Author: Basyuhi

20 जून को राष्ट्रपति रखेंगी सार्वजनिक पार्क की आधारशिला, आम जनता के लिए 24 जून से खुलेगा राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति तपोवन। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजपुर रोड़ स्थित राष्ट्रपति निकेतन में चल रहे सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। यह निरीक्षण आगामी 19 से 21 जून को माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत किया गया। गौरतलब है कि 132 एकड़ भूमि में विकसित किए जा रहे इस अत्याधुनिक सार्वजनिक पार्क की आधारशिला माननीय राष्ट्रपति जी द्वारा रखी जाएगी। यह पार्क एक वर्ष की अवधि में पूर्ण कर…

Read More

हल्द्वानी में उत्तराखंड परिवहन निगम अब जल्दी पुरानी बसों को हटाकर नई बसें मिलने जा रही है. हल्द्वानी पहुंची उत्तराखंड परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया उत्तराखंड परिवहन निगम की खस्ताहाल बसें जो सड़कों पर अब चलने की स्थिति में नहीं है उनको हटाया जाएगा और उनकी जगह पर नई बसें परिवहन निगम खरीदने जा रहा है. प्रबंध निदेशक ने कहा कि नंबर में परिवहन निगम ने 130 बसें खरीदी थी और 100 नई बसे तीन महीने के भीतर सड़कों पर आ जाएंगी. उन्होंने बताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश थे…

Read More

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) डाम कोठी हरिद्वार पहुॅचकर कांवड़ यात्रा, कुम्भ मेला तथा जनपद में संचालित विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। राज्यपाल ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जनपद टिहरी में महिलाओं का एनिमिक सर्वे कराने सहित किये गये विभिन्न कार्यों की प्रशंसा करते हुए निर्देश दिये कि उसी तर्ज पर हरिद्वार हरिद्वार के चहुॅमुखी विकास हेतु नवाचार के कार्य किये जायें। उन्होंने केन्द्र सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमों की ऑन ग्राउण्ड प्रजेंटेशन तैयार कराने का टास्क जिलाधिकारी को दिया। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी कांवड़ यात्रा तथा कुम्भ मेले के सफल संचालन…

Read More

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार काशीपुर पहुँचे। काशीपुर पहुंचकर राज्यपाल ने नानकाना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेककर प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और नानकाना साहिब परिसर के सरोवर का भी निरीक्षण किया। इसके उपरांत राज्यपाल ने काशीपुर मंडी अतिथि गृह में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों व भारत सरकार की विकास परक योजनाओं के क्रियान्वयन पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने बेस्ट इलेक्शन इलेक्ट्रॉल प्रैक्टिसेस के लिए मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर…

Read More

मानसून सीजन के लिए पार्क प्रशासन ने पार्क के चारों गेट बंद कर दिए हैं। रविवार शाम को अधिकारियों की मौजूदगी में सैलानियों के लिए गेट बंद किए गए। जंगल सफारी के लिए मशहूर का राजा जी टाइगर रिजर्व में इस बार 51 हज़ार 500 से ज्यादा सैलानी वन्यजीवों के दीदार के लिए पहुंचे। इसमें दो हज़ार विदेशी सैलानी भी शामिल हैं। वहीं इस बार पार्क प्रशासन को एक करोड़ 23 लाख रुपए की आमदनी भी हुई है। गौरतलब है कि हर साल मानसून सीजन में 15 जून से 15 नवंबर तक पार्क को बंद किया जाता है। 15 नवंबर…

Read More

जनपद रूद्रप्रयाग की केदारघाटी में बीते रोज 15 जून की सुबह आर्यन एवियेशन प्रा.लि. का हैलीकॉप्टर केदारनाथ से यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी आते वक्त दुर्घटनाग्रस्त (क्रैश) हो गया था। इस दुःखद घटना में हैलीकॉप्टर के पायलेट सहित कुल 07 व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गयी थी। बतातें चलें कि हैली दुर्घटना के कारणों के लिए बेशक खराब मौसम को जिम्मेदार माना जा रहा हो, परन्तु इस दुर्घटना घटित होने का दूसरा कारण हैली संचालनों हेतु डी.जी.सी.ए. एवं यूकाडा के स्तर से जारी एसओपी(SOP) व दिशा-निर्देशों का सही तरीको से पालन नहीं करना भी था। वहीँ राजस्व उपनिरीक्षक फाटा द्वारा कोतवाली…

