खबर उत्तरकाशी के डुंडा प्रखंड से है जंहा देवीधार के पास एक होटल में युवकों से होटल कर्मी द्धारा बिल के रुपए मांगने पर होटल कर्मी पर युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और स्थानीय लोग पुलिस से कार्यवाही की मांग कर रहे है। घटना 31जुलाई की बताई जा रही है घायल युवक के सर पर गंभीर चोट आई है और जबडा भी फेक्चर हुआ है पुलिस को परिजनों की तरफ से तहरीर दो गयी है लेकिन कोई कार्यवाही अभी तक पुलिस द्वारा नही की गई है। परिजन पुलिस से कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे है। police द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है

