Author: Basyuhi

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस’ के अवसर पर आयोजित रैतिक परेड का निरीक्षण करने के साथ ही विभागीय स्मारिका एवं कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर सेवारत एवं दिवंगत होमगार्ड स्वयंसेवकों के परिजनों को होमगार्ड्स कल्याण कोष से चेक प्रदान किए। होमगार्ड्स जवानों को वर्दी भत्ता अनुमन्य किया जाएगा साथ ही अंतरजनपदीय ड्यूटी में तैनात होमगार्ड्स स्वयंसेवकों का भोजनभत्ता ₹100 से बढ़ाकर ₹150 किया जाएगा। नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वयंसेवकों को मिलने वाले प्रशिक्षण भत्ते को भी ₹50 से बढ़ाकर ₹140/दिन किया जाएगा। प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में…

Read More

सीएमओ के आदेश की भी कर रहेना फरमानी  विभाग द्वारा अनुस्मारक भेजने के बावजूद भी उपलब्ध नहीं कराया गया आंकड़ा  गैर जिम्मेदार अस्पतालों के खिलाफ हो करवाई विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों द्वारा बाह्य रोगियों खास तौर से आयुष्मान योजना वाले व निजी खर्च पर इलाज कराने वाले गरीब रोगियों को आपात स्थिति में आईसीयू/ वेंटिलेटर सुविधा मुहैया न कराने से खफा जन संघर्ष मोर्चा ने प्राइवेट/ सरकारी अस्पतालों के खिलाफ मोर्चा खोला है, जिसमें देहरादून स्थित ग्राफिक एरा, हिमालयन हॉस्पिटल, श्री महंत इंद्रेश अस्पताल एवं राजकीय…

Read More

मुख्यमंत्री धामी जी नें अपने दो दिवसीय बागेश्वर दौरे पर दोपहर के समय स्कूल से घर लौट रहे छात्रों से संवाद किया। मुख्यमंत्री धामी जी ने कहा कि उनकी मासूम मुस्कान, उत्सुकता और ऊर्जा को देखकर बचपन की यादें जीवंत हो उठीं। और बच्चों की सरल बातें और आनंद ने मन को अपार सुकून और आत्मीयता से भर दिया वही बागेश्वर दौरे पर जगह-जगह देवतुल्य जनता से मिले स्नेह, प्रेम व आशीर्वाद से मुख्यमंत्री धामीजी ने कहा कि मन अभिभूत है। उन्होंने कहा मातृशक्ति से संवाद हो या स्कूल से घर लौट रहे नन्हे छात्रों से बातचीत, हर पल ने…

Read More

पर्यटक आवास गृह बैजनाथ, बागेश्वर में मंथन एवं संवाद कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। इस दौरान प्राप्त हुए महत्वपूर्ण सुझावों को आगामी योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण में सम्मिलित किया जाएगा। इस अवसर पर पर्यटक आवास गृह परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारी सरकार विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तीव्र गति से कार्य कर रही है। समेकित विकास की परिकल्पना के अनुरूप हम इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत बनाने, सेवाओं की…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सहस्त्रधारा रोड, देहरादून स्थित एक होटल में उत्तराखण्ड अनन्य सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीदों के परिजनों का संघर्ष और देश के प्रति अटूट निष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखण्ड वीरभूमि के रूप में भी जाना जाता है। प्रदेश के लगभग प्रत्येक परिवार का सदस्य सेना या अर्द्ध सैनिक बलों से जुड़ा हुआ है। उत्तराखण्ड के वीर सपूतों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर मातृभूमि की रक्षा की…

Read More

मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामसुमेर शुक्ल जी की 47वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित स्मृति समारोह में उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गणमान्य जनों को सम्मानित किया। गन्ना मूल्य में वृद्धि के लिए व्यक्त किए गए आभार हेतु समस्त किसान भाइयों का सहृदय आभार एवं अभिनंदन। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास के लिए कई अहम घोषणाएं करने के साथ ही अधिकारियों को इस वित्तीय वर्ष के अंत तक मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। महान स्वतंत्रता सेनानी पं. रामसुमेर शुक्ल जी ने…

Read More

हल्द्वानी (नैनीताल) में विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार समारोह में उन दिव्यांग नायकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति से न केवल अपने जीवन का मार्ग प्रशस्त किया, बल्कि पूरे समाज की सोच को सकारात्मक दिशा दी। इस अवसर पर ₹9.05 करोड़ की लागत से बनने वाले आयुक्त दिव्यांगजन उत्तराखण्ड, उत्तराखण्ड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम लि. तथा आईटी सेल, समाज कल्याण के बहुउद्देशीय कार्यालय भवन का शिलान्यास भी किया गया, जो आने वाले समय में दिव्यांगजन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ व सुव्यवस्थित बनाएगा। दिव्यांगजनों के सम्मान और उनके सशक्तिकरण के…

Read More

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गौलापार हेलीपैड में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीआरपीएफ परिसर काठगोदाम पहुंचे जहां अर्धसैनिक बलों के पूर्व सैनिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने प्रतिभा किया। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ-साथ वीर भूमि भी है यहां पांचवें धाम के रूप में सैन्य धाम स्थापित हो रहा है। ऐसे में हमारे उन सभी वीरों को नमन है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। और पूर्व अर्धसैनिक सम्मेलन में पहुंचकर उन्हें गर्व की अनुभूति हो…

Read More

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साधली, बडा़ेदरा, गुजरात में सरदार@150 यूनिटी मार्च के अंतर्गत आयोजित सरदार गाथा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल को समस्त उत्तराखंडवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और अटूट समर्पण से अखंड भारत का सपना साकार किया। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि खेड़ा और बारदोली के किसान आंदोलनों में अन्याय के विरुद्ध उनके द्वारा किए गए संघर्ष ने उन्हें भारत में लोकप्रिय बनाया था। उन्होंने…

Read More

देहरादून में भव्य राज्य स्तरीय जागरूकता रैली का आयोजन, समाज के हर वर्ग तक यह संदेश देने का प्रयास एचआईवी/एड्स के खिलाफ सामूहिक जंग, युवा शक्ति से लेकर जनभागीदारी तक मजबूत अभियान देहरादून। विश्व एड्स दिवस केवल एक वैश्विक स्वास्थ्य दिवस नहीं, बल्कि मानवता के प्रति जिम्मेदारी और समाज के प्रति संवेदनशीलता का प्रतीक है। एचआईवी/एड्स जैसी चुनौतीपूर्ण बीमारी के प्रति जागरूकता और रोकथाम के उद्देश्य से उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति, स्वास्थ्य विभाग, उत्तराखण्ड सरकार ने 1 दिसम्बर 2025 को राजधानी देहरादून में भव्य राज्य स्तरीय जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस रैली के माध्यम से समाज के हर…

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज चम्पावत जनपद के टनकपुर/शारदा बैराज, शारदा घाट, किरोड़ा नाला, बूम, बाटनागाड़ एवं श्यामलाताल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर विकास एवं बाढ़ सुरक्षा कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पर्यटन एवं एरो स्पोर्ट्स की संभावनाओं की जानकारी भी ली।उन्होंने टनकपुर स्थित शारदा कॉरिडोर परियोजना की जमीनी स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्रिडकुल के अधिकारियों से 480 मीटर लम्बे स्पान पुल की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने बूम व बाटनागाड़…

Read More

हरिद्वार पहुंचने पर आज बड़ी संख्या में किसान बंधुओं ने गन्ना मूल्य में की गई वृद्धि के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। इसके उपरान्त अन्तर्राष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन (संस्कृत गंगा संगम-2025) के समापन समारोह में उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया। संस्कृत के उत्थान और विकास के लिए प्रदेश में उच्च स्तरीय आयोग का गठन किया जाएगा। “भारतीय ज्ञान परंपरा एवं वैश्विक ज्ञान के विकास में संस्कृत का योगदान” विषय पर आयोजित इस सम्मेलन से जो निष्कर्ष निकलेगा वह निश्चित ही संस्कृत के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा। संस्कृत भाषा अन्य भाषाओं की भांति केवल अभिव्यक्ति का साधन मात्र…

Read More

बदरीनाथ नगर पंचायत ने यात्रा काल में कूड़े से की 8 लाख से अधिक की आय धाम में इको पर्यटक शुल्क, फास्ट ट्रैक बैरियर और हेलीकॉप्टरों से प्राप्त शुल्क से नगर पंचायत कर रही आय बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान सफाई की चाक चौबंध व्यवस्था करना बड़ी चुनौती बनी रहती थी। वहीं नगर पंचायत बदरीनाथ ने धाम में होने वाले कूड़े को समृद्धि का आधार बना लिया है। यहां नगर पंचायत की ओर से कूड़े का विपणन कर 8 लाख से अधिक की आय अर्जित की है। जो अब जनपद की अन्य नगर पालिकाओं और पंचायतों के लिए भी…

Read More

जनपद रुद्रप्रयाग के तल्लानागपुर क्षेत्र के फलासी की आराध्य माँ चण्डिका 25 सालों बाद अपने मन्दिर के गर्वगृह से 6 महीनों की दिवारा यात्रा पर बाहर निकल चुकी है। तुंगेश्वर मंदिर समिति द्वारा 6 माह की माँ चंडिका दिवारा यात्रा का आयोजन शुरू होने के बाद आजकल देवी माँ अपने गृह (घरया) दिवारा यात्रा कर रही है। इसके चलते देवी स्वरूप प्रतीक चिन्ह (ब्रह्मा ठंगुरु) फलासी गांव के प्रत्येक घर में दिवारा कर कुशल क्षेम पूछ रही है।  बताते चलें कि आजकल देवी माता फलासी गांव में घर घर जाकर भक्तों को दर्शन दे रही हैं, देवी के घर घर…

Read More

कुरुक्षेत्र, हरियाणा में International Gita Mahotsav के अंतर्गत आयोजित विराट संत सम्मेलन में पूज्य साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर पूज्य साधु-संतों को वर्ष 2027 में हरिद्वार में होने वाले भव्य कुंभ महोत्सव के लिए निमंत्रण भी दिया। गीता हमारे जीवन की सच्ची मार्गदर्शक है, जो हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के पथ पर दृढ़तापूर्वक आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। हमारी सरकार सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए निरंतर समर्पण भाव से कार्य कर रही है। प्रदेश में विभिन्न मंदिरों का जीर्णोद्धार, धार्मिक स्थलों का…

Read More

उत्तरकाशी गंगोत्री धाम सहित गंगोत्री नेशनल पार्क में कड़ाके की ठंड पड़ रही है गंगोत्री क्षेत्र में तापमान माइनस डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है और पानी जम रहा है। गंगोत्री नेशनल पार्क कर्मचारियों द्वारा पार्क में ट्रैप कैमरे लगाए गए ताकि पार्क में वन्य जीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके वहीं पार्क के कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि गंगोत्री क्षेत्र सहित नेशनल पार्क में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रास्तों में इकठ्ठा हुआ पानी जमकर बर्फ बन रहा है और पेयजल के पाइपों , झरनों में पानी जम रहा है। नवंबर माह में जबरदस्त…

Read More