Read More

उत्तराखंड चार धाम यात्रा के दौरान लगातार हेलीकॉप्टर हादसे देखने को मिल रहे हैं आज ही गौरीकुंड के पास एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें एक बच्चे सहित लोगों की मृत्यु हो गई इसको लेकर आज हाई लेवल बैठकों का दौर जारी रहा खुद मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग भी की इस पर उका डा की सचिव सोनिका सिंह ने बताया कि आज हादसे के बाद तुरंत आपात बैठक ले गई जिसमें चॉपर के मूवमेंट को और किस तरीके से शटल सेवाएं की जाएगी उसके लिए एक समिति गठित की गई है जिसमें यह तय के आगे की…

Read More

सरकार कैंचीधाम मेले को भव्य बनाने में जुटी है..मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद दावा किया जा रहा है कि सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं…कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने भी शाम को कैंचीधाम का निरिक्षण किया है और मेले को लेकर सभी तैयारियों की जानकारी ली है..इस दौरान श्रृधालुओं के लिये पानी और शटल सेवा की जानकारी ली है तो वहीं भीड़ बढने के दौरान पार्किंग की अन्य स्थानों पर व्यवस्थाएं रखने के निर्देश दिये हैं..नैनीताल एसएसपी ने इस दौरान कमिश्नर कुमाऊं को जानकारी दी कि फोर्स को लगा दिया गया है और सभी स्थानों से शटल लगाने के…

Read More

मुख्य सचिव ने मानसून की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक में दिए निर्देश। जल भराव से बचने के लिए सिल्ट को हटाना जरूरी बाढ़ वाले क्षेत्र का चिन्हीकरण कर मौसम अनुसार यहां के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर व्यवस्थास्थापित किया जाए। किसी भी इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने पर पर्याप्त संख्या में नाव राफ्ट की व्यवस्था भी की जाए। प्रभावित क्षेत्रों में लगाए गए राहत शिविर में लोगों के खान-पान तथा उपचार की व्यवस्था जरूरी। वैकल्पिक व्यवस्था की दृष्टि से निपटने के लिये खाद्यान्न पेट्रोल डीजल एलपीजी सीएनजी का भंडारण किया जाए। गर्भवती महिलाओं का डाटा एकत्रित कर…

Read More

जिले में डेंगू के पांच नए मरीज मिले कोरोना के तीन नए मरीज मिले डेंगू मरीजों की संख्या हुई 99, जिले भर में 56 घरों में डेंगू वायरस का लार्वा भी मिला उत्तराखंड में तीन और की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव, दो अस्पताल में भर्ती देहरादून में अब तक 420 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है अब तक 44 मरीजों की कोविड रिपोर्ट पॉजीटिव आई है 36 मामले देहरादून, एक मामला हरिद्वार का है सात पॉजिटिव मरीज राज्य के बाहर से हैं वर्तमान में पांच एक्टिव केस हैं. इनमें से दो मरीज सुभारती अस्पताल में एडमिट हैं तीन मरीज…

Read More

नैनीताल स्थित कैंची धाम मंदिर में 15 जून को भव्य मेले का आयोजन होने जा रहा है। कैंची धाम को रंग बिरंगी बिजली की मालाओ से सजाया गया है। बाबा नीब करोरी महाराज के कैंची धाम में 15 जून को होने वाले मेले को लेकर मंदिर प्रबंधन द्वारा सभी तैयारियां पूरी करली गई है। कैंची धाम को दुल्हन की तरह रंग बिरंगी मालाओ से सजाया गया है, जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। कैंची धाम को लाल, पीली, हरि, सफ़ेद व् नीली रंग की मालाओ से सजाया गया है। बाबा नीम करौली के दर्शन करने के लिए 2 से 3…

