राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन में विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रवेशोत्सव-2025 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने इस दौरान स्कूलों में प्रवेश लेने वाले बच्चों का स्वागत कर शिक्षण सामग्री वितरित की। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा राज्य के सभी विद्यालयों के लिए निर्मित ‘स्कूल डैश-बोर्ड’ का लोकार्पण किया एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालयों के 13 केंद्रों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। राज्यपाल के निर्देश पर यूटीयू द्वारा राज्य में स्थित समस्त राजकीय विद्यालयों की सम्पूर्ण जानकारी एक स्थान पर उपलब्ध कराए…
Author: Basyuhi
प्रदेश सरकार की ओर से वनाग्नि को लेकर उठाए गये कदमों से प्रदेश में वनाग्नि की घटनाओँ में काफी कमी आई है। राज्य के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि सरकार जनसहभागिता के साथ वनाग्नि की रोकथाम को लेकर कार्य कर रही है। इसकी वजह से मौजूदा वर्ष में पिछले वर्ष की सबसे कम वनाग्नि की घटनाएं सामने आई है। सरकार ने इस वर्ष ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में फॉरेस्ट फायर मैनेजमेंट कमेटी का गठन कर समिति को आर्थिक सहायता देने के साथ ही लोगों को ट्रेनिंग, वन विभाग में मानव संसाधन की बढ़ोतरी के साथ ही उन्हें उपकरण…
*लगभग 853 करोड़ लागत की इस परियोजना से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के बीच की दूरी 26 किमी होगी कम।* *2023 में सिलक्यारा सुरंग निर्माण के दौरान 41 श्रमिक 17 दिनों तक भीतर फंस गये थे।* *प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सफल हुआ था सबसे जटिल और चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान।* *बाबा बौखनाग मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा, रेस्क्यू अभियान की सफलता के लिए मुख्यमंत्री ने बाबा बौखनाग से मन्नत मांगते हुए मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सिलक्यारा सुरंग के…
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने देहरादून के ऋषिकेश में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए जा रहे अवैध निर्माण के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। आज हुई सुनवाई के दौरान गढ़वाल कमिश्नर वर्चुअल माध्यम से कोर्ट में हुए उनके द्वारा कोर्ट को अवगत कराया कि मंसूरी विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण में हुई त्रुटियों के सम्बंध में 1 माह के भीतर आवश्यक कार्यवाही कर ली जाएगी। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 5 मई की तिथि नियत की है। पूर्व में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने गढ़वाल कमिश्नर को कोर्ट में पेश होकर यह बताने को कहा है कि…
नैनीताल जिले की जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देशानुसार हल्द्वानी शहर को हरियाली और सुंदरता की ओर अग्रसर करने के लिए वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत कर दी गई है। इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख मार्गों पर कुल 1000 पेड़ लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है,नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया अभियान के पहले चरण में नैनीताल रोड पर 200 पेड़ लगाए जा रहे हैं। इस कार्य के लिए गड्ढे खोदने और पौधे लगाने का काम तेजी से चल रहा है। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शहर के सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रजातियों के वृक्ष लगाए…
हल्द्वानी नगर निगम ने मानसून सीजन आने से पहले शहर के सभी नालियों की सफाई का अभियान शुरू कर शानदार पहल की है। इसकी शुरुआत कालाढूंगी चौराहे से की गई। हर बार मानसून सीजन में बरसात की वजह से शहर में जल भराव हो जाता है जिसकी वजह शहर की सभी नालियां है जो गंदगी से बंद हो जाती हैं। इस बार सभी नालियों की सफाई का विशेष अभियान चलाया गया है। नगर निगम प्रशासन द्वारा सफाई कर्मचारी के साथ मिलकर एक महीने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह का कहना है की मानसून से…
विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले शासन प्रशासन चार धाम यात्रा को सफल बनाने की तैयारी में जुट चुकी है वहीं कांग्रेस की ओर से चार धाम यात्रा को लेकर कई सवाल भी खड़े किए जा रहे हैं बतौर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सरकार कितना भी अच्छा काम क्यों ना कर ले कांग्रेस सिर्फ सवाल खड़े करना और संदेह व्यक्त करने का आदत बन गया है और कांग्रेस इस पवित्र यात्रा को दिगभ्रमित करने का प्रयास करती है। पिछले बार भी 60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किया और इस बार पिछले…
जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित पंचकेदारों में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट आगामी यात्रा बुधवार 21मई कर्क लग्न पर सुबह 11 बजकर 30 मिनट बजे शुभ पर विधि- विधान से खुलेंगे। पंच केदार गद्दस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में राज्यमंत्री / दायित्वधारी चंडीप्रसाद भट्ट एवं बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित मंदिर समिति के आचार्य वेदपाठियों ने पंचाग गणना पश्चात श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की। *वहीं दूसरी ओर विश्व के सबसे ऊँचाई पर विराजमान तृतीय केदार श्री तुंगनाथ के कपाट शुक्रवार 2 मई को मिथुन लग्न शुभ मुहूर्त 10 बजकर 15…
उत्तराखंड सरकार आगामी कैबिनेट बैठक में मिलेट्स नीति लाने जा रही है माना जा रहा है कि उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में मोटे अनाज की पैदावार अच्छी हो सकती है और आज विश्व भर में मिलेट्स की भारी मांग है ,, बेहतर स्वास्थ्य के लिए मिलेट्स को लाभदायक भी माना जाता है ऐसे में सरकार भी उत्तराखंड में इस नीति को लाकर मिलेट्स को बढ़ावा देने जा रही है,, लेकिन यह भी सच है की पहाड़ी भू भाग में जंगली जानवरों के आवागमन के कारण आज खेती करनी बहुत कठिन हो गई है और खेती बंजर होती जा रही है…
चार धाम यात्रा 30 अप्रैल, को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के प्रवेश द्वार खुलने के साथ शुरू होगी आपको बता दें कि कल शाम तक चार धाम यात्रा मैं 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण करा लिया है वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया की चार धाम यात्रा मैं पूरे विश्व के श्रद्धालु पहुंचते हैं श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इसके लिए सरकार मीटिंग कर रही है वहीं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के साथ भी मीटिंग हुई और शासन को कई सुझाव भी भेजे गए हैं
*’समान नागरिक संहिता-आभार सम्मेलन’ में पहुंचने पर मुख्यमंत्री धामी का हुआ भव्य स्वागत* *उत्तराखण्ड में UCC लागू कर सीएम धामी ने किया बाबा साहेब का सपना साकार* *समान नागरिक संहिता से प्रदेश के सभी नागरिकों को मिल रहा समान अधिकार*
उत्तरकाशी के मैय्या के मायके के दो दर्जन से अधिक ग्रामीण परिवार अपने ही घरों में कैद होकर रह गए हैं। राज्य सरकार की बहुचर्चित और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए गेम चेंजर के रूप में प्रचारित स्वरोजगार की योजना के तहत होमस्टे व होटल के रास्ते बंद हो गए हैं और यह अब किया है निर्माणाधीन रोपवे की कार्यदायी संस्था ने। इस प्रकरण के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इधर रास्ता बन्द किये जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने खरसाली में निर्माणाधीन रोपवे का कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें तत्काल रास्ता नहीं दिया…
नई आधुनिक मशीन से राशन वितरण योजना राशन धारको के लिए मुसीबत बन गई है। हाल ही में जनपद हरिद्वार में ई पोस मशीन कि लॉन्चिंग कि गई थी । जिससे राशन वितरण प्रणाली को लेकर कोई धोखाधड़ी न हो सके। लेकिन आधुनिक मशीन विस्थापित होने के बाद कार्ड धारको के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। नई मशीन में कुछ कार्ड धारको के तो फिंगर प्रिंट ही मैच नहीं कर पा रहे है. मशीन में मौजूद आई कॉर्निया मैचिंग सिस्टम भी चालू नहीं हो पाया ऐसी स्थिति में कार्ड धारक घंटो लाइन में लगे हुए है उसके बाद…
राजभवन/ सरकार/ विभाग लाइन लॉस कम कराने में हुआ नाकाम | #42 फ़ीसदी तक हुआ लाइन लॉस, सरकार को नहीं आ रही शर्म ! #सरकार मना रही जश्न और जनता मना रही मातम ! विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश का इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि जिस प्रदेश में ऊर्जा मंत्री का दायित्व स्वयं मुख्यमंत्री के पास है, बावजूद इसके निजी स्वार्थ के चलते जनता को लुटवाने के लिए सरकार लाइन लॉस (बिजली चोरी) कम करने की दिशा में कोई काम नहीं कर…
विकासनगर तहसील के सिंहनीवाला क्षेत्र में पहुंची तहसील प्रशासन की टीम ने अवैध खनन के एक बड़े स्टॉक को पकड़ा है मौके पर कई बीघा जमीन मे खनन माफियाओं ने बड़े पैमाने पर पत्थरों के अवैध स्टॉक को भरा हुआ था। प्रशासन की टीम ने जब ग्रामीणों से आरोपियों के बारे में जानकारी चाही तो ग्रामीण आपस में ही भिड़ बैठे और एक दूसरे को इस अवैध खनन भंडारण का जिम्मेदार बताने लगे। तहसीलदार विवेक राजौरी के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने मौके पर ही अवैध खनन के इस बड़े स्टॉक की माप कर ली है। इस संबंध में…
सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर कमल गिरी बने सफल उद्यानपति आदर्श जनपद चम्पावत के निवासी 35 वर्षीय, कमल गिरी, चार साल पहले तक गांव में ही छोटी सी दुकान चलाते थे। अब कमल गिरी 35 नाली जमीन पर सेब, कीवी, आडू, खुमानी और सब्जियां उगा रहे हैं। कमल गिरी ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर, खुद को स्वरोजगार के क्षेत्र में स्थापित किया है। अब अन्य लोग भी उनसे प्रेरणा लेकर, सेब उत्पादन के लिए आगे आए हैं। चम्पावत जिला मुख्यालय से पांच किमी दूर दूधपोखरा गांव के कमल गिरी को एक दिन सेब की जल्दी पैदावर…
