देहरादून में विजय दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयो जन किया गया.जहां सीएम धामी ने शिरकत की.इस दौरान सीएम ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी.

साथ ही उनके परिजनों को सम्मानित किया.सीएम ने कहा कि भारतीय सेना ने अपने उत्कृष्ट सैन्य नेतृत्व, कुशल रणनीति और अदम्य साहस से विश्व इतिहास की एक निर्णायक विजय अर्जित की.पाकिस्तानी सेना ने हमारे रणबांकुरों के आगे घुटने टेक दिए थे.विजय की यह शौर्यगाथा भारतीय सेना के पराक्रम, अनुशासन और बलिदान का शौर्यपूर्ण इतिहास है ।

