हरिद्वार में होने वाले 2027 के कुंभ के भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार में गंगा किनारे सभी 13 अखाड़ों के आचार्यों एवं संतगणों के साथ बैठक की। कुंभ के भव्य आयोजन के लिए पहली बार गंगा तट पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने 2027 कुंभ स्नान की महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा भी की। उन्होंने 14 जनवरी 2027 को मकर संक्रांति, 06 फरवरी 2027 को मौनी अमावस्या, 11 फरवरी 2027 को वसंत पंचमी, 20 फरवरी 2027 को माघ पूर्णिमा, 06 मार्च 2027 को महाशिवरात्रि (अमृत स्नान), 08 मार्च 2027…
Author: Basyuhi
सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए हैं राशन विक्रेताओं को नोटिस जारी नमक खरीदा गया खाद्य मंत्री की मिली भगत से! कमीशन खोरी के चलते जनता के स्वास्थ्य से कर रहे खिलवाड़ तुगलकी फरमान बंद करे खाद्य मंत्री! विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कल ही खाद्य मंत्री के इशारे पर घटिया/मिलावटी नमक मामले में राशन विक्रेताओं व अन्य को नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि घटिया नमक खरीद में मिलीभगत एवं कमीशन खोरी के मामले में खाद्य मंत्री को नोटिस जारी होना चाहिए था, जिनके…
देहरादून के हरबर्टपुर नगर पालिका क्षेत्र में सरकारी संपत्तियों पर अवैध अतिक्रमण को समय पर ना हटा पाने को लेकर जिलाधिकारी देहरादून ने प्रशासनिक अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की है… जिलाधिकारी ने ऐसे अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी तक दे डाली… डीएम की चेतावनी के बाद अधिकारियों के हाथ पैर फूले हुए है… दरअसल हाल ही में डीएम के द्वारा ली गई अधिकारियों की एक बैठक मे अधिकारियों से ही उनके विभाग की संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने की समय सीमा मांगी गई है… जिलाधिकारी ने तय समय सीमा में अतिक्रमण न हटा पाने वाले अधिकारियों पर वेतन रोकने के…
राजभवन, देहरादून में माननीय राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh (सेवानिवृत्त) जी की उपस्थिति में युवा लेखिका संभावना पंत जी द्वारा मेरे सार्वजनिक जीवन पर रचित पुस्तक का विमोचन किया। आज के इस आधुनिक युग में युवा लेखक और क्रिएटर्स समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय Bhagat Singh Koshyari जी, कल्कि पीठाधीश्वर पूज्य आचार्य प्रमोद कृष्णम जी, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष पूज्य स्वामी चिदांनद सरस्वती जी भी उपस्थित रहे।
मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में विभिन्न विभागों में चयनित 178 सहायक सांख्यिकी अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इसी क्रम में प्रदेश में अब तक 26,500 से अधिक पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की जा चुकी है। नियुक्ति पत्र पाने वाले समस्त अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रदेश सरकार युवाओं के हितों, अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा के लिए पूर्णतः संकल्पबद्ध है। सरकार के सुनियोजित, पारदर्शी एवं प्रतिबद्ध प्रयासों का ही परिणाम है कि पिछले चार वर्षों में इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर प्राप्त हुए…
राज्य के मुख्यमंत्री धामी नैनीताल दौरे पर हैं..सीएम सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले और सरोवर नगरी की ठंडी आबोहवा का आनंद लिया, सीएम एटीआई से मल्लीताल पहुंचे इस दौरान स्थानीय लोगों से भेंट की और उनकी समस्याओं को जाना, सीएम धामी ने इस दौरान पर्यटकों से भी भेंट की है और हालचाल जाना..इस दौरान नैनीताल में पड़ रही ठंड़ से बचने के लिये सीएम धामी ने ना सिर्फ चाय बनाई बल्कि और लोगों को भी चाय पिलाई है जब भी मुख्यमंत्री बाहर निकलते हैं देहरादून से तो मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों को अपनी हाथ की चाय बनाकर पिलाते…
हल्द्वानी, नैनीताल में आयोजित सहकारिता मेले में विभिन्न विभागों, मातृशक्ति द्वारा लगाए स्टॉलों का अवलोकन करने के साथ ही विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को चेक वितरित किए। इस अवसर पर लोक गायक गिरीश बर्गली जी के गीत देवीधुरा का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में मातृशक्ति से मिले स्नेह व आशीर्वाद से हृदय अभिभूत है। आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah जी के मार्गदर्शन में आज सहकारिता आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता और सामूहिक विकास का प्रतीक बन गया है। “सहकारिता आंदोलन राज्य की आर्थिक प्रगति की रीढ़ है, जिससे प्रदेश के किसान, युवा और महिलाएँ आत्मनिर्भर बन रही हैं।…
