शासकीय आवास पर समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत राज्य के 9,47,345 पात्र लाभार्थियों को जनवरी माह की पेंशन के रुप में कुल ₹141 करोड़ 66 लाख 51 हजार की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। राज्य सरकार का संकल्प है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पहुंचे। पेंशन योजनाएं केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन का आधार हैं। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पात्रता परीक्षण, सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को और…
Author: Avnish Kumar Jain
आज हरिद्वार में प्रेस क्लब द्वारा आयोजित हिन्दी पत्रकारिता द्वि-शताब्दी समारोह में प्रतिभाग किया। 200 वर्षों की यह यात्रा हिंदी पत्रकारिता की गहराई, प्रतिबद्धता और लोकतांत्रिक चेतना का सशक्त प्रमाण है। ‘उदन्त मार्तण्ड’ से आरंभ हुई यह परंपरा आज भी सत्य, विवेक और मूल्यों के साथ जनहित को केंद्र में रखकर सत्ता से प्रश्न करने का साहस रखती है। हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, संवेदनाओं और आत्मा की अभिव्यक्ति है। हिंदी पत्रकारिता ने नारी सम्मान को सशक्त करने और सामाजिक सुधारों को गति देने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। आज आवश्यकता है कि पत्रकार अपनी…
हरिद्वार में भारत माता मंदिर के संस्थापक ‘पद्मभूषण’ ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज के समाधि स्थली पर श्रीविग्रह मूर्ति स्थापना समारोह पर आयोजित संत सम्मेलन में सम्मिलित होकर पूज्य साधु-संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया और उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया। ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज जी ने भारत माता मंदिर की स्थापना कर राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति और सनातन चेतना को एक सशक्त आधार प्रदान किया। उन्होंने आध्यात्मिक ज्ञान को समाजसेवा से जोड़कर सनातन परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। आज चारों ओर सनातन संस्कृति का जयघोष हो रहा है। यह केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि भारत की…
किसानों का रास्ता बंद किए जाने का है मामला विकासनगर- ग्राम ढकरानी के किसानों के आग्रह पर उनके बीच पहुंचे जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएम के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने किसानों का पक्ष जाना किसानों ने बताया कि लगभग 30-35 किसानों की 100 बीघा के लगभग भूमि पर जाने वाला रास्ता स्टोन क्रेशर स्वामी द्वारा बंद कर दिया गया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी एवं जमीन में गाढ़ देने की बात कही जा रही है | बैठक में नेगी ने किसनों की भूमि संबंधी दस्तावेजों की पड़ताल कर कहा कि किसी भी सूरत…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में कौशल विकास के अंतर्गत अब तक की कार्य प्रगति तथा स्किल प्राप्त युवाओं को फॉरवर्ड लिंकेज से जोड़ने के संबंध में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस तथ्य पर गहन चर्चा हुई कि राज्य में आईटीआई व तकनीकी संस्थानों तथा प्रशिक्षित युवाओं की संख्या बढ़ने के बावजूद उद्योगों में उनकी प्लेसमेंट और संतोषजनक वेतन क्यों नहीं मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री ने इसे प्रबंधन, समन्वय और प्लेटफार्म स्तर पर कमी का संकेत बताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक ओर नाई, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन,…
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज पहुंचकर क्वानू–मीनस मोटर मार्ग, कालसी क्षेत्र (देहरादून) में हुए बस हादसे घायल यात्रियों का कुशलक्षेम जाना। चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेकर सभी को समुचित उपचार उपलब्ध करने के निर्देश दिए। हिमाचल प्रदेश सरकार को भी आश्वस्त किया गया है कि उत्तराखंड में उपचाराधीन सभी घायल यात्रियों का निःशुल्क उपचार राज्य सरकार द्वारा सुनिश्चित किया जा रहा है।ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केंद्रीय बजट 2026 को देश के भविष्य की मजबूत आधारशिला बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में विश्वास का बजट है मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बजट में इको टूरिज्म और पर्वतीय ट्रेल के विकास पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य को खास लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बजट से आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और स्थायी रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया…
श्री पंचमुखी मंदिर, धर्मपुर (देहरादून) में वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य केसरी नंदन, श्री राम जी के अनन्य भक्त श्री हनुमान जी की आराधना कर समस्त प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। बल, बुद्धि और विवेक के दाता श्री हनुमान जी केवल रक्षक ही नहीं, बल्कि मर्यादा और धर्म के प्रतीक भी हैं। जब अधर्म अपने चरम पर पहुंचता है, तब उनका पराक्रम संस्कृति और मर्यादा का उपहास उड़ाने वालों को यह संदेश देता है कि सत्य, संस्कार और धर्म के मार्ग से विचलन का अंत सदैव पतन की ओर ले जाता है। जहाँ-जहाँ अहंकार, अन्याय और अधर्म दिखाई दिया, चाहे…
