Author: Basyuhi

केंद्र सरकार 6 जून को ‘Umeed’ पोर्टल लॉन्च करेगी, जिससे देशभर की वक्फ संपत्तियों का सेंट्रलाइज्ड पंजीकरण होगा. यह कदम बेहतर प्रबंधन, पारदर्शिता और समाज के कमजोर वर्गों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से उठाया गया है। जिसको लेकर उत्तराखंड वर्कशाॅ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष शादाब शम्स ने जानकारी दी । उन्होंने कहा कि नए वक्फ अमेंडमेंट एक्ट में एक कदम और आगे बढ़ते हुए 6 जून को देश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरन रिजीजू पोर्टल का उद्घाटन करने जा रहे हैं जिसमें वक्फ की सारी संपत्तियों को ऑनलाइन किया जाएगा , अब सारे रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होंगे ओर 6 तारीख…

Read More

जिले में दस्तावेजी सत्यापन के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी पते का इस्तेमाल कर आधार कार्ड बनवाया और वर्षों तक उसका दुरुपयोग करता रहा। शिकायतकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहराई से जांच जारी है कोतवाली मल्लीताल में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, अमित लाल शाह ने 14 मई 2025 को पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि उनके पैतृक निवास मकान नंबर 21, बड़ा बाजार मल्लीताल के आधार पर एक अज्ञात व्यक्ति अब्दुल अलीम खान का आधार कार्ड बना हुआ है,…

Read More

सरकार के हरिद्वार में जमीन मामले के एक्शन के बाद नैनीताल में कमिश्नर कुमाऊँ व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने प्राधिकरण कार्यालय में छापेमारी की है..इस दौरान दीपक रावत ने जमीन नक्से और अवैध निर्माण के नोटिस समेत सभी दस्तावेज तलब कर दिये..हांलाकि प्राधिकरण कार्यालय में इस दौरान कई खामियां मिली तो जो फाइलें कमिश्नर दीपक रावत ने मंगाई उनको प्राधिकरण कार्यालय में तैनात अधिकारी कर्मचारी दूरबीन से खोजते नजर आए..कई घंटो तक फाइल ही नहीं मिलने से नाराजगी कमिश्नर ने व्यक्त की तो कुछ मामलों का रिकाँर्ड़ नही मिलने पर फटकार लगाई है। वहीं प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा संवेदनशील…

Read More

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम की यात्रा अपने चरम पर चल रही है, यहाँ देश,विदेश के हजारों श्रद्धालु हर रोज दर्शनों को पहुँच रहे हैं,तो वहीँ यात्रा व्यवस्याओँ को बनाने में रुद्रप्रयाग पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण है। यात्रा के दौरान रुद्रप्रयाग पुलिस ने अवैध शराब, माँस, और धाम की धार्मिक मर्यादा को बदनाम करने वालो पर भी पैनी नजर रखी है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि अभी तक पुलिस द्वारा 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है,जबकि 11 सो बोतल बरामद की, जिनकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये है। साथ ही शराब तस्करी के स्तेमाल होने वाले6…

Read More

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बागेश्वर जिले में सरकारी जमीन पर रिजाँर्ट मालिकों द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा करने के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट की खंडपीठ ने जिलाधिकारी बागेश्वर को आदेश दिया है कि राजस्व,लोक निर्माण विभाग सहित समस्त संबंधित विभागों की कमेटी बनाकर 9 माह के भीतर सुनवाई कर सभी अतिक्रमण को हटाकर प्रगति रिपोर्ट पेश करने को कहा है। आपको बतादें कि बागेश्वर निवासी गोपाल बनवासी ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा है कि गरुड़ बागेश्वर कौसानी चौकोड़ी समेत अन्य स्थानों पर 20 से ज्यादा रिजाँर्ट मालिकों द्वारा सरकारी जमीन पर…

Read More

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में एक महीने में 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आकर दर्शन किये हैं। आपको बता दें कि 2 मई को केदारनाथ मंदिर के कपाट खोले गए थे, बाबा केदार कपाट खुले एक माह पूरा हो गया है, इस एक महीने के दौरान 7 लाख, 20 हजार,127 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर लिए हैं। वहीं आज शाम 7 बजे तक 23 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों ने धाम पहुँच कर बाबा का आशीर्वाद लिया है। तो वहीँ 2 पुरुष और 4 महिलाओं सहित कुल 6 विदेशी श्रद्धालु भी केदारनाथ धाम पहुँचे हैं। https://youtu.be/jRS6Cuk9f7I?si=k_a6W9WVQGnanZUD

Read More

राज्य की 25वीं वर्षगांठ पर ‘हरित स्वास्थ्य प्रणाली’ की ओर एक ऐतिहासिक पहल उत्तराखंड सरकार राज्य में दवाओं के वैज्ञानिक, सुरक्षित और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से जिम्मेदार निस्तारण के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। धामी सरकार ने केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (Central Drugs Standard Control Organisation – CDSCO), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को राज्य में लागू करने की दिशा में कार्य आरंभ कर दिया है। यह निर्णय केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि उत्तराखंड को देशभर में “हरित स्वास्थ्य प्रणाली” का मॉडल राज्य बनाने की दिशा में एक परिवर्तनकारी पहल है।…