देहरादून में ऑल इंडिया गोरखा एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन के 75वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बैरिस्टर अरि बहादुर गुरूंग जी की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही एसोसिएशन की स्मारिका का भी विमोचन किया। गोरखा समाज सीमाओं की रक्षा के साथ प्रदेश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। भारतीय सेना में गोर्खाली समाज का महत्वपूर्ण योगदान है और हमारी सरकार भी उनके उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi जी, माननीय विधायक सविता कपूर जी सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।
देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय विधि दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और आमजन को संविधान की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने सभी को संविधान की भावना के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उनके नेतृत्व में राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हुई है। सरकार का प्रयास है कि नागरिकों के अधिकार सुरक्षित रहें और न्याय प्रणाली सभी तक आसानी से व पारदर्शिता के…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पेयजल निगम द्वारा प्रदेश में विभिन्न सीवर लाईन प्रोजेक्ट्स को सहमति प्रदान की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से देहरादून शहर में सीवर लाईन की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने देहरादून के सीवर लाईन से अनाच्छादित क्षेत्र को आच्छादित करने का प्लान एवं प्राथमिकता तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने पूरे देहरादून की मैपिंग करते हुए प्राथमिकता निर्धारित किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण देहरादून में सीवर लाईन कनेक्टिविटी के लास्ट माईल कनेक्टिविटी…
श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा साहिब, रेसकोर्स (देहरादून) में मत्था टेककर उनके त्याग और बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर उनके प्रेरणादायी जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही गुरुद्वारा परिसर में संगत की सेवा का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ और भोजन प्रसाद वितरण में सहभागिता कर गुरु परंपरा के सेवा-पथ को प्रणाम किया।
मुख्यसेवक सदन में ‘बिल लाओ-इनाम पाओ’ योजना के अंतर्गत लकी ड्रॉ विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना उपभोक्ता जागरूकता के साथ-साथ उपभोक्ता व व्यापारी वर्ग के बीच पारदर्शिता और विश्वास को मजबूत करने का उत्कृष्ट माध्यम बनकर उभरी है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग में नया विश्वास उत्पन्न हुआ है, जिसका लाभ विशेष रूप से व्यापारियों को प्रोत्साहन, प्रॉफिट और प्रोडक्शन के रूप में मिला है हमारा मानना है कि राजस्व वृद्धि सिर्फ आंकड़ों का विषय नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास का महत्वपूर्ण अंग है। हमारी…
उपाध्यक्ष महोदया ने आज दिनांक 24-11-2025 को हरिद्वार स्थित इंद्रालोक फेज – 1 का निरिक्षण किया तथा रिक्त फ्लैट को जल्द बेचने के निर्देश दिए साथ ही रुड़की स्थित गंगा व्यू आवसीय योजना का भी निरिक्षण किया तथा रिक्त प्लाटो को जल्द बेचने के निर्देश दिए
लाखामंडल स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान स्थानीय जनता द्वारा क्षेत्र के विकास और जनकल्याण से संबंधित 16 सूत्रीय मांग पत्र दिया गया, इन सभी मांगों पर गंभीरता से परीक्षण कर सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। हमारी सरकार आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में अनेक ऐतिहासिक और निर्णायक कदम उठा रही है। आज प्रदेश में सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए व्यापक कार्य किए जा रहे हैं, सुप्रसिद्ध हनोल मंदिर का ₹120 करोड़ का विशेष मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत इस आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक…
अधिकांश अस्पतालों में कैशलेस की सुविधा नहीं आपात स्थिति में कार्मिक कहां से करे पैसों की व्यवस्था! पैसे की प्रतिपूर्ति कराने के लिए लगाए विभाग के चक्कर स्वास्थ्य मंत्री हैं बेसुध विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार की लापरवाही के चलते प्रदेश कार्मिक गंभीर बीमारी/ आपात स्थिति में गोल्डन कार्ड नामक कागज का टुकड़ा लेकर अस्पताल दर अस्पताल की ठोकरें खाने को मजबूर है, लेकिन उसको इस कार्ड से कैशलेस सुविधा नहीं मिल पाती, जिस कारण कार्मिक (अधिकारी/ कर्मचारी) के परिजन इलाज…
उत्तराखण्ड को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें देने का दावा करने वाली सरकार के दावे बुरी तरह फेल होते नज़र आ रहे है, जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में तो पहले से ही स्वास्थ्य सेवायें लगातार दम तोडती नजर आ रही है। लेकिन अब स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में मुख्य शहरों के अस्पताल भी बीमार दिखने लगे है, लोग इलाज के लिये दर-दर भटकने के लिये मजबूर हैं।हलद्वानी बेस अस्पताल में 4 साल पहले एक ICU 10 बेड का बनाया गया था जो लम्बे समय से बंद पड़ा है।स्वास्थ्य महानिदेशक ने भी बंद पड़े ICU पर चिंता जताई है, उन्होंने कहा जब तक…
