आज टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स का अनुभव रोमांचक रहा और यहां मौजूद अपार संभावनाओं को एक बार पुनः करीब से महसूस किया। आज टिहरी झील साहसिक एवं वाटर स्पोर्ट्स के एक उभरते हुए वैश्विक केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आकर एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद ले रहे हैं। हमारी सरकार टिहरी को वाटर और एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रमुख हब के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इससे पर्यटन को नई गति मिलने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार…
Author: Avnish Kumar Jain
इस बार का टिहरी लेक फेस्टिवल कई मायनों में खास है। सबसे खास बात चार वर्षों से चले आ रहे गतिरोध के टूटने से जुड़ी है। कोविड-19 की वजह से इसका आयोजन नहीं हो पाया था। मगर राज्य सरकार ने ठानी, तो इस बार गतिरोध टूट गया। एक और अहम बात काबिलेगौर है कि इस बार सिर्फ टिहरी शहर ही इस आयोजन का मेजबान नहीं है, बल्कि मेजबानी का दायरा कई अन्य शहरों तक फैल गया है। इस बार नरेंद्रनगर, घनसाली, प्रतापनगर, धनोल्टी और देवप्रयाग में भी फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। दरअसल, राज्य सरकार बडे़ आयोजनों को…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज उत्तराखण्ड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना (UCRRFP) की High Powered Committee की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान परियोजना की अद्यतन भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए ₹187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को अनुमोदित किया गया।समिति ने वित्तीय वर्ष 2025–26 की ₹62.19 करोड़ की पुनरीक्षित वार्षिक कार्ययोजना को भी स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही परियोजना के प्रभावी संचालन के लिए तैयार Project Operations Manual, Financial Management System Manual तथा विभिन्न प्रपत्रों और दिशानिर्देश पुस्तिकाओं का अनुमोदन किया गया। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि…
नई टिहरी में “टिहरी लेक फेस्टिवल हिमालयन-O₂, 2026” का शुभारंभ करने के साथ ही ₹318 करोड़ की लागत से 15.770 किमी लंबे कोटी कालोनी-डोबरा चांटी मोटर मार्ग का शिलान्यास भी किया। टिहरी क्षेत्र के विकास हेतु कोटी कालोनी-टिहरी में रोप-वे का निर्माण किया जाएगा। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है कि टिहरी को वाटर और एडवेंचर स्पोर्ट्स का एक प्रमुख केंद्र बनाया जाए। इसी दिशा में क्याकिंग, पैरासेलिंग, स्कूबा डाइविंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार राज्य में साहसिक और शीतकालीन…
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARRA) की High Powered Committee की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर विश्व बैंक पोषित जलागम विकास, जल निकायों के पुनर्जीवन, वृक्षारोपण, पारंपरिक नौलों-धारों के संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में देहरादून की सोंग नदी तथा उत्तरकाशी की कमल नदी से संबंधित दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त 23 अप्रैल 2025 को आयोजित सारा की पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा भी की…
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में AMRUT 2.0 के अंतर्गत गठित हाई पावर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरी क्षेत्रों में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा भू-जल पुनर्भरण को सुदृढ़ बनाने से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर विचार-विमर्श करते हुए अनुमोदन प्रदान किया गया। बैठक में लघु सिंचाई विभाग, नैनीताल की योजनाओं के अंतर्गत हल्द्वानी व नैनीताल क्षेत्र में जल पुनर्भरण संरचनाओं के विकास तथा पार्कों के सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्यों को स्वीकृति दी गई। इनमें हरिहर कॉलोनी हल्द्वानी, विश्वविद्यालय हल्द्वानी, उषा रूपक कॉलोनी नैनीताल तथा सुदर्शन कॉलोनी हल्द्वानी में जल पुनर्भरण के विकास एवं पार्कों…
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में व्यय-वित्त समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न जनपदों से संबंधित महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं पर विचार करते हुए अनुमोदन प्रदान किया गया। समिति द्वारा अमृत 2.0 के ट्रांच-2 के अंतर्गत सहस्त्रधारा पेयजल योजना को स्वीकृति दी गई। इस योजना का क्रियान्वयन उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा किया जाएगा। जनपद पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल/एकेश्वर विकास खंड के अंतर्गत सतपुली बैराज के निर्माण (पुनरीक्षित) प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। जनपद नैनीताल के हल्द्वानी स्थित फायर स्टेशन में टाइप-द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी आवासों के निर्माण को मंजूरी दी गई।…
मुख्यमंत्री धामी ने शासकीय आवास पर रंग और उल्लास के पावन पर्व होली के अवसर पर देवतुल्य जनता, संगठन के सम्मानित पदाधिकारियों, समर्पित कार्यकर्ता बंधुओं तथा अन्य गणमान्यजनों के साथ स्नेह, सौहार्द और उत्साह के वातावरण में होली का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति ने इस पावन अवसर को और अधिक विशेष एवं यादगार बना दिया। हृदय से आभार एवं सभी प्रदेशवासियों को होली की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं
बैरागी कैंप, हरिद्वार में आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah जी के आगामी 07 मार्च को प्रस्तावित दौरे के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के उच्चतम मानक बनाए रखने एवं यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt जी, माननीय विधायक Madan Kaushik जी, Pradeep Batra जी, Adesh Chauhan जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) Ajaey Kumar जी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल जी व अन्य…
शासकीय आवास पर होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में देवतुल्य जनता ने भेंट कर रंगों के पावन पर्व होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने जौनसारी, गढ़वाली, कुमाऊंनी गीतों पर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर पूरे वातावरण को उल्लास, उत्साह एवं आनंद से सराबोर कर दिया। होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय, नकारात्मकता पर सकारात्मकता की जीत और समाज में समरसता स्थापित करने का संदेश देने वाला पर्व है। उत्तराखंड की होली अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान के लिए पूरे…
सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी द्वारा प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी HPV टीकाकरण अभियान से जुड़ते हुए नैनीताल जनपद के समग्र विकास हेतु ₹147 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही ₹154 करोड़ की लागत से हल्द्वानी–काठगोदाम स्रोत एवं ट्रीटमेंट संवर्धन पेयजल योजना का भूमि पूजन भी किया। HPV टीकाकरण अभियान आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नारी सम्मान, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य के प्रति अटूट संकल्प का सशक्त प्रतीक है। आज जिन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, वे क्षेत्रीय प्रगति को नई दिशा देंगी। आदरणीय प्रधानमंत्री…
लोहाघाट, चम्पावत में आयोजित काली कुमाऊँ होली रंग महोत्सव में शामिल होकर भारी संख्या में आई देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर होल्यारों के साथ खड़ी होली गायन में सहभाग किया और लोक परंपरा के जीवंत रंगों को आत्मसात किया। मातृशक्ति, युवाओं और बुजुर्गों द्वारा किए गए आत्मीय एवं स्नेहपूर्ण स्वागत हेतु सहृदय आभार। खड़ी होली उत्तराखंड की विशिष्ट पहचान है। यह केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। प्रदेश की लोक संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर है। इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर माननीय…
जनपद चम्पावत के लोहाघाट क्षेत्र स्थित छमनिया में लगभग ₹256 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन राज्य के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन करते हुए कार्यदायी संस्था एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन फुटबॉल ग्राउंड, एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड, वॉलीबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक सहित अन्य खेल मैदानों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों हेतु 300 बालिकाओं की क्षमता वाले…
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में अधिकृत वित्त समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर UIDF के अंतर्गत न्यू कैंट मार्ग, दिलाराम बाजार से विजय कॉलोनी पुल तक 2 लेन से 3 लेन में अपग्रेडेशन हेतु यूटिलिटी शिफ्टिंग (विद्युत लाइनों को यूटिलिटी डक्ट में स्थानांतरित करना) एवं वाटर सप्लाई लाइन शिफ्टिंग हेतु ₹1257.96 लाख के कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। जनपद पिथौरागढ़ की पिथौरागढ़ शाखा के अंतर्गत घाट पंपिंग पेयजल योजना की जीर्ण-शीर्ण पाइपलाइन, राइजिंग मेन के प्रतिस्थापन एवं पुनर्संरेखण संबंधी ₹1338.53 लाख की योजना को अनुमोदन किया गया। मसूरी राज्य राजमार्ग संख्या-1…
देहरादून में आयोजित हिन्दुस्तान उत्तराखंड समागम 2026 में सम्मिलित होकर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित करने के साथ ही प्रगतिशील उत्तराखंड के विभिन्न आयामों पर चर्चा की। राज्य की प्रगति को नई गति देने हेतु विकास कार्यों को तीव्रता प्रदान करते हुए आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ बनाया जा रहा है। पारदर्शी एवं उत्तरदायी सुशासन के माध्यम से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। देवभूमि की सांस्कृतिक अस्मिता, समृद्ध परंपराओं और गौरवशाली विरासत की रक्षा के साथ हम समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर न्यायपूर्ण एवं समान…
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना (MPRY) तथा मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम (MBADP) की अनुवीक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि पलायन रोकथाम और सीमांत क्षेत्रों में रोजगार व आजीविका से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर गैप न रहे। जनपदों से आने वाले प्रस्तावों के अनुमोदन की प्रक्रिया को तेज़ रखते हुए निर्धारित टाइमलाइन में कार्य पूर्ण किए जाएं। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में टारगेटेड अप्रोच और प्रभावी इंटरवेंशन अपनाने के निर्देश दिए, ताकि अपेक्षित परिणाम प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में…
