Author: Basyuhi

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की राज्य के अंतर्गत चल रही एवं आगामी महत्त्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। लोनिवि की योजनाओं की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग के महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की नियमित रूप से समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि रिस्पना – बिंदाल एलिवेटेड रोड देहरादून के जाम की समस्या को कम करने के लिए महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।…

Read More

ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की स्थिति की रिर्पाेट प्रस्तुत करें अधिकारी आयुक्त ने स्टेट हाईवे-31 पर पौड़ी-देवप्रयाग के बीच चल रहे डामरीकरण के कार्याे की गुणवत्ता का लिया जायजा चारधाम यात्रा, वनाग्नि रोकथाम, ग्रीष्मकाल में पेयजल आपूर्ति की भी आयुक्त ने की समीक्षा आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डे की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में चारधाम यात्रा, वनाग्नि, पेयजल, सड़क सुधारीकरण, सीएम हेल्प लाइन सहित अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। आयुक्त गढवाल ने चार धाम यात्रा के सफल संचालन के लिए मण्डल स्तर पर सभी विभागों को 25 अप्रैल तक तैयारियां पूर्ण करने के…

Read More

नए वक्फ संशोधन कानून को लेकर पूरे देश में कांग्रेस और वामपंथी दल विरोध कर रहे हैं। जहां एक और प्रदेश में भाजपा के कार्यकर्ता और नेता वक्फ संशोधन कानून को लेकर प्रदेश में 20 अप्रैल से लेकर 5 मई तक जनजागरण अभियान चला रही है। जिसके तहत भाजपा लोगों के बीच जाकर नए संशोधन की खूबियां बता रही है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वक्फ बोर्ड में किए गए बदलाव मुस्लिम और देशवासियों के हितों में लाया गया बदलाव है इसके माध्यम से गरीब मुसलमान के हितों की रक्षा की जाएगी वहीं कांग्रेस समेत कई…

Read More

हल्द्वानी में गौला नदी के किनारे 134 परिवारों द्वारा अतिक्रमण करके वहां जानवरों को रखने का कार्य कर लिया गया था जिसको देखते हुए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था लगातार मुनादी करवाने के बावजूद अतिक्रमण हटाए न जाने पर प्रशासन ने अतिक्रमण ध्वस्त भी किया। उप जिला अधिकारी राहुल शाह ने बताया कि वर्तमान में लगभग सभी परिवार स्वत चले गए हैं। और जो स्ट्रक्चर मौके पर बना है उसे जेसीबी द्वारा ध्वस्त किया जा रहा है।

Read More

*होटल व्यवसायियों के संगठनों के पदाधिकारियों से लिये सुझाव।* *आयुक्त गढवाल ने चारधाम यात्रा के लिये ऑनलाइन पंजीकरण की सीमा 15 प्रतिशत बढाये जाने के दिये निर्देश।* *यात्रा मार्गों पर पंजीकरण केन्द्रों की स्थापना पर जताई सहमति।* आयुक्त गढवाल श्री विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता मे सोमवार को चारधाम यात्रा की तैयारी को लेकर जनपद उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग एवं चमोली के होटल व्यवसायियों (Stakeholder) महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त ने चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही यात्रा के सफल संचालन हेतु होटल व्यवसायियों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया। …

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने पेयजल विभाग, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य, वन, समाज कल्याण एवं खेल विभाग के अंतर्गत घोषणाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। साथ ही सभी विभागों को घोषणाओं के पूर्ण किए जाने में देरी न किए जाने हेतु दिशा निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभागों द्वारा सीएम घोषणा से सम्बन्धित योजनाओं की अद्यतन जानकारी पोर्टल पर शीघ्र अपडेट की जाएं। साथ ही मुख्यमंत्री घोषणा सेल को भी अद्यतन जानकारी उपलब्ध…

Read More

उत्तराखंड सरकार की नई फिल्म नीति से प्रदेश में फिल्मों के निर्माण में तेजी आई है। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पारित नई फ़िल्म नीति में फ़िल्मों के लिए पहले अधिक अनुदान की राशि को सम्मिलित किया गया है। ओटीटी प्लेटफ़ार्म पर रिलीज़ फ़िल्मों और वेब सीरीज को भी अनुदान के लिए सम्मिलित किया गया है। उत्तराखंड सरकार ने फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड फिल्म नीति लागू की है जिसके तहत फिल्म निर्माता-निर्देशकों को अनुदान प्रदान किया जा रहा। अनुदान प्राप्त करने के लिए…

Read More

30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है, जबकि 2 मई को बाबा केदार के कपाट खुलेंगे। उससे पहले BKTC {बीकेटीसी} के CEO {सीईओ}, विजय प्रसाद थपलियाल, ने केदारनाथ धाम क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान ओंकारेश्वर मंदिर में मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि तय की गई। 21 मई को मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलेंगे, जबकि दो मई को तुंगनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि निश्चित हुई है। चारधाम यात्रा की शुरूआत से पहले ही बद्री केदार मंदिर समिति ने पूरी तैयारी कर ली है।

