Author: Avnish Kumar Jain

हरिद्वार में मेला अधिकारी सोनिका ने कुंभ मेले के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मेला अधिकारी ने धनौरी-सिडकुल मार्ग पर बन रहे पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस पुल का निर्माण सिंचाई विभाग के द्वारा कराया जा रहा है। मेला अधिकारी सोनिका ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध रूप से काम पूरा करने के निर्देश दिए। कुंभ मेले के लिए होने वाले निर्माण कार्यों के लिए 1200 करोड़ से ज्यादा का स्टीमेट बनाया गया है। जिनमें से करीब 220 करोड़ के कामों का जीओ जारी हो चुका है। जबकि अन्य निर्माण कार्य भी जल्द धरातल पर उतरेंगे।…

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की उत्तराखण्ड एयर कनेक्टिविटी स्कीम के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने आदि कैलाश, नाभिडांग और जॉलीकांग को हवाई सेवा से जोड़े जाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहस्त्रधारा से पूर्णागिरी के लिए भी हवाई सेवा शीघ्र शुरू की जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में हवाई सम्पर्क बढ़ाए जाने की सम्भावनाएं तलाशे जाने के लगातार प्रयास किए जाएं। उन्होंने प्रदेश में पर्यटन…

Read More

मुख्यसेवक सदन में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ करते हुए प्रथम चरण में 6 जनपदों की 484 मातृशक्ति के बैंक खातों में ₹3.45 करोड़ से अधिक की धनराशि डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त के रूप में ट्रांसफर की। इस योजना के अंतर्गत ₹2 लाख तक की स्वीकृति का प्रावधान है, जिसमें 75% राशि राज्य सरकार द्वारा तथा 25% लाभार्थी द्वारा स्वयं वहन की जाएगी। इसी माह के अंत तक अथवा मार्च के प्रथम सप्ताह में अन्य 7 जनपदों की 540 महिलाओं को भी लगभग ₹4 करोड़ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। एकल एवं…

Read More

सचिवालय में उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को राज्य के दोनों मंडलों में अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय भवन के निर्माण एवं प्रस्तावित भवनों में बैंकट हॉल, गेस्ट हाउस, सभागार, प्रशिक्षण कक्ष, बैठक कक्ष एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के लिए DPR शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान OBC बाहुल्य क्षेत्रों में योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर नियमित समीक्षा के माध्यम से प्रगति की निगरानी सुनिश्चित करने के साथ ही लाभार्थियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर योजनाओं में आवश्यक सुधार करने के लिए अधिकारियों…

Read More

उत्तराखंड की प्रशासनिक गलियारों में एक ही नाम की गूंज है IAS सोनिका मीणा हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण यानी HRDA की कमान संभालते ही उन्होंने भू-माफियाओं की नींद उड़ा दी है। अवैध कॉलोनियों पर चलता बुलडोजर और फाइलों में दबे भ्रष्टाचार को बाहर निकालना अब उनकी पहचान बन चुका है। देहरादून की पूर्व जिलाधिकारी सोनिका मीणा अब हरिद्वार की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर रही हैं। कार्यभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि जो भी अवैध निर्माण या अवैध प्लॉटिंग में शामिल होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। गंगा की पावन नगरी में अवैध रूप से पनप रहे भू-माफियाओं के लिए सोनिका मीणा…

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में विश्व बैंक सहायतित उत्तराखण्ड डिजास्टर प्रिपेयर्डनेस एंड रेजीलियंट प्रोजेक्ट (यू-प्रिपेयर) की उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक ली। इस बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गयी। मुख्य सचिव ने यू-प्रिपेयर से सम्बन्धित विभिन्न विभागों के प्रोजेक्ट्स की धीमी गति पर नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यू-प्रिपेयर से सम्बन्धित प्रोजेक्ट्स में तेजी लाए जाने हेतु इनकी लगातार मॉनिटरिंग की जाए। मुख्य सचिव ने योजना के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे 45 पुलों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बताया गया कि 45 में…

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में सचिव समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सचिवगणों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा कर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में कराए जाने वाले नए कार्यों के लिए 15 फरवरी तक स्वीकृतियां ले ली जाएं। प्रत्येक विभाग अपने सभी कार्यों को लेकर वार्षिक कैलेण्डर तैयार कर, उसके अनुसार अपनी सभी गतिविधियों को संचालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कुम्भ मेला – 2027 से सम्बन्धित कार्यों को भी प्राथमिकता पर लेते हुए सभी प्रकार की स्वीकृतियां और प्रक्रियाएं समय पर पूर्ण करते हुए निर्धारित…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में डॉ. नित्यानंद की जन्मशताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जयेंद्र सिंह राणा एवं संजय सत्यवली को हिमालयी पर्यावरण पुरस्कार 2025-26 से सम्मानित किया।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. नित्यानंद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित किया। उनकी सोच, हिमालय की शिखरों जैसी ऊँची और उनका सेवा-भाव हिमालय की घाटियों से भी गहरा था। उनका मानना था कि हिमालय की रक्षा करना, भारतीय सभ्यता और राष्ट्र…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ से संबंधित सभी तैयारियों को अक्टूबर माह तक पूरा किया जाए। साथ ही कुंभ की आवश्यकताओं को देखते हुए सभी प्रकार के निर्माण कार्य तय समय के अंदर पूरे हों। सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। शासन स्तर पर कुंभ से संबंधित कोई भी कार्य/फाइल लंबित न रहे। किसी भी कार्य को लंबित रखने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। …

