अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवीन प्रशासनिक भवन के साथ ही ₹138 करोड़ की लागत की 26 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। ये सभी परियोजनाएं क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, नगर विकास एवं ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती प्रदान करेंगी। हमारी सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री Ajay Tamta जी, माननीय विधायक Dr.Pramod Nainwal जी, जिला पंचायत अध्यक्षा हेमा गैडा जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित…
Author: Avnish Kumar Jain
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बलवीर रोड, देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी जी का संपूर्ण जीवन अनुशासन, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने उत्तराखण्ड के विकास एवं जनसेवा में जो योगदान दिया, उसे यह प्रदेश सदैव याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस दौरान…
बस्तर, छत्तीसगढ़ में आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah जी की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 26वीं बैठक में सहभागिता की। बैठक के दौरान राज्यों के मध्य बेहतर समन्वय, आंतरिक सुरक्षा, आधारभूत विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही उत्तराखंड में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली मां नंदा राजजात यात्रा एवं दिव्य और भव्य कुंभ मेले के सफल आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं, समन्वय एवं सहयोग के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में हम…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैम्प कार्यालय परिसर, देहरादून से HDFC Bank द्वारा CSR के अंतर्गत चारधाम एवं आदि कैलाश यात्रा मार्ग हेतु प्रदान किए जा रहे चिकित्सा वाहनों (एम्बुलेंस) का फ्लैग ऑफ किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित तौर पर ये एम्बुलेंस आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करेंगी तथा यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को त्वरित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं,…
नानकमत्ता, ऊधम सिंह नगर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महाराणा प्रताप जी को नमन कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं स्नेह से मन अभिभूत है। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप त्याग, स्वाभिमान, साहस और राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार जनजातीय समाज के उत्थान, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनजातीय समुदाय को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रभावी प्रयास किए…
देहरादून में कुल 307 चिकित्साधिकारियों, फार्मासिस्टों तथा उद्यान विभाग के अंतर्गत नव नियुक्त प्रयोगशाला सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह केवल नियुक्ति पत्र नहीं बल्कि सेवा, संवेदनशीलता और उत्तराखण्ड के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनने का अवसर है। एक समय था जब नकल और भ्रष्टाचार के कारण भर्ती प्रक्रियाएं बाधित होती थीं, योग्य युवाओं का विश्वास टूटता था और प्रतिभा के स्थान पर व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़े होते थे। हमारी सरकार ने नई कार्य संस्कृति विकसित करते हुए इस व्यवस्था को बदलने का संकल्प लिया। देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर युवाओं के भविष्य…
कामरूपप्रदीपे च नीलकूटनिवासिनि । निशुम्भशुम्भमथनि कामेश्वरि नमोऽस्तु ते ॥ 51 शक्तिपीठों में से एक, गुवाहाटी (असम) में स्थित प्रसिद्ध माँ कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन एवं पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर माँ कामाख्या से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं देवभूमि उत्तराखंड की निरंतर प्रगति हेतु प्रार्थना की।
देहरादून में ‘ऑपरेशन सिंदूर–शौर्य, सम्मान और वीरता’ के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में वीर सैनिकों से भेंट कर उन्हें संबोधित किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आज भारतीय सेना का मनोबल नई ऊंचाइयों पर पहुँचा है। हमारी सेना दुश्मन के घर में घुसकर उसे मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ इसका सशक्त उदाहरण है। हमारी डबल इंजन सरकार भी अमर शहीदों एवं उनके परिजनों के सम्मान, कल्याण और सहयोग हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रही है। उन्हें हरसंभव सहायता और सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता ही…
पिथौरागढ़ स्थित लक्ष्मण सिंह महर राजकीय महाविद्यालय में कैलाश उत्सव-2026 का शुभारंभ करने के साथ ही जनपद के विकास हेतु ₹165 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विकास हेतु घोषणाएं भी की। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारी सरकार सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास हेतु कृत संकल्पित भाव से कार्य कर रही है। सीमांत जनपदों में सुदृढ़ सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं संचार सुविधाओं के विकास के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित किए जा रहे हैं।…
