देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता मेले का शुभारंभ करने के साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को चेक भी प्रदान किए साथ ही नाबार्ड स्टेट फोकस पेपर 2026-27 का विमोचन किया।

आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah जी के मार्गदर्शन में सहकारिता आज एक सशक्त जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है।

सहकारी संस्थाएं अब केवल ऋण प्रदाता नहीं रहीं, बल्कि महिला स्वयं सहायता समूहों और किसानों को सशक्त बनाने के साथ-साथ कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से डिजिटल सेवाएं तथा जन औषधि केंद्रों के जरिए सस्ती जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराकर जनकल्याण में अहम भूमिका निभा रही हैं।


इस अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद Naresh Bansal जी, माननीय कैबिनेट मंत्री Dr Dhan Singh Rawat जी, माननीय विधायक Khajan Dass जी, Umesh Sharma Kau जी एवं Savita Harbans Kapoor जी भी उपस्थित रही।


