फुटबॉल की धरती कहे जाने वाले पौड़ी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यहां के तीन होनहार युवाओं का चयन प्रतिष्ठित खेल संस्थानों में हुआ है। आदित्य पंवार का चयन स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए हुआ है, जबकि आदित्य फरस्वाण और राघव पटवाल को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में दाखिला मिला है। इन युवाओं को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कोच रवि रावत ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से सीमित संसाधनों में बच्चों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं। अब तक उनके मार्गदर्शन में तीन दर्जन से अधिक बच्चे विभिन्न खेल संस्थानों…
Author: Basyuhi
नगर निगम देहरादून द्वारा डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज निगम के संग्रहण वाहनों के चालकों को मोबाइल फोन वितरित किए गए। इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त श्रीमती नमामी बंसल (आईएएस) की गरिमामयी उपस्थिति में मोबाइल फोन का वितरण किया गया। इस मौके पर मेयर ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण वाहन को एक मोबाइल फोन प्रदान किया गया है, जिससे वाहन चालक सीधे नागरिकों, वार्ड पार्षदों तथा संबंधित अधिकारियों से संपर्क स्थापित…
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल द्वारा ग्रीष्मकाल में होने वाली यात्रियों/पर्यटकों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए लालकुआँ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का आज नैनीताल लोकसभा सांसद अजय भट्ट, लालकुआँ विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया जिसमें आज पहले दिन 176 यात्रियों ने आरक्षण कराया। इस दौरान नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने कहा कि लगातार नई ट्रेनों का विस्तार किया जा रहा है जिसमें आज लालकुआँ से झांसी ट्रेन को रवाना किया गया है जो कि लालकुआँ से बरेली, कासगंज, मथुरा, आगरा, ग्वालियर से…
जनपद रुद्रप्रयाग में देर रात्रि से हो रही बारिश के चलते सोनप्रयाग के समीप मुनकटिया में पहाड़ी से मलवा-पत्थर आने से मार्ग बाधित हो गया है। जिस कारण यहां पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बन्द है। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की जेसीबी मशीन द्वारा बाधित मार्ग को पैैदल चलने लायक बनाया जा रहा है, साथ ही यात्रियों के ग्रुप को यहाँ से सुरक्षा कर्मीयों की देख रेख में पैदल आर-पार करवाया जा रहा है। वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण गौरीकुण्ड से केदारनाथ धाम तक का पैदल मार्ग भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। यहाँ पर यात्रियों की सुरक्षा…
उत्तरकाशी डीएम प्रशांत आर्य ने यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया। उन्होंने जियोलॉजिस्ट की टीम से जल्द पहाड़ी पर भूस्खलन एरिया का निरीक्षण करने निर्देश दिए। इस दौरान यमुनोत्री विधायक भी उनके साथ मौजूद रहे।मंगलवार सुबह 11 बजे डीएम प्रशांत आर्य अधिकारियों की टीम के साथ नौ कैंची बैंड के पास पहुंचे। यहां डीएम आर्य ने मौके पर मलबे दबे यात्रियों निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान जायजा लिया। डीएम आर्य ने जियोलॉजिस्ट की टीम को तत्काल निरीक्षण करने व भूस्खलन के कारणों का पता लगाने के लिए मौके…
विश्व प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगो में एक श्री केदारनाथ धाम में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का आंकड़ा 12 लाख से अधिक पहुँच चुका है। बता दें कि बीते 02 मई को केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए थे, बीते इन 54 दिनों में केदारनाथ धाम में 12 लाख, 39 हजार, 814 तीर्थ यात्रियों ने आकर दर्शन कर लिए हैं। जबकि मानसून सीजन की शुरुआत हो चुकी है, मगर श्रद्धालु निरन्तर भोले बाबा के दर्शनों को पहुँच रहे हैं। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि बरसाती सीजन के साथ साथ यात्रा मैनेजमेंट प्रशासन के…
जनपद रुद्रप्रयाग के नवनियुक्त जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कार्यभार संभालने के बाद आज जनपद के मीडिया कर्मियों से वार्ता की, साथ ही जनपद के चौमुखी विकास मजबूत आर्थिकी,डेबलपमेंट को पहली प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभग्य है मुझे बाबा केदार की धरती पर सेवा का अवसर मिला है। बताते चलें कि रुद्रप्रयाग जिले के नवनियुक्त जिलाधिकारी प्रतीक जैन 2018 बैच के आईएएस अधिकारी है, उन्होंने 20 जून को जनपद में कार्यभार ग्रहण करते ही सबसे पहले श्री केदारनाथ धाम का दो दिवसीय भ्रमण किया।और बाबा केदार से जनपद की खुशहाली की कामना की। आज सोमवार को नवनियुक्त जिलाधिकारी…
नवनियुक्त जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस. भदौरिया ने पत्रकार वार्ता में अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि जिले की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित किया जाएगा। विशेष रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे मूलभूत क्षेत्रों को सुदृढ़ करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी, ताकि अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंच सके। साथ ही आगामी पंचायती चुनाव और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न करवाने की दिशा में भी वह सजग रहेंगी। इसके अतिरिक्त, आने वाले…
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज कोटद्वार–बद्रीनाथ मार्ग स्थित मालवीय उद्यान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट (पतंजलि) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने योग को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाकर एक नई ऊंचाई प्रदान की है। आज न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व में…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, देवभूमि उत्तराखंड में योग के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसने पूरे राज्य में एक सकारात्मक और ऊर्जावान माहौल का संचार किया। इन आयोजनों का मुख्य केंद्र राजधानी देहरादून रही, जहाँ पुलिस लाइन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया। उनकी उपस्थिति ने योग के वैश्विक महत्व और भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत को रेखांकित किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह , कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, और बड़ी…
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति निकेतन, देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के ऐतिहासिक राजभवन नैनीताल के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष डाक टिकट जारी किया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) भी उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रपति का इस ऐतिहासिक धरोहर को राष्ट्रीय स्मृति में स्थान दिलाने हेतु आभार प्रकट किया। गौरतलब है कि राजभवन नैनीताल का यह भवन ब्रिटिश काल की अद्भुत गोथिक स्थापत्य शैली का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है। राजभवन की भव्य वास्तुकला, भू-संरचना तथा इसके आसपास का प्राकृतिक सौंदर्य इस धरोहर स्थल को विशिष्ट बनाते…
राजभवन में पश्चिम बंगाल राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) सहित उत्तराखण्ड में निवास कर रहे पश्चिम बंगाल के लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के लोगों द्वारा अपनी समृद्ध संस्कृति पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम के अवसर पर राज्यपाल ने उपस्थित सभी बंगाल के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि बंगाल की भूमि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के जन जागरण की प्रेरणा रही है। उन्होंने बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत,…
उत्तरकाशी में आधी रात में हुई भारी बारिश के कारण दही आवासीय मकान की दीवार डालने से चार लोगों की मौत उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक में एक आवासीय मकान की दीवार ढही दीवार ढहने से दबकर चार लोगों के मौत की सूचना बीती देर रात करीब दो बजे मोरी के ओड़ाटा गांव में हुआ हादसा हादसे सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ की टीमें रवाना तहसीलदार मोरी, राजस्व उपनिरीक्षक समेत प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे https://youtu.be/–43HPw3Gyo?si=CwiRq9RUwd-sAccf
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखण्ड आगमन पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट में राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, डॉ धन सिंह रावत, मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ, जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया |
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने मांडूवाला क्षेत्र में 40 बीघा अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर कार्यवाही करते हुए ध्वस्त कर दिया। कॉलोनाइजर को दोबारा निर्माण कार्य शुरू करने पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है। दरअसल कुछ दिन पहले ही एसडीएम विकासनगर को मांडूवाला नौगांव में 40 बीघा जमीन पर अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी… मामले की जांच को लेकर SDM विकासनगर ने MDDA को पत्र लिखा। जिसके बाद मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण हरबर्टपुर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज के नेतृत्व में टीम जांच के लिए नौगांव पहुंची जहां बबलू पंत, संजय और अजय नामक…
उत्तराखंड राज्य के बहुत चर्चित अंकिता हत्याकांड को लेकर सड़कों से लेकर विधानसभा तक न्याय की मांग को लेकर लगातार धरने प्रदर्शन चलता ही रहे और सरकार पर लगातार न्याय के लिए दबाव डाला जाता रहा माना जा रहा था कि कुछ तथा कथित सफेद पोश के चलते इस हत्याकांड के दोषियों को नहीं नहीं पकड़ा जा रहा था जब जनता और मीडिया का सरकार पर दबाव पड़ा तब सरकार द्वारा पुलिस को फ्री हैंड निष्पक्ष जांच के लिए मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिया गया और लगातार पुलिस और मीडिया केद्वारा साक्षी मिलने के उपरांत आज हत्याकांड के दोषी सलाखों के…
