धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल स्थित प्राचीन दक्ष प्रजापति दक्षेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक, हवन और पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और निर्बाध विकास की कामना की। मंदिर परिसर में साधु-संतों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महादेव की नगरी हरिद्वार आकर उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है और यही ऊर्जा प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों को गति देने की प्रेरणा देती है। मुख्यमंत्री के आगमन पर…
Author: Basyuhi
स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ. आर. राजेश कुमार को पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मान देहरादून। उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा और गति देने में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार को पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) द्वारा राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और नवाचारों के लिए उनके उत्कृष्ट योगदान का प्रतीक है।सम्मान प्राप्त करने के उपरांत स्वास्थ्य…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंस–2025 में प्रतिभाग किया आयोजित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ ही विभिन्न हस्तशिल्प उत्पादों के स्टॉल का निरीक्षण कर स्थानीय कला एवं शिल्प को प्रोत्साहन दिया आपको बता दे देहरादून 13 से 15 दिसंबर तक 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस की मेज़बानी कर रहा है, जिसमें देशभर के जनसंपर्क एवं कम्युनिकेशन प्रोफेशनल्स भाग ले रहे हैं। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) द्वारा आयोजित यह सम्मेलन “विकसित भारत @2047: विकास भी, विरासत भी” थीम पर केंद्रित है। इस तीन दिवसीय आयोजन में उत्तराखंड की…
मुख्य सचिव ने विभागों को निर्देश दिए कि प्रस्तावों को मंजूरी मिलने से लेकर कार्य पूर्ण होने तक प्रत्येक स्तर की समय सीमा निर्धारित की जाए। विभागों द्वारा अपनी परियोजनाओं की विभिन्न स्तरों पर नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए, ताकि कार्यों को निर्धारित समय पर पूर्ण किया जा सके। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने की भी बात कही। उन्होंने नंदा राजजात यात्रा से सम्बन्धित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।मुख्य सचिव ने पेयजल विभाग की…
रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर में कुमाऊँ उदय सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने के साथ ही उपस्थित जनता-जनार्दन को संबोधित किया। प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए हमारी सरकार सतत प्रयासरत है। इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि आज उत्तराखण्ड उत्कृष्टता के नए शिखरों को स्पर्श कर रहा है। शहरों से लेकर सुदूर पर्वतीय गाँवों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बुनियादी ढाँचे को तेजी से सुदृढ़ किया जा रहा है। इस अवसर पर माननीय विधायक Shiv Arora जी, मेयर विकास शर्मा जी उपस्थित रहे।
विधानसभा क्षेत्र भीमताल में आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में आई देवतुल्य जनता को संबोधित कर क्षेत्र के विकास से जुड़ी ₹112 करोड़ से अधिक की 17 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। ₹9.50 करोड़ से भीमताल-देवीधुरा सड़क का सुधारीकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में मिनी स्टेडियम, नए रोडवेज बस स्टेशन और अग्निशमन केंद्र की स्थापना की जाएगी। राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु पूर्ण मनोयोग तथा प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है कि उत्तराखंड की डेमोग्राफिक संरचना, सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक संतुलन को सुरक्षित रखते हुए विकास…
सचिवालय में जेल विकास बोर्ड की बैठक के दौरान अधिकारियों को राज्य की सभी जेलों में ‘एक जेल-एक प्रोडक्ट‘ का विकास करने, कारागारों में निरूद्ध बन्दियों के कौशल विकास हेतु कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए। जेलों में बनाये गये उत्पादों का सरकारी कार्यालयों में उपयोग करने, जेलों में समय-समय पर भोजन व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के साथ ही कारागारों में चिकित्सा संबंधित सुविधाओं को बेहतर करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में माननीय वन मंत्री Subodh Uniyal जी सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।
सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मानव वन्यजीव संघर्ष पर लगाम लगाने के लिए वन विभाग के साथ ही शासन-प्रशासन के स्तर पर भी प्रभावी प्रयास किये जाने के निर्देश दिए। साथ ही पौड़ी में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं और इसकी रोकथाम में लापरवाही बरतने के दृष्टिगत पौड़ी के डीएफओ को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिये हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना की सूचना मिलने के 30 मिनट के अन्दर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच जाए, इसके लिए संबंधित डीएफओ और रेंजर की जिम्मेदारी तय की जाए। साथ…