Read More

प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराध को रोकना एक बड़ी चुनौती है और इसी चुनौती से निपटने के लिए अब पुलिस विभाग ने कमर कस ली है । इसको लेकर उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने कहा की साइबर क्राइम एक ऐसा क्राइम है जिसके ग्राफ में बढ़ोतरी हुई है और प्रतिदिन साइबर से जुड़े लगभग हजार से बारह सौ शिकायतें प्राप्त होती है जिनपर अभी तक दो साइबर पुलिस स्टेशन , एसटीएफ ,ओर राज्य के तमाम जनपदों के थानों में ट्रेंड स्टाफ है उनके द्वारा कार्यवाही की गई ओर फ्रॉड में हुई धनराशि वापस दिलाने का प्रयास किया गया…

Read More

नैनीताल: मशहूर अभिनेता संजय कपूर की बेटी सनाया कपूर की वेब सीरीज की शूटिंग रविवार से नैनीताल में शुरू हो गई है। 6 एपिसोड में बनाई जा रही सीरीज के निर्माता करण जौहर हैं और रीमा माया निर्देशित कर रही है। सीरीज में नैनीताल के कई कलाकार नजर आएंगे। सीआरएसटी इंटर कॉलेज में फिल्म के कई शॉर्ट फिल्माए गए। सनाया कपूर फिल्म लीड रोल कर रही है। वर्तमान परिवेश में बिगड़ैल बच्चों पर कहानी गढ़ी गई हैं। फिल्म निर्माण में प्रबंधक की भूमिका निभा रहे अतुल पैन्यूली ने बताया कि नैनीताल समेत देहरादून में फिल्म के अनेक शॉर्ट फिल्माए जाने…

Read More

मसूरी कैंपटी रोड पर जीरो पॉइंट के पास एक चलती टैक्सी कार ने अचानक से आग पकड़ ली जिसमें सवार पांच लोग बाल बाल बच गए। बताया जा रहा है कि देर शाम को कैम्पटी फॉल से धूम कर र्प्यटक मसूरी वापस आ रहे थे जिसमें टैक्सी कार चालक सहित पांच लोग और एक बच्चा सवार थे। मसूरी जीरो पॉइंट के पास कार में से आचानक से धुआ निकलने लगा और देखते ही कार ने आग पकड़ ली और आग के गोले में तब्दील हो गई। कार चालक ने आनन-फानन में कार में बैठे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर…

Read More

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने बॉर्डर पर तैनात सेना के जवानों, भूतपूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक बलों के जवानों और पुलिस पेंशनर्स के कल्याण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। ताकि इन सभी की कोई समस्या हो तो उसका पुलिस के स्तर से हल किया जा सके। यह नोडल अफसर मुख्यालय को भी इनके बारे में अवगत कराएगा। डीजीपी ने पेंशन से संबंधित समस्याएं, चिकित्सा सहायता, परामर्श सेवाएं एवं वेलफेयर गतिविधियों को समयबद्ध ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

Read More

भारत-चीन सीमा पर समुद्रतल से 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित नेलांग से सेना के सूर्य देवभूमि चैलेंज का आगाज हो गया। इस अवसर पर सेना की उत्तरी कमान के जनरल आफिसर कमाडिंग लेफ्टिनेंट जनरल डीजी मिश्रा ने साइकिल रेस को हरी झंडी दिखाई। रेस में सेना के जवानों से लेकर स्थानीय युवाओं ने भी दमखम दिखाते हुए नेलांग से भटवाड़ी तक 110 किमी दूरी तय की। शुक्रवार को तीन दिवसीय सूर्य देवभूमि चैलेंज के तहत आयोजित साइकिल रेस के शुभारंभ पर लेफ्टिनेंट जनरल डीजी मिश्रा ने कहा कि यह चैलेंज पहली बार आयोजित किया जा रहा…

Read More

हाई स्कूल में 109859 विद्यार्थियों में से 99725 छात्र छात्राएं हुई पास हाई स्कूल का रिजल्ट 90.87% रहा छात्रों का 88.20%, छात्राओं का 93.25% बागेश्वर के जतिन जोशी ने किया टॉप 500 में से 496 अंक लाकर 99.20% बनाए टिहरी की कनकलता ने हाई स्कूल में दूसरा स्थान किया प्राप्त 500 अंकों में से 495 अंक की हासिल 99% रहा रिजल्ट तीसरा स्थान उत्तरकाशी के दिव्यम व उधम सिंह नगर की दीपा जोशी ने किया हासिल 500 में से 494 अंक की हासिल 98.80% प्राप्त किए अंक इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में…

Read More

30 अप्रैल से प्रदेश में चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चार धाम की तैयारी पर नजर बनाए हुए हैं। इसको लेकर उन्होंने कहा कीचारधाम की तैयारियां जारी है और ये यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि देशभर से लोग इसमें सम्मिलित होते हैं ऐसे में उनकी यात्रा सरल हो ओर उनको परेशानी ना हो इसमें पुलिस विभाग की एहम भूमिका होती है साथ ही अन्य विभाग जो यात्रा को संचालित करते है , स्टेकहोल्डर्स है , तीर्थपुरोहित , व्यापारिगढ़ ,होटल वाले लोग ,प्रतिनिधि ओर लोकतंत्र के चौथा स्तंभ है उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती…

Read More