Author: Avnish Kumar Jain

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मंजुल सिंह मांजिला स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करने के साथ ही क्रिकेट खेलकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। खेल केवल जीत या हार तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह हमें एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है और अनुशासन को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाता है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी सरकार “फिट इंडिया” और “खेलो इंडिया” जैसे अभियानों को गति देते हुए “फिट उत्तराखंड” के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Khajan Dass जी, माननीय…

Read More

शासकीय आवास परिसर में आज उद्यान विभाग द्वारा लगभग 60 किलोग्राम शहद निकाला गया, जो प्रदेश में मधुमक्खी पालन के माध्यम से स्वरोजगार की व्यापक संभावनाओं को दर्शाता है। यहां की समृद्ध पुष्प विविधता उच्च गुणवत्ता वाले जैविक शहद उत्पादन के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करती है। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में औषधीय गुणों से युक्त शहद उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु लोगों को प्रेरित किया जा रहा है, जिससे स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ता मिलेगी।

Read More

प्रेमनगर, देहरादून में सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। हमारी सरकार मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ महिला सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जा रही है। समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर नारी गरिमा, अधिकारों और न्याय को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को निःशुल्क साइकिल तथा 12वीं उत्तीर्ण करने पर ₹51,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। साथ ही…

Read More

देहरादून में प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रोड शो में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर अपार उत्साह, ऊर्जा और आत्मीयता के साथ उपस्थित जनसमूह से मिले असीम प्रेम और आशीर्वाद से हृदय अभिभूत है। इस भव्य आयोजन में मातृशक्ति, युवा शक्ति, वरिष्ठजन एवं समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि प्रदेश की जनता विकास, सुशासन और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ रही सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है। यह जनसमर्थन पिछले चार वर्षों में लिए गए ऐतिहासिक, जनहितकारी और दूरदर्शी निर्णयों पर जनता की सशक्त…

Read More

देहरादून में मातृशक्ति से आत्मीय संवाद हुआ। स्थानीय उत्पादों की बढ़ती मांग, स्वरोजