नोएडा (गौतमबुद्धनगर), उत्तर प्रदेश में पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित 15वें उत्तराखंड महाकौथिक में सम्मिलित हुआ। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में उत्तराखंडी समाज द्वारा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और विशिष्ट पहचान को जीवंत बनाए रखना अत्यंत सराहनीय है।

प्रवासी उत्तराखंडी समाज राज्य से दूर रहते हुए भी अपनी जड़ों से गहराई से जुड़कर उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों का संवर्धन कर रहा है, वे निस्संदेह राज्य की सांस्कृतिक चेतना के सच्चे ब्रांड एम्बेसडर हैं।

आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में एक ओर देश की सांस्कृतिक विरासत का पुनर्जागरण हो रहा है, वहीं ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ जैसी पहलों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों, शिल्प और कारीगरों को नई शक्ति मिल रही है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो रही है।

इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी नागरिकों द्वारा मिले असीम स्नेह, आत्मीयता और उत्साह के लिए हार्दिक आभार, साथ ही सफल आयोजन हेतु आयोजक संस्था को धन्यवाद।

