यातायात बाधित हो रहा है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क टूट गया है आपदा कंट्रोल रूम की जानकारी के अनुसार जनपद में पीडब्ल्यूडी के 18 मार्ग बारिश के कारण बंद पड़े हुए हैं जीने खुलवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जेसीबी की मदद ली जा रही है जल्द ही मार्गो को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा वही भारी वर्षा…
कालादूगी थाना अंतर्गत कोटाबाग चौकी में बिगत दिनों बीजेपी नेता के बेटे कमल नगरकोटी ने कोटाबाग़ चौकी के पास जहर गटक का आत्महत्त्या कर ली!वही मृतक के परिजनों ने चौकी पुलिस पर मार मिट के गंभीर आरोप लगाए!वही आज सांसद अजय भट्ट ने मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को ढाडस बंध्या!वही सांसद ने आज dig से फोन में वार्ता कर दोषी पोलिस कर्मियों पर सख्त से सख्त कारवाही करने के निर्देश दिये! https://youtu.be/gIOKNPiJqN0?si=eaC5AsUipIKpi-vt
कावड़ यात्रा की तैयारी ऋषिकेश के निकट मुनिकीरेती में भी तेज हो गई है। डीएम निकिता खंडेलवाल और एसएसपी आयुष अग्रवाल ने कावड़ क्षेत्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों से कावड़ यात्रा की तैयारी का फीडबैक लेकर उनको कई दिशा निर्देश दिए। डीएम ने क्षेत्र में संबंधित विभाग के अधिकारियों को पांच दिन में कावड़ियों के लिए सुविधाओं को जुटाने के लिए कहा है। एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि डीएम के साथ मिलकर कावड़ क्षेत्र में ब्रह्मानंद मोड़, पीडब्लूडी तिराहा, कैलाश गेट, भद्रकाली और ढालवाला में चंद्रभागा नदी का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान पार्किंग और भीड़ नियंत्रण…
एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में एएनटीएफ और रुद्रपुर पुलिस की नशे के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही। करीब 06 लाख रुपए की MDMA ड्रग के साथ 02 नशा तस्कर गिरफ्तार। MDMA, जिसे ‘एक्स्टसी’ या ‘मौली’ के नाम से भी जाना जाता है, एक शक्तिशाली सिंथेटिक ड्रग है। यह उत्तेजक और मतिभ्रम (Hallucinogenic) दोनों के रूप में कार्य करती है । यह केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करती है, जिससे उत्साह, ऊर्जा में वृद्धि, सहानुभूति और समय व धारणा में विकृति जैसे प्रभाव उत्पन्न होते हैं। इसे अक्सर रेव पार्टियों और क्लबों में ‘पार्टी ड्रग’ के रूप में इस्तेमाल किया जाता है.…
शासकीय आवास परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत अपनी पूज्य माताजी श्रीमती बिशना देवी जी के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के प्रेरणादायी आह्वान को आत्मसात किया। यह अभियान माँ के लिए श्रद्धा और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। आप सभी से भी आग्रह है कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक पौधारोपण कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन अवश्य करें https://youtu.be/l_Gubibt22Y?si=BHeG8Eu0oa7f-VPs
रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने केदारनाथ यात्रा पर आ रहे समस्त श्रद्धालुओं सहित वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए अत्यंत सतर्कता एवं सावधानी के साथ यात्रा करें। उन्होंने कहा कि पर्वतीय मार्गों पर फिसलन, भूस्खलन और पत्थर गिरने की संभावनाएं बनी रहती हैं। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए सभी यात्री प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय–समय पर जारी की जा रही एडवाइजरी का पालन करें। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से सभी यात्रियों से अपील की कि वे अपने वाहनों की गति धीमी रखें और किसी भी स्थिति में लापरवाही…
श्री केदारनाथ धाम की यात्रा में हर रोज हजारों श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। कठिन यात्रा मार्ग पर कई बार श्रद्धालु बीमार, चोटिल,भी हो रहे हैं, जिन्हें देवदूत बनकर रेस्क्यू में लगे DDRF के जवानों द्वारा समय पर सही स्थान पहुँचकर उन्हें मदद की जा रही है वहीँ बृहस्पतिवार को अपराह्न 01 बजे जिला आपदा परिचालन केंद्र को सूचना प्राप्त हुई कि श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग में गौरीकुण्ड घोड़ा पड़ाव के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक लड़की का पैर फैक्चर हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सूचना पर DDRF टीम गौरीकुंड द्वारा…
आगामी कांवड़ यात्रा को सुचारु और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने समस्त संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि 5 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों के लिए निर्धारित पैदल मार्गों की समयबद्ध मरम्मत की जाए और आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्गों की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा उन्होंने मुख्य सड़कों…
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर निर्धारण के खिलाफ दायर विभिन्न याचिकाओं की सुनवाई मुख्य न्यायधीश की अध्यक्षता वाली खण्डपीठ में शुक्रवार को भी हुई। आज हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने चुनाव पर लगी रोक हटा दी है और चुनाव आयोग से पूर्व में जारी चुनाव कार्यक्रम को तीन दिन आगे बढ़ाते हुए चुनाव कार्यक्रम जारी करने को कहा है। साथ ही सरकार को याचिकाकर्ताओं द्वारा उठाये गए मुद्दों पर तीन हफ्ते के भीतर जबाव देने को कहा है। कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर किसी प्रत्याशी को इसमे आपत्ति है तो वह कोर्ट में…
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में राष्ट्रीय नार्काे समन्वय पोर्टल (एन्कॉर्ड) की बैठक ली। मुख्य सचिव ने प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर गहरी चिन्ता व्यक्त की। उन्होंने युवाओं पर नशे के बढ़ते प्रकोप पर काबू करने के लिए कड़े कदम उठाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए डीएम एसएसपी को महत्त्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। मुख्य सचिव ने नशे की बिक्री को रोकने के लिए प्रवर्तन को बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे को रोकने के लिए…