Read More

भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया जा रहा है। श्रीलंका के सेना प्रमुख लासांथा रोड्रिगो परेड की सलामी ली। जो आईएमए के पूर्व छात्र भी हैं। इस कार्यक्रम में 419 युवा सैन्य अफसर भारतीय सेना में शामिल है। कुल 451 कैडेट पास आउट होंगे जिनमें 32 अन्य देशों के होंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 32 कैडेट नौ मित्र देशों की सेनाओं का हिस्सा बनेंगे- अकादमी के एतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर परेड का किया जा रहा है आयोजन इसके बाद होने वाली पीपिंग और ओथ सेरेमनी के साथ ही…

Read More

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के दिवार्षिक महाधिवेशन 2025 में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की । वहीं मुख्य सचिव आनंद वर्धन भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारीयो और सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र में ईमानदारी , मेहनत और समर्पण के साथ काम करिए क्योंकि आज हमारा राज्य हर छेत्र में एक मॉडल बन रहा है। भारत के अंदर रहने वाले प्रवासी भी गौरवान्वित हो रहे है कि प्रदेश प्रगति कर रहा है। इसीलिए हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है ।…

Read More

आज केंद्रीय विद्यालय लैंसडाउन की प्रधानाचार्य श्रीमती अक्षिता चौधरी की अध्यक्षता में गठित निरीक्षण टीम ने कोटद्वार में विद्यालय परिसर का दौरा कर पानी, बिजली, साफ़-सफाई और कक्षाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। टीम ने संतोष व्यक्त करते हुए आगामी सप्ताह से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस ऐतिहासिक पहल की आधारशिला विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण जी के अथक प्रयासों और दूरदर्शिता का प्रतिफल है। उनके मार्गदर्शन में ही यह सपना साकार होने की ओर अग्रसर हुआ है। उन्होंने इस परियोजना की स्वीकृति दिलवाने से लेकर, विद्यालय संचालन की सभी प्रशासनिक औपचारिकताओं के निष्पादन…

Read More

निदेशक, कोषागार एवं वित्त सेवायें के रूप में कोषागार सेवा एवं अन्य विभागों में वित्तीय सेवाओं का सुदृढीकरण प्रथम प्राथमिकता है, जिससे मानव संसाधन एवं अन्य संसाधनों का इष्टतम प्रबन्ध एवं उपयोग करते हुए, राज्य सरकार की कल्याणकारी नीति के साथ परफैक्ट एलाईनमेन्ट हासिल किया जा सके। साथ ही वित्त सेवा के कोषागारों में नियुक्त कोषाधिकारी / मुख्य कोषाधिकारी तथा विभिन्न विभागों में नियुक्त वित्त अधिकारी / वित्त नियंत्रकों को उनके दायित्वों के नियमानुसार, कुशलतापूर्वक तथा पूर्ण सत्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने में मजबूती प्रदान की जा सके। 2- निदेशक, पेंशन एवं हकदारी के रूप में यह प्रयास होगा कि…

Read More

केंद्रीय विद्यालय, कोटद्वार की स्वीकृति होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश एवं केन्द्रीय मंत्री का आभार जताया लोक निर्माण विभाग के कैम्प कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष स्थानीय विधायक ऋतु खडूरी-भूषण ने पत्रकार वार्ता की। पत्रकारवार्ता में स्थानीय विधायक ऋतु खडूरी-भूषण ने केंद्रीय विद्यालय, कोटद्वार की स्वीकृति आज प्राप्त हो गई है यह विद्यालय आगामी 30 दिनों के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर इसी शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ कर दिया जाएगा।यह केवल एक विद्यालय नहीं, बल्कि हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक बड़ा कदम है। अब हमारे क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा अपने ही…

Read More