Read More

देहरादून में मानसून आने से पहले आपदा प्रबंधन विभाग ने एक कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें अलग अलग विभाग के अधिकारियों, वैज्ञानियों के साथ साथ केंद्र के आए हुए अधिकारियों ने भी भाग लिया इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यशाला में शामिल हुए मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य मानसून के समय अलग अलग आपदाओं से जूझता है जिसको लेकर मानसून आने से पहले आज आपदा प्रबंधन द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें अलग अलग विभाग के लोगो ने हिस्सा लिया इस…

Read More

प्रतिभागी न केवल इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं, बल्कि नैनीताल स्थित राजभवन गोल्फ कोर्स की सुरम्य प्राकृतिक छटा का भी आनंद उठा रहे हैं।     राजभवन गोल्फ क्लब द्वारा आयोजित 20वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 9 महिला गोल्फरों सहित कुल 99 गोल्फरों ने भाग लिया। देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिभागी न केवल इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं, बल्कि नैनीताल स्थित राजभवन गोल्फ कोर्स की सुरम्य प्राकृतिक छटा का भी आनंद उठा रहे हैं।    प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस तरह के उच्च गुणवत्ता वाले…

Read More

अंकिता भंडारी के परिजनों को मिला न्याय दोषियों को मिली आजीवन कठोर कारावास की सजा लोगों को भड़काने वाले छुटभैये नेताओं की भी हुई बोलती बंद उत्तराखंड में हुए बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आखिरकार न्याय की जीत हुई है। आज न्यायालय ने इस मामले में तीनों दोषियों पुलकित आर्य, सौरभ भगोली और अंकित गुप्ता को सख्त आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इस फैसले ने न केवल अंकिता के परिवार को एक बड़ी राहत दी है, बल्कि पूरे प्रदेश की जनता में यह भरोसा भी मजबूत किया है कि कानून और सरकार न्याय दिलाने में पूरी तरह सक्षम…

Read More

अंकिता की हत्या के बाद आरोपियों को 24 घंटे के अंदर भेजा गया जेल, अभी तक वह सलाखों के पीछे अंकिता भंडारी हत्या मामले में जांच के लिए किया गया SIT का गठन अंकिता हत्याकांड के आरोपियों पर गैंगस्टर अधिनियम के तहत भी हुआ केस दर्ज धामी सरकार द्वारा अंकिता भंडारी के परिवार को दी गई ₹25 लाख की आर्थिक मदद अंकिता हत्याकांड मामले में 500 पन्नों की चार्ज शीट हुई तैयार 100 गवाहों के बयान भी किए गए शामिल तीनों आरोपियों पर हुए आरोप तय, जल्द ही कोर्ट सुनाएगा सजा अंकिता के परिजनों की मांग पर 3 बार बदले…

Read More

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि चुनाव के लिए हम पूरे तरीके से तयार है जैसे ही चुनाव आयोग तिथि घोषित करेगा उसी के अनुसार हम चुनाव में जाएंगे । https://youtu.be/hZeI7DvkcBU?si=vxCPqd9KkQq8pDUd

Read More

नैनीताल में पार्किंग के लिए शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर अस्थायी रूप से उत्तराखंड सरकार को आवंटित केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा निर्देश जारी, सीएम धामी के प्रयासों को मिली सफलता भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा नैनीताल स्थित शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर को को अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक, पार्किंग के रूप में उपयोग के लिए उत्तराखंड सरकार को आवंटित कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र द्वारा इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से नैनीताल में पार्किंग की गंभीर…

Read More

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या का आंकड़ा पहुँचा 6 लाख के पार। मात्र 26 दिनों की यात्रा के दौरान बाबा केदार के दर्शनों को पहुँचे 6 लाख, 709 श्रद्धालु आपको बताते चलें कि इस वर्ष 02 मई को श्री केदारनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गये थे। वहीं बीते 24 घण्टों की बात करें तो, 15,746 पुरुषों एंव 7,832 महिलाओं, जबकि 290 बच्चों सहित – 23,868 तीर्थ यात्री केदारनाथ धाम पहुँचे। इस वर्ष उतराखण्ड सरकार, जिला प्रशासन व पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, सहित सम्बंधित सभी विभागों के आपसी तालमेल के चलते यात्रा सुगम और…

Read More

खबर चमोली जिले की हेमकुंड साहिब की है जहां कपाट खुलने के बाद से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। अब तक 6000 से ज्यादा श्रद्धालु हेमकुंड साहिब में मत्था टेक चुके हैं। वही अटलाकोटी में आए हिमखंड का दीदार करने का मौका तीर्थ यात्रियों को मिल रहा है। यहां हिमखंड में अपनी तस्वीर खींचकर तीर्थ यात्री अपनी यात्रा को यादों में समेट रहे है। मार्ग में हिमखंड में आवाजाही करने में थोड़ी दिक्कतें जरूर हो रही है लेकिन यहां पर पुलिस के जवानों के द्वारा सुरक्षित आवाजाही श्रदालुओं को कराई जा रही है। वही यात्री भी व्यवस्थाओं से…

Read More

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विकास खण्ड थलीसैंण के पैठाणी स्थित विश्व प्रसिद्ध राहु मंदिर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर तक पहुंच मार्ग और पैठाणी बाजार में पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से बातचीत कर राहु मंदिर विकास की संभावनाओं पर चर्चा की,जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र को विकसित करने हेतु विस्तृत मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पैठाणी में हेलीपैड निर्माण के लिये उपयुक्त स्थल चिन्हित…

Read More