मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेल नगर, देहरादून में विश्वमांगल्य सभा के तत्वाधान में आयोजित ‘मातृ संस्कार समागम’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आयी मातृशक्ति का अभिनंदन करते हुए उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने अपने बचपन के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि उनका जीवन किसी विशेष सुविधा या संसाधनों से नहीं, बल्कि संघर्ष, अनुशासन और संस्कारों की पूंजी से बना है। साधारण परिवार में पले-बढ़े होने के कारण उन्होंने प्रारंभ से ही मेहनत, ईमानदारी और आत्मनिर्भरता का महत्व समझा। सीमित संसाधनों के बीच…
Author: Avnish Kumar Jain
कैम्प कार्यालय (देहरादून) से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित मैराथन दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। साथ ही सभी प्रतिभागियों व उपस्थित जनों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ दिलाई। यातायात के नियमों का पालन करना एवं पर्यावरण की रक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हमारी सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विधायक Savita Kapoor जी एवं Khajan Dass जी उपस्थित रहे।
केंद्र सरकार द्वारा कारोबार में सुगमता बढ़ाने के लिए गठित टास्क फोर्स की अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सचिव मीता राजीव लोचन एवं मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में राज्य में ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस (फेज 2) के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सचिव मीता राजीव लोचन ने बताया की उत्तराखण्ड ने डी-रेगुलेशन 1.0 कम्प्लायंस रिडक्शन में देश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा सिंगल विंडो सिस्टम, लैंड यूज, होम स्टे तथा उद्यमिता एवं श्रम सुधारों के क्षेत्र में किए…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किए जाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सचिव पर्यटन को उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के स्तर पर टिहरी झील एवं उसके समीपवर्ती क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने तथा अवस्थापना सुविधाओं के विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन से पूर्व विस्तृत मास्टर प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिए । सचिवालय में आज पर्यटन विकास परिषद द्वारा टिहरी लेक प्रोजेक्ट के तहत सतत् समावेशी अनुकूल जलवायु आधारित पर्यटन विकास योजनाओं की मुख्य सचिव ने समीक्षा की। इस दौरान मुख्य…
शासकीय आवास पर माननीय राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt जी, माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi जी, माननीय विधायक Khajan Dass जी, Prem Chand Aggarwal जी ने भेंट की। इस अवसर पर महेंद्र भट्ट जी के साथ संगठनात्मक विषयों एवं अन्य सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों से उनकी विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, योजनाओं की प्रगति से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
देहरादून में स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के 8वें दीक्षान्त समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आदरणीय J.P.Nadda जी की गरिमामयी उपस्थिति में मेडिकल छात्रों को डिग्री प्रदान करने के साथ ही मेधावी छात्रों को मेडल से पुरस्कृत किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, सशक्त और जन-केंद्रित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आयुष्मान भारत योजना आज असंख्य परिवारों के लिए सुरक्षा कवच बनकर उनके जीवन में विश्वास और संबल का संचार कर रही है। प्रधानमंत्री जी ने बाबा केदार की पावन धरा से…
आदरणीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री J.P.Nadda जी की गरिमामयी उपस्थिति में भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में सहभागिता की। बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा बूथ स्तर तक संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने पर व्यापक चर्चा हुई। साथ ही, सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं विकास योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुँचाने हेतु ठोस रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में माननीय प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt जी, माननीय संगठन महामंत्री Ajaey Kumar जी सहित कोर कमेटी के सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की बेटी एवं अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को बॉडी बिल्डिंग क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं गमला भेंट कर सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभा थपलियाल की उपलब्धियों को उत्तराखण्ड की मातृशक्ति के गौरव तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त और प्रेरणादायक कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा की सफलता से प्रदेश, विशेषकर दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाली बेटियों को खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी ।मातृशक्ति अब खेलों के साथ-साथ अन्य विविध क्षेत्रों…