Read More

शासकीय आवास पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष, प्रख्यात लेखक एवं कवि पद्मश्री Prasoon Joshi जी ने भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश में कला, संस्कृति, साहित्य एवं सिनेमा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के साथ ही उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, लोक कला, लोक संगीत तथा राज्य में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया। उत्तराखंड सरकार राज्य को फिल्म निर्माण एवं शूटिंग के अनुकूल केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके लिए आवश्यक नीतिगत सहयोग एवं सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Read More

बनबसा, चम्पावत में आयोजित बजट से पूर्व संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रबुद्धजनों के विचारों को सुना। इस दौरान प्राप्त सभी सुझावों को आगामी बजट में समाहित करने का यथासंभव प्रयास किया जाएगा, ताकि बजट जन-आकांक्षाओं का सशक्त प्रतिबिंब बन सके। बजट किसी राज्य अथवा देश की आय-व्यय का मात्र लेखा-जोखा नहीं होता, बल्कि यह आने वाले वर्षों के विकास का स्पष्ट रोडमैप होता है। हमारी सरकार प्रदेश के समेकित, संतुलित एवं सतत विकास के लिए पूर्ण मनोयोग और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में वर्ष 2047 तक…

Read More

टनकपुर, चंपावत में शारदा कॉरिडोर के अंतर्गत ₹107 करोड़ की लागत से शारदा घाट के पुनर्विकास कार्यों, ₹85 करोड़ की लागत से इकोलॉजिकल कॉरिडोर कार्यों का शिलान्यास करने के साथ ही ₹319 करोड़ से अधिक की लागत से 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर माघ खिचड़ी कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुआ। हमारी सरकार प्रदेश की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है, लेकिन दुर्भाग्यवश कुछ लोगों को देवभूमि उत्तराखंड का यह विकास रास नहीं आ रहा है। इसका विरोध करने के उद्देश्य से कुछ तत्व सोशल…

Read More

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों में उत्तराखंड सरकार फुल स्पीड पर। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय, आईएएस ने हरिद्वार जनपद में निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एनएचएआई के तहत मुजफ्फरनगर-हरिद्वार रोड का जायजा लिया। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के हरिद्वार शहर और हरिद्वार बाईपास की प्रगति भी परखी। रोशनाबाद-बिहारीगढ़ मार्ग पर कार्यों को भी गहराई से देखा। मंगलौर क्षेत्र में सोलानी नदी पर बन रहे प्रीस्ट्रेस आरसीसी सेतु का भी निरीक्षण।  कुंभ मेला के तहत भाईचारा ढाबा से शिवालिक नगर चौक तक सड़क चौड़ीकरण देखा। ज्वालापुर से शिवालिक नगर मार्ग पर पथरी रोह…

Read More

ओएसिस स्कूल, रायपुर में विद्यार्थियों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा-2026’ कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी को सुनना अत्यंत प्रेरक रहा। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन ने परीक्षा से जुड़े तनाव को कम करने, आत्मविश्वास बनाए रखने और मानसिक मजबूती विकसित करने का स्पष्ट संदेश दिया यह कार्यक्रम केवल छात्रों ही नहीं, बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी सकारात्मक सोच और संतुलित दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा देता है। बच्चे परीक्षा को बोझ नहीं, बल्कि अपने ज्ञान, सोच और निर्णय क्षमता को परखने का अवसर समझें। जीवन में सफलता स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासन, समय प्रबंधन और निरंतर प्रयास से ही मिलती…

Read More

आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी की प्रेरणा से आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के अंतर्गत सेंट एंग्नेस स्कूल, देहरादून के विद्यार्थियों से संवाद किया। आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में उत्तराखंड के लगभग 7 लाख विद्यार्थी, 53 हजार से अधिक शिक्षक एवं 14 हजार से अधिक अभिभावक जुड़े। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाला कुराली, जखोली (रुद्रप्रयाग) के छात्र रोहन सिंह राणा को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए दिल्ली आमंत्रित किया गया, यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से पढ़ाई, समय प्रबंधन, परीक्षा के दबाव और भविष्य को लेकर…

Read More

हरिद्वार में भारत माता मंदिर-समन्वय सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित गुरुदेव समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना समारोह के अवसर पर आदरणीय केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh जी, माननीय केंद्रीय मंत्री Manohar Lal जी, माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश MYogiAdityanath जी के साथ पद्मभूषण से अलंकृत ब्रह्मलीन परम पूज्य स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि जी महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करने के साथ ही उनके समाधि मंदिर का लोकार्पण किया। परम पूज्य स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि जी महाराज ने भारत माता मंदिर की स्थापना कर सनातन चेतना को राष्ट्रभाव से जोड़ा और आध्यात्मिकता को राष्ट्रीय एकता का आधार बनाया। उनका जीवन सनातन संस्कृति, राष्ट्रभक्ति…

Read More