नई टिहरी में “टिहरी लेक फेस्टिवल हिमालयन-O₂, 2026” का शुभारंभ करने के साथ ही ₹318 करोड़ की लागत से 15.770 किमी लंबे कोटी कालोनी-डोबरा चांटी मोटर मार्ग का शिलान्यास भी किया। टिहरी क्षेत्र के विकास हेतु कोटी कालोनी-टिहरी में रोप-वे का निर्माण किया जाएगा।

हमारा लक्ष्य स्पष्ट है कि टिहरी को वाटर और एडवेंचर स्पोर्ट्स का एक प्रमुख केंद्र बनाया जाए। इसी दिशा में क्याकिंग, पैरासेलिंग, स्कूबा डाइविंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है।


आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार राज्य में साहसिक और शीतकालीन खेलों को विशेष प्रोत्साहन दे रही है। आज टिहरी में 400 से अधिक युवा पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जो भविष्य में उत्तराखंड को विश्व पैराग्लाइडिंग मानचित्र पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर माननीय सांसद Mala Rajya Laxmi Shah जी, माननीय कैबिनेट मंत्री Subodh Uniyal जी, माननीय विधायक किशोर उपाध्याय जी, Vinod Kandari जी, Shakti Lal Shah जी, विक्रम सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष भाजपा उदय सिंह रावत जी भी उपस्थित रहे।