आपदा पीड़ितों और वंचित बच्चों के लिए सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये की धनराशि दान की है। वर्तमान में वसंत विहार, देहरादून में निवासरत एवं मूल निवासी जहरिखाल, पौड़ी गढ़वाल, ब्रिगेडियर जोशी ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर चेक सौंपा। यह सहयोग पूर्व में आई दैवीय आपदाओं के दौरान राहत-बचाव कार्यों तथा आपदा से प्रभावित गरीब एवं वंचित बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका में सहायता के उद्देश्य से दिया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अनुभवी सैन्य अधिकारी होने के नाते ब्रिगेडियर जोशी की यह…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के योजना प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागीय उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों के साथ ही अन्य संबंधित प्रस्तावों के क्रियान्वयन की समय सीमा निर्धारित करते हुए कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। मुख्य सचिव ने जनपद चम्पावत के अन्तर्गत रोडवेज स्टेशन चम्पावत में आधुनिक सुसज्जित स्टोरी पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लैक्स के निर्माण लागत ₹64.94 करोड़ के प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान करते हुए इसका नाम सिटी…
सहसपुर, देहरादून में मिट्ठीबेरी-परवल मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों को साझा किया तथा विपक्ष द्वारा चलाए जा रहे षड्यंत्रपूर्ण और दुर्भावनापूर्ण राजनीतिक प्रयासों की सच्चाई जनता के समक्ष रखी। उत्तराखंड में टूलकिट के जरिए सुनियोजित रूप से नैरेटिव गढ़ने और लोगों को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। अर्बन नक्सलवादी और विघटनकारी ताकतें देवभूमि को अपना केंद्र बनाना चाहती हैं। देवभूमि में ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा रही है लेकिन इसकी आड़ में मर्यादाओं को रौंदने की…
सचिवालय में पिटकुल से जुड़े कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट और सख़्त निर्देश दिए कि लंबित परियोजनाओं को हर हाल में तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए और बिजली चोरी पर बिना किसी ढिलाई के कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विद्युत वितरण लॉस में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। इसके लिए हर अधिकारी की भूमिका और जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जिन परियोजनाओं का शिलान्यास हो चुका है, उन्हें लेकर तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी तय की जाए। गर्मियों के दौरान यदि लंबे समय तक बिजली…
देहरादून में गौ संरक्षण पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ का अवलोकन किया। यह फ़िल्म भारतीय संस्कृति, ग्राम्य जीवन और गौ-संवर्धन की परंपरा से जुड़ा अत्यंत सार्थक एवं प्रेरणादायी प्रयास है। भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान है। गाय केवल आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि, पोषण एवं पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला भी है। गौ संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आधारित इस फिल्म को हमारी सरकार द्वारा उत्तराखण्ड में टैक्स फ्री किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस फिल्म को देख सकें। फिल्म के निर्माता विनोद कुमार चौधरी जी सहित पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं।…
सचिवालय में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना एवं टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन की प्रगति के संबंध में आयोजित बैठक में अधिकारियों को परियोजनाओं पर तेज गति से कार्य आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर प्रस्तावित रेलवे स्टेशनों के आस-पास के क्षेत्रों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जाए। इसके लिए लोक निर्माण विभाग और रेल विकास निगम समन्वय के साथ कार्य करें साथ ही इस परियोजना पर एस्केप टनल को समानांतर सड़कों के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी कार्य किया जाए। बागेश्वर तक प्रस्तावित रेल लाइन से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके…
इंटरनेशनल डे ऑफ वीमेन एण्ड गर्ल्स इन STEM के अवसर पर आयोजित ‘शी फॉर STEM उत्तराखण्ड’ विषय पर आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग कर 20 प्रतिभाशाली छात्राओं को ₹50-50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की। ‘शी फॉर स्टेम’ के तहत छात्राओं को स्टार्टअप के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने के साथ ही महिला प्रौद्योगिकी केंद्रों से स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा जाएगा। शी फॉर स्टेम उत्तराखण्ड कार्यक्रम के तहत प्रत्येक जनपद में पांच बालिकाओं को छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। प्रदेश में बेटियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी एवं गणित के क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ाने के…
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण, गैरसैंण स्थित विधानसभा भवन अब केवल लोकतांत्रिक विमर्श का केंद्र ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध लोककला, संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रतीक भी बनता जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर विधानसभा परिसर में राज्य की स्थानीय कला एवं कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न लोक-सांस्कृतिक विषयों पर आधारित पेंटिंग्स एवं रम्माण के पारंपरिक मुखौटे स्थापित किए गए हैं। इन कलाकृतियों में नंदा राजजात यात्रा, छोलिया नृत्य, रम्माण उत्सव, पारंपरिक वाद्य यंत्र, ऐपन कला तथा रम्माण के मुखौटे सहित उत्तराखंड की विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत को अत्यंत…