लोक भवन में ग्राम ल्वाणी, विकासखंड देवाल (चमोली) के मत्स्य पालन उद्यमी श्री मोहन सिंह बिष्ट ने भेंट की। वर्ष 2017 से ट्राउट मछली पालन के क्षेत्र में उनके सतत प्रयास यह दर्शाते हैं कि यदि संकल्प और नवाचार साथ हों, तो पहाड़ों में भी आजीविका के सशक्त अवसर सृजित किए जा सकते हैं। स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और संस्थानों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने का उनका कार्य अत्यंत सराहनीय है। मेरा विश्वास है कि ट्राउट मत्स्य पालन जैसे प्रयास उत्तराखण्ड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा…
स्पिरिचुअल जोन, आयुर्वेद एम्स और भराड़ीसैंण में मंदिर अवसंरचनात्मक निर्माण को प्राथमिकता में लेने के मुख्यमंत्री के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के अंतर्गत हुए एमओयू तथा उनकी ग्राउंडिंग (क्रियान्वयन) की प्रगति की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए एमओयू की वर्तमान स्थिति, जमीनी प्रगति, अवरोधों तथा आगे की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। एमओयू ग्राउंडिंग में ऐतिहासिक प्रगति, मुख्यमंत्री ने बताया राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि बैठक में अवगत कराया गया कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के अंतर्गत कुल 3,57,693 करोड़ रुपये…
कोटद्वार में आयोजित बर्ड फेस्टिवल में सम्मिलित होकर फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ ही पौड़ी जनपद के विकास से जुड़ी ₹326 करोड़ से अधिक की 61 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान विभिन्न विभागों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर स्थानीय जनता द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत हेतु आप सभी का हृदयतल से हार्दिक आभार एवं अभिनंदन। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार वन्य जीवों एवं संपदा की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा प्रयास इकोलॉजी और इकोनॉमी…
उत्तराखंड के विकासनगर में दो कश्मीरी युवकों के साथ मारपीट के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अब आरोपी की पत्नी रीना यादव का बयान सामने आया है।पुलिस के अनुसार, 28 जनवरी को विकासनगर बाजार में सामान खरीदने के दौरान कहासुनी हुई, जिसके बाद दुकानदार संजय यादव ने कश्मीरी युवकों के साथ मारपीट की। एक युवक के सिर पर चोट आई। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर संजय यादव को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अब आरोपी संजय यादव की…
टिहरी में आयोजित एक्रो फेस्टिवल एवं नेशनल SIV चैंपियनशिप के समापन समारोह में देश-विदेश से आए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए टिहरी जनपद के विकास हेतु ₹27 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। ये सभी योजनाएँ जिले के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर सिद्ध होंगी। इस एक्रो फेस्टिवल में 11 देशों के 25 पायलटों तथा विभिन्न राज्यों से आए 57 खिलाड़ियों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि उत्तराखंड साहसिक खेलों के क्षेत्र में एक उभरते वैश्विक डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। प्रदेश में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा…
मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में सिंचाई परियोजनाओं के अन्तर्गत रिवर प्रोटक्शन कार्य एवं डीसिल्टिंग की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून सीजन में बाढ़ की आशंकाओं को देखते हुए सभी कार्य समय से कर दिए जाएं। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि लघु सिचांई विभाग द्वारा जल संरक्षण, संवर्द्धन एवं संभरण योजनाओं के तहत चेक डैम निर्माण, रिचार्ज शॉफ्ट निर्माण एवं तालाब निर्माण किये जा रहे हैं। विभाग द्वारा राज्य में 708 चेक डैम बनाये गये हैं। विभाग द्वारा ऊधम सिंह नगर, नैनीताल एवं हरिद्वार में कुल 419 रिचार्ज शॉफ्ट की स्थापना की गयी है।…
कोटद्वार। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण जी ने अपना जन्मदिन इस वर्ष भी सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों को समर्पित करते हुए अत्यंत सादगी एवं गरिमामय वातावरण में मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिवस को उत्सव के स्थान पर जनकल्याण, मानव सेवा एवं गौ सेवा का माध्यम बनाया, जो समाज के लिए एक प्रेरणादायी संदेश है। जन्मदिन की पूर्व संध्या पर उदयरामपुर स्थित जय दुर्गा सामाजिक कल्याण संस्थान द्वारा संचालित “दीदी की पाठशाला” के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण जी ने वहां अध्ययनरत बच्चों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैंप कार्यालय से छात्र कौशल संवर्धन हेतु Lab on Wheels (Infosys Springboard) का फ्लैग ऑफ किया। यह Lab on Wheels छात्रों को AI, Coding, IOT एवं अन्य Emerging Tech क्षेत्रों में कौशल संवर्धन के लिए Hands On सुविधा उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही विज्ञान विषय के विभिन्न प्रयोगों को Virtual Mode से सीखने में सहायता प्रदान करेगा। Lab on Wheels छात्रों को Learning by Doing के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा। यह आगामी 05 वर्ष तक पूरे राज्य संस्थाओं में जाकर छात्रों को जागरूक करते हुए उनको Hands On प्रशिक्षण देगा और उनको…
