मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पर्यटन क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने के निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में साहसिक पर्यटन को नई उड़ान मिल रही है। बाणासूर के बाद अब डांडा ककनई क्षेत्र भी पैराग्लाइडिंग के लिए तेजी से विकसित हो रहे हैं। वर्तमान में डांडा में ‘पैराग्लाइडिंग उड़ान अभ्यास’ नाम से प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित है, जिसमें सोलो पैराग्लाइडिंग पायलट प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पायलटों को अभी सोलो उड़ान की ट्रेनिंग दी जा रही है और 100 घंटे की उड़ान पूरी होने पर वे टैंडम (कमर्शियल) पायलट बनने के लिए पात्र होंगे। डांडा में 6 नवम्बर से 25 नवम्बर…
Author: Basyuhi
शासकीय आवास पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। जनता का विश्वास ही शासन का आधार है और प्रत्येक अधिकारी का यह दायित्व है कि जनहित से जुड़ी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को यह ध्यान रखना होगा कि कोई भी कार्य अनावश्यक रूप से लंबित न रहे तथा शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पूर्ण पारदर्शिता और निश्चित समयसीमा में पहुँचे। कार्यप्रणाली में गति, संवेदनशीलता और जवाबदेही ही सुशासन की पहचान है। आने वाले पाँच वर्ष उत्तराखंड के लिए अत्यंत निर्णायक हैं। हमें एक टीम की भाँति…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रतिष्ठित लेखक जय सिंह रावत द्वारा लिखित पुस्तक “उत्तराखंड राज्य का नवीन राजनीतिक इतिहास” का विमोचन किया। यह पुस्तक उत्तराखण्ड राज्य के राजनीतिक, प्रशासनिक एवं क्रमिक विकास की संपूर्ण और प्रामाणिक दस्तावेज़ी यात्रा को प्रस्तुत करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रावत ने राज्य के गठन के बाद की 25 वर्षों की राजनीतिक यात्रा को जिस सुसंगतता और प्रामाणिकता के साथ संकलित किया है, वह अत्यंत सराहनीय है। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के इतिहास, संस्कृति और लोक…
नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई तय – मोहन सिंह बर्निया उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले – अवैध निर्माण या अवैध प्लॉटिंग नहीं की जाएगी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से फैल रही अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण गतिविधियों पर निर्णायक कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को प्राधिकरण की टीमों ने कई स्थानों पर अभियान चलाकर अवैध निर्माणों पर सील लगाई, प्लॉटिंग स्थलों पर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की और नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ी चेतावनी दी। इस संयुक्त कार्रवाई को अब तक के…
विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के साथ कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में देवी रोड तड़ियाल चौक स्थित के-प्राइड मॉल से मालवीय उद्यान तक आयोजित “यूनिट मार्च” एवं तिरंगा पदयात्रा में प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि भारत के लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पूरे देश में तिरंगा पदयात्राएँ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, विचार गोष्ठियाँ और जन-जागरण…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीवनदीप आश्रम, रुड़की में पाँच दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही साधु-संतों का आशीष प्राप्त किया एवं ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी सभागार का लोकार्पण कर सनातन धर्म और जीवन दर्शन पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर कन्या पूजन करने के साथ ही सामूहिक विवाह कार्यक्रम में परिणय सूत्र में बंधे नवदंपत्तियों को नव जीवन की शुभकामनाएं दी। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति की पताका संपूर्ण विश्व में गौरव के साथ फहरा रही है। हमारी सरकार भी देवभूमि को…
फर्जी दस्तावेज लगा कर स्थाई निवास बनाने के मामले में ज़िलें की हर तहसील में जाँच जारी है, DM के निर्देश पर जनपद के सभी तहसीलों में पिछले पांच साल में बनाए गए स्थाई निवास के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में हल्द्वानी तहसील में पांच सालों में बने 150-200 स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए है। जांच के दौरान 48 ऐसे स्थाई निवास बने है जिनमें लगे डॉक्यूमेंट में जांच टीम को संदिग्धता प्रतीत हुई है। एसडीएम हल्द्वानी ने फ़र्ज़ी पाये गये सभी 48 स्थाई निवास प्रमाण पत्र को…
दिसंबर 2025 से उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों पर अब ग्रीन सेस लगेगा। राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि दूसरे राज्यों से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को राज्य की सीमा में प्रवेश करते ही एंट्री टैक्स के रूप में ग्रीन सेस देना होगा सूचना के मुताबिक, ग्रीन सेस की वसूली पूरी तरह ऑटोमेटिक होगी और वाहनों के FASTag से पैसे स्वतः कट जाएंगे। इस प्रक्रिया पर नज़र रखने के लिए पूरे प्रदेश में 40 से अधिक ANPR कैमरे लगाए गए हैं। RTO देहरादून संदीप सैनी के अनुसार, परिवहन विभाग ने इस पूरी व्यवस्था…
अल्मोड़ा नगर में बढ़ते जाम की समस्या के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी/नगर आयुक्त नगर निगम रामजी शरण शर्मा आज स्वयं नगर का निरीक्षण करने पहुंचे। अल्मोड़ा में बढ़ती जाम की समस्या के निदान हेतु आज करबला से धारानौला तक कई स्थानों का निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जाम की समस्या के समाधान हेतु अतिरिक्त पार्किंग बननी आवश्यक हैं। इन पार्किंग के लिए आज दुगालखोला, ताम्र नगरी, ऑफिसर कॉलोनी, बड़ीबगीचा तथा धारानौला में स्थानों का चिन्हीकरण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि चयनित स्थलों पर पार्किंग के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के गाँधी मैदान, पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग करने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बिहार और उत्तराखंड के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई सरकार के नेतृत्व में बिहार राज्य नई ऊर्जा और संकल्प के साथ विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने देशभर से पहुंचे विभिन्न राज्यों के गणमान्य नेताओं से भी शिष्टाचार भेंट…
मुख्य सेवक सदन में आयोजित “सोशल मीडिया मंथन” कार्यक्रम में कंटेंट क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स व वॉलिंटियर्स से उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों, स्थानीय उत्पादों, सांस्कृतिक धरोहरों और सामाजिक उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर संवाद किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी ने वर्ष 2014 से ही सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को शासन का मजबूत आधार बनाया। डिजिटल इकोसिस्टम के माध्यम से उन्होंने संवाद, पारदर्शिता और जनभागीदारी को नई ऊँचाई देते हुए देश में डिजिटल गवर्नेंस की नई मिसाल स्थापित की है। आज वे विश्व के सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले नेताओं में शीर्ष स्थान पर हैं उत्तराखंड…
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन और लगातार सुधारों के चलते उत्तराखंड एक बार फिर केंद्र सरकार से बड़ी प्रोत्साहन राशि हासिल करने में सफल रहा है। केंद्र के ख़ान मंत्रालय ने वर्ष 2025-26 की विशेष सहायता योजना (SASCI) के तहत उत्तराखंड को माइनर मिनरल्स रिफॉर्म्स मैं 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की है। इससे पहले भी माह अक्टूबर 2025 मैं राज्य को एसएमआरआई रैंकिंग मैं दूसरा स्थान प्राप्त होने पर 100 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिल चुकी है। इस प्रकार खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट सुधारों और बेहतर नीतियों…
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आज भागीरथी ईको सेंसिटिव जोन निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि ईको सेंसिटिव जोन की परिधि में तत्काल सुरक्षात्मक और उपचारात्मक कार्य किए जा सकते हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग, संबंधित विभागों और एजेंसियों को नदी से सटे क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण और अन्य सुरक्षात्मक कार्यों को करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने गैर कृषि और व्यवसायिक गतिविधियों की अनुमतियों के संबंध में जिलाधिकारी उत्तरकाशी और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस संबंध में संबंधित जोनल मास्टर प्लान, पर्यावरण और जैव विविधता…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को राज्य के दोनों मंडलों में स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन की स्थापना के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने हेतु निर्देशित किया। यह पहल उत्तराखंड को वैश्विक आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी। इस परियोजना के अंतर्गत धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के साथ-साथ तीर्थ स्थलों एवं उनके आस-पास के क्षेत्रों के समग्र विकास का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में अधिकारियों को शीतकालीन यात्रा व्यवस्थाओं के दृष्टिगत बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने समेत…
नैनीताल की सीवेज परेशानियों को कम करने के लिए बनाई गई ₹110करोड़ की योजना में बड़ी ठगी के संकेत मिले हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि चौड़ा पाइप लगाने की जगह उसे अंदर से लेयर लगाकर और भी पतला कर दिया गया। इतना ही नहीं, ट्रीटमेंट प्लांट भी उस जगह बनाया गया जहां भूस्खलन सामने खड़ा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक कमिटी बनाकर इसकी जांच करवा दी है।दरअसल 4 वर्ष पूर्व नैनीताल की मॉलरोड से लेकर रूसी गांव की एस.टी.पी.प्लांट तक ऊत्तराखण्ड इंटीग्रेटेड एंड रेजीलियेन्ट शहरी विकास परियोजना(UIRUDP)के अंतर्गत काम हुआ। इसमें,…
विकासनगर में अवैध खनन के भंडारण पर प्रशासन ने छापेमार कार्यवाही की है… लगातार मिल रही शिकायत के बाद SDM विनोद कुमार ने अपनी टीम के साथ जसवंत नगर में मौजूद इस अवैध भंडारण पर धावा बोल दिया। एसडीएम के नेतृत्व में तहसीलदार विवेक राजौरी सहित राजस्व की टीम ने अवैध भंडारण पर छापामार कार्यवाही करते हुए रेत और बजरी के इन ढेरो की नापतोल कर डाली। प्रशासन की इस कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। तहसील प्रशासन की टीम ने कार्यवाही को अंजाम देने के बाद जुर्माने सहित अन्य कार्यवाही के लिए मामले को खनन विभाग को…
