मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य में संचालित Capital Expenditure, CSS Schemes, EAP Schemes, NABARD Schemes, Expenditure Plan तथा SASCI योजनाओं की वित्तीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने विभागों को निर्देशित किया कि योजनाओं के अंतर्गत आवंटित धनराशि के खर्च की प्रगति में तेजी लाते हुए उसका शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पूंजीगत व्यय राज्य के विकास को गति देता है, इसलिए सभी विभाग परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्कीम का बजट लैप्स नहीं…
Author: Avnish Kumar Jain
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत चयनित 63 सफाई निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने लगभग ₹ 62 करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाले शहरी विकास निदेशालय के नवीन भवन का वर्चुअल शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कूड़ा निस्तारण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चार वर्षों में राज्य में लगभग 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित…
माँ भारती की सेवा में आजीवन समर्पित, भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत, उत्तराखंड के गौरव जनरल बिपिन रावत जी की जयंती पर आज शासकीय आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। जनरल बिपिन रावत जी अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और अटूट राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। भारतीय सेना के आधुनिकीकरण, सशस्त्र बलों के समन्वय तथा राष्ट्र की सुरक्षा को सुदृढ़ करने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव-2026 का शुभारंभ कर उपस्थित जनता, योगाचार्यों व योग साधकों को संबोधित किया। देवभूमि उत्तराखंड की यह पावन धरती प्राचीन काल से ही योग और अध्यात्म की भूमि रही है। यहां की पवित्र नदियां, शांत वातावरण और शुद्ध जलवायु योग साधना के लिए विश्व में एक आदर्श वातावरण प्रदान करती हैं। प्रदेश सरकार द्वारा देश की पहली योग नीति–2025 लागू की गई है, जिसके माध्यम से उत्तराखंड में योग एवं ध्यान केंद्रों की स्थापना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। साथ ही योग, ध्यान एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा…
उपजिला अस्पताल टनकपुर में आधुनिक चिकित्सा मशीनों का लोकार्पण करने के साथ ही एडवांस कार्डिएक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना। चिकित्सकों व संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़, प्रभावी और जनोपयोगी बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शासकीय आवास पर देवभूमि की समृद्ध लोकपरंपरा के प्रतीक लोकपर्व फूलदेई के अवसर पर बच्चों का आगमन हुआ। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे इन नन्हे मेहमानों ने देहरी पर फूल और अक्षत सजाकर जब मधुर स्वर में “फूलदेई, फूलदेई, छम्मा देई…” गाया, तो वातावरण बसंत की खुशबू से परिपूर्ण हो उठा। इन बच्चों की सरलता, उल्लास और आत्मीयता हमारे सांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत झलक है। सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ईश्वर से मंगलकामना करता हूं। प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, बसंत के स्वागत और हमारी लोकसंस्कृति के संरक्षण का संदेश देने वाला फूलदेई पर्व हमें अपनी जड़ों से जुड़े…
पंतनगर, ऊधम सिंह नगर में आयोजित 119वाँ अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ ही उपस्थित लोगों को संबोधित किया। हमारे किसान भाई केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के नायक हैं, जिनका परिश्रम और समर्पण प्रेरणादायक है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी की प्रेरणा से हमारी सरकार भी किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में किसानों को तीन लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है, कृषि उपकरणों की खरीद के लिए फार्म मशीनरी योजना के…
टिहरी लेक फेस्टिवल के दौरान रोमांच और साहस का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। भारतीय सेना के वीर जवानों ने लगभग 12 हजार फीट की ऊंचाई से पैराशूट के साथ छलांग लगाते हुए टिहरी झील में शानदार लैंडिंग की। आकाश में पैराग्लाइडिंग करते जवानों का दृश्य और झील के किनारे खड़े दर्शकों का उत्साह इस पूरे क्षण को अविस्मरणीय बना गया। देवभूमि उत्तराखण्ड की प्राकृतिक सुंदरता के बीच साहस, कौशल और अनुशासन का यह प्रदर्शन न केवल रोमांच से भरपूर था, बल्कि युवाओं को प्रेरित करने वाला भी रहा। ऐसे आयोजन पर्यटन को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ राज्य की…
भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सैनिक श्री मेहरबान सिंह जी के प्रतिष्ठान पर चाय की चुस्कियों का आनंद लिया, इस दौरान उन्होंने भेंट स्वरूप घर पर बने स्वादिष्ट अरसे भी दिए। इस अवसर पर वहां उपस्थित स्थानीय नागरिकों से आत्मीय संवाद कर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक लिया। जनता से सीधे संवाद का यह माध्यम सदैव हमें और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
गैरसैंण स्थित कैंप कार्यालय में माननीय विधायक Dr Mohan Singh Bisht जी, Savita Harbans Kapoor जी, किशोर उपाध्याय जी, बृजभूषण गैरोला जी, Sahdev Singh Pundir जी, Trilok Singh Cheema जी, Shakti Lal Shah जी एवं Pradeep Batra जी ने भेंट की।
भराड़ीसैंण, चमोली में चयनित अग्निवीरों के साथ संवाद कर उनके अनुभवों को जाना। देशसेवा के लिए समर्पित इन युवाओं के साथ बिताए गए ये पल अविस्मरणीय रहेंगे। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी और सशक्त नेतृत्व में आज हमारी सशस्त्र सेनाएं सक्षम और सुदृढ़ बन रही हैं। आज हमारी सेना देश की सुरक्षा के लिए हर मोर्चे पर दृढ़ता के साथ खड़ी है और आवश्यकता पड़ने पर गोली का जवाब गोले से देने का सामर्थ्य भी रखती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये चयनित अग्निवीर अपने साहस, अनुशासन और अटूट समर्पण से राष्ट्र की सुरक्षा को और अधिक…
देवभूमि उत्तराखण्ड को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित राज्य बनाने के संकल्प को प्रतिबिंबित करने वाले प्रेरणादायी अभिभाषण के लिए आदरणीय राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh (से.नि.) जी का सहृदय आभार। इस अभिभाषण में प्रदेश के सर्वांगीण विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन तथा राज्य की भावी विकास यात्रा की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत की गई है, जो हम सभी के लिए पथ प्रदर्शक का कार्य करेगी।
गृह मंत्री अमित शाह ने हरिद्वार में आयोजित आयोजन के दौरान पाकिस्तान, अफगानिस्तान से आए 162 शरणार्थियों को भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र प्रदान किया। इसमें पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित सिद्धपीठ हिंगलाज माता मंदिर के पुजारी परिवार से जुड़े शैलेश, भट्टाग्राम, पाकिस्तान से आए जसपाल कुमार, कराची, पाकिस्तान में महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न से तंग आकर भारत आने वाले दुर्गानाथ टी. राजपूत और अफगानिस्तान से आई हंसेरी बाई को मंच पर नागरिकता का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हरिद्वार में “जन जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के मौके पर ₹1129.91 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। ₹1014.81 करोड़ की 22 योजनाओं का शिलान्यास और ₹115.10 करोड़ रुपये की 17 योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण ₹14 करोड़ की लागत से सहकारिता विभाग के अन्तर्गत मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजनान्तर्गत टी.एम.आर. प्लांट का लोकार्पण। ₹18.17 करोड़ की लागत से गृह (पुलिस) विभाग के अन्तर्गत जनपद देहरादून में पुलिस लाइन में निर्मित 46 आवासीय भवनों का लोकार्पण। ₹6.55 करोड़ की लागत से…
आज लोक भवन में उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक “Summits: The Journey of Uttarakhand Gramin Bank” का विमोचन किया। यह पुस्तक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकिंग की विरासत, उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की स्थापना से लेकर उसके विकास, वित्तीय समावेशन तथा स्वयं सहायता समूहों और महिला उद्यमियों के सशक्तीकरण में बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रस्तुत करती है। इस पहल के लिए बैंक के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई। किसी भी संस्था की यात्रा का दस्तावेजीकरण उसकी उपलब्धियों को संरक्षित करने के साथ-साथ भविष्य की दिशा भी निर्धारित करता है। मेरा विश्वास है कि यह कॉफी टेबल बुक बैंक की…
हरिद्वार में आयोजित भाजपा सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah जी का ऊर्जावान मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आदरणीय गृह मंत्री अमित शाह जी के करकमलों से राज्य के समग्र विकास को समर्पित ₹1100 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। साथ ही पुलिस विभाग के आरक्षियों को नियुक्ति पत्र, राज्य में साइबर वित्तीय अपराधों की शिकायत दर्ज कराने के लिए e-Zero FIR प्रणाली का भी शुभारंभ एवं नूतन न्याय संहिता विषय पर…
