देहरादून में भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष जी, आदरणीय राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी Dushyant Kumar Gautam जी, आदरणीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी Rekha Verma रेखा वर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति में माननीय प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt जी एवं माननीय प्रदेश संगठन महामंत्री Ajaey Kumar जी के साथ प्रदेश संगठनात्मक कार्यशाला में सम्मिलित हुआ।

शपथ ग्रहण करने वाले सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्ज्वल कार्यकाल हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

निश्चित तौर पर आप सभी भारतीय जनता पार्टी की ‘अंत्योदय’ आधारित विचारधारा, संगठनात्मक मूल्यों और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

भाजपा की कार्यशैली में पदानुक्रम के स्थान पर सेवा और समर्पण की भावना प्रमुख रहती है। यही कारण है कि भाजपा को ‘संगठन-प्रधान पार्टी’ कहा जाता है।