चम्पावत में धार्मिक धरोहर का नवोन्मेष—घटकु–हिडिम्बा मंदिर विकास कार्यों को मिल रही नई गति धार्मिक पर्यटन को सुदृढ़ करने और जनपद चम्पावत में प्रमुख मंदिरों के सौंदर्यीकरण कार्यों को तेज गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार आज घटकु–हिडिम्बा मंदिर के नवनिर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे इस महत्वपूर्ण कार्य की प्रगति का उन्होंने विस्तारपूर्वक अवलोकन किया। माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा संख्या 387/2022 के अंतर्गत स्वीकृत ₹94.40 लाख की इस परियोजना में कुमाऊनी पारंपरिक शैली पर आधारित भव्य मंदिर का नवनिर्माण, किचन सहित नई धर्मशाला, चार आधुनिक…
जिलाधिकारी आकांक्षा कोंड़े द्वारा प्रत्येक सोमवार को जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित किया जा रहा जनता दरबार जनता की समस्याओं के समाधान में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रहा है। इन जनता दरबारों का उद्देश्य है—जनसमस्याओं को सीधे सुनना, त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना तथा प्रशासन पर जनता का विश्वास मजबूत करना। इसी क्रम में इस सोमवार गरुड़ विकासखंड में आयोजित जनता दरबार के दौरान शिकायतकर्ता ममता शर्मा, ग्राम पचना निवासी, ने बताया कि उन्हें पिछले एक वर्ष से पेयजल कनेक्शन नहीं मिल पा रहा था। शिकायत मिलते ही जिलाधिकारी आकांक्षा कोड़े ने तत्काल संबंधित विभाग को निर्देशित किया। प्रशासन की…
देहरादून में क्रियान्वयन विभाग द्वारा तैयार की गई ‘मेरी योजना पुस्तकों पर आधारित विचार गोष्ठी’ में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर मेरी योजना पोर्टल उत्तराखण्ड (www.myscheme.gov.in) का लोकार्पण भी किया। मेरी qयोजना पुस्तिका प्रदेशवासियों को सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर सरलता से उपलब्ध करवा रही है ताकि हर पात्र नागरिक समय पर योजनाओं का लाभ उठा सके। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी ने देश में एक नई कार्य संस्कृति स्थापित करते हुए पारदर्शिता, जवाबदेही व जनकेंद्रित नीतियों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। आज जनता से जुड़ी योजनाओं का लाभ DBT के माध्यम से सीधे लाभार्थियों तक…
सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं का अवैध कब्जा और खुदाई लगातार जारी है। इस गंभीर मामले को लेकर सहसपुर के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले और विस्तृत चर्चा की।विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने मुख्यमंत्री को पूरी स्थिति से अवगत कराया और एक पत्र भी सौंपा। पत्र में मांग की गई है कि भू-माफियाओं के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए, अतिक्रमण हटाया जाए और सरकारी जमीन को पूरी तरह मुक्त कराया जाए। साथ ही स्थानीय प्रशासन को सख्त निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है। विधायक ने साफ कहा कि सरकारी…
सीएम धामी के प्रयासों से मिली स्वीकृति मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री से की भेंट कृषि, ग्रामीण विकास एवं आपदा प्रभावित अवसंरचना से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर प्रदेश की कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, ग्रामीण विकास को गति देने तथा हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित अवसंरचना के पुनर्निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक के दौरान राज्य की 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 1700 करोड़ रुपये…
चम्पावत जनपद के ग्राम बगेड़ी, धौन निवासी 80 वर्षीय कौशल्या देवी की वृद्धावस्था पेंशन अब बनने का रास्ता साफ हो गया है। सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम में उनके पुत्र एवं परिजनों ने जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के समक्ष शिकायत रखते हुए बताया कि वृद्धा के हाथों में बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट न आने के कारण आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। इस वजह से वे पेंशन एवं अन्य योजनाओं के लाभ से वंचित थीं। कई जन सेवा केंद्रों व विभागों के लगातार चक्कर लगाने के बाद भी समाधान न मिलने पर अंततः वे जनता मिलन कार्यक्रम में पहुँची।जिलाधिकारी श्री मनीष…
“UNESCO ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा के नवाचार को वैश्विक मंच पर सराहा बालिकाओं के डिजिटल सशक्तिकरण और ICT-AI आधारित समावेशी शिक्षा को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान” देहरादून, उत्तराखंड UNESCO Institute for Information Technologies in Education (IITE) ने अपनी नई वैश्विक मार्गदर्शिका “Guide for Educators to Support Gender Transformative Integration of ICT and Al into Secondary and TVET Classrooms in the Global South” में उत्तराखंड के प्रयासों को शामिल किया है। इस रिपोर्ट में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा द्वारा बालिकाओं और महिलाओं को डिजिटल साक्षरता, तकनीकी कौशल और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए किए गए नवाचारों को वैश्विक स्तर पर उदाहरणीय मॉडल…
देहरादून में शिक्षा विभाग के अंतर्गत “भारत दर्शन-शैक्षिक भ्रमण-2025” कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मेधावी छात्रों को राष्ट्र की विकास यात्रा, सांस्कृतिक विविधता और नवाचारों से रूबरू करवाने की शुरुआत की गई है। हमारी सरकार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्पित भाव से कार्य कर रही है। इस शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत 240 मेधावी छात्र देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों का दौरा करेंगे। आप सभी से आग्रह है कि जहाँ भी जाएँ, उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य करते हुए प्रदेश की लोक संस्कृति, लोक कला और यहाँ हुए…