टिहरी झील क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आज सचिवालय में इस संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और इसे लेकर कॉम्प्रेहेंसिव प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने कहा कि टिहरी स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (TADA) पूरे क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए डेस्टिनेशन मैनेजमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीएमओ) के रूप में काम करेगा। उन्होंने कहा कि टिहरी झील क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए एक व्यापक एवं सम्पूर्ण कार्ययोजना तैयार की…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में देहरादून में विद्युत लाइनों की अंडरग्राउण्ड केबलिंग को लेकर ऊर्जा विभाग एवं जिलाधिकारी देहरादून के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। मुख्य सचिव ने पिटकुल को निर्देश दिए कि सड़कों की खुदाई एवं अंडरग्राउण्ड केबलिंग और ब्लैक टॉपिंग का कार्य जून माह तक पूर्ण कर लिया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि पिटकुल को सभी फ्रंट पर एक साथ कार्य शुरू करने के बजाय कुछ फ्रंट पर कार्य शुरू कर अपनी सभी लेबर को एक ही जगह कंसंट्रेट करते हुए कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे…
प्रदेश भाजपा कार्यालय, देहरादून में कार्यकर्ताओं के साथ झालमुड़ी खाकर पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय का उत्सव मनाया। यह जश्न संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के अटूट विश्वास का प्रतिबिंब है।यह अभूतपूर्व विजय आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व, माननीय गृहमंत्री Amit Shah जी की कुशल रणनीति और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin जी के कुशल मार्गदर्शन में प्रत्येक कार्यकर्ता के अथक परिश्रम का परिणाम है। गंगोत्री से गंगासागर तक लहराता भगवा परचम केवल एक जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि ‘सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प का सशक्त…
मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड वन विकास निगम के रजत जयंती समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करने के साथ ही हिम काष्ठ एप का लोकार्पण किया एवं मेधावी छात्रों को पुरुस्कृत किया। नीति स्पष्ट और नियत साफ हो, तो परिणाम भी उत्कृष्ट होते हैं। यही कारण है कि वन विकास निगम ने ₹167 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित कर नई उपलब्धि हासिल की है। लोगों की सुविधा हेतु कुमांऊ मंडल में वन विकास निगम का कार्यालय बनाया जाएगा। हमारी सरकार विकास के साथ-साथ पारदर्शिता और सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा संकल्प है कि आने वाली पीढ़ियों को समृद्ध…
आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 को होटल सिद्धार्थ पैराडाइज, प्रिंस चौक, देहरादून में यूनियन बैंक एम्प्लॉइज यूनियन उत्तराखंड का 6वां त्रैवार्षिक सम्मेलन भव्य एवं सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। सम्मेलन में देशभर से आए यूनियन पदाधिकारियों, वरिष्ठ साथियों एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में एनसीबीई के वरिष्ठ साथी श्री श्यामवीर सिंह जी, एनसीबीई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर. बालाजी जी, एआईयूबीएसएफ के संरक्षक श्री एस.डी. मिश्रा जी, एआईयूबीएसएफ के अध्यक्ष श्री प्रेम कुमार जी, एआईयूबीएसएफ के महामंत्री श्री राकेश पांडेय जी, बीओबी के महामंत्री श्री वाई.के. शर्मा जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इसके उपरांत कार्यकारिणी सभा…
देश के आदरणीय उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan जी की गरिमामयी उपस्थिति में एम्स ऋषिकेश के 6वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर संस्थान के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। साथ ही एम्स ऋषिकेश की विभिन्न उपलब्धियों पर आधारित पत्रिका रुद्राक्ष का भी विमोचन किया। दीक्षांत समारोह में पदक एवं उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह उपलब्धि आपके परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। आशा है कि आप सभी अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग करते हुए समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस अवसर पर आदरणीय राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh…
वानप्रस्थ आश्रम, यमकेश्वर (पौड़ी गढ़वाल) में श्री राधा गोविंद सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारम्भ कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर व्यासपीठ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर पूज्य स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रीमद्भागवत पुराण सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण ग्रन्थ है, जो भक्ति, भक्त और भगवंत के दिव्य संगम का मार्ग प्रशस्त करता है तथा मानव जीवन को धर्म, आस्था और सदाचार की ओर प्रेरित करता है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार सनातन संस्कृति के पुनरुद्धार हेतु निरंतर कार्य…
