जनपद रुद्रप्रयाग में लगातार जारी है भारी बारिश,जिसके चलते ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोबगड़,एंव जवाडी बाईपासए के समीप मलवा आने से बाधित हो गए हैं।
वहीँ राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा जेसीबी मशीनों द्वारा सड़को पर आए मलवे को हटाने का कार्य गतिमान है।
जनपद रूद्रप्रयाग में वर्षा के आंकलन की बात करें तो
रुद्रप्रयाग में- 12.00 mm,
जखोली – 35.00 mm
ऊखीमठ – 42.50 mm हुई है।
वहीँ नदियों का जल स्तर सुबह 07.00 बजे तक -अलकनंदा -626.30 मी, मंदाकिनी – 625.15 मी यानि खतरे के निशान तक पहुँच चुकी हैं।
इधर जिला प्रशासन एंव आपदा प्रबंधन की टीमों द्वारा जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए नदी किनारे और आसपास के लोगों को सतर्क एंव सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए लगातार सूचित किया जा रहा है।
केदारनाथ यात्रा, सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर जाने वाले यात्रियों को भी फिलहाल सुरक्षित स्थानों पर रुकने के लिए कहा जा रहा है।
https://www.facebook.com/share/v/1FFDAkNrzG/

