मुख्य सेवक सदन में जनजाति कल्याण विभाग के अन्तर्गत नवनिर्वाचित 15 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के साथ ही ₹15 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। चयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं। आप अपनी मेहनत, लगन और ईमानदारी से शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बनाते हुए पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाएं।
प्रदेश में जनजाति क्षेत्र के विकास की दिशा में हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। आज जिन योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया है वह निश्चित रूप से जनजाति क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। प्रदेश के 128 ग्रामों का प्रधानमंत्री जनजाति उन्नत ग्राम अभियान के अंतर्गत चयन किया है। जिसके माध्यम से इन गांव में बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi जी, माननीय विधायक Khajan Dass जी, Savita Harbans Kapoor जी, Umesh Sharma Kau जी, Mahant Daleep Rawat जी, Dr.Pramod Nainwal जी उपस्थित रहे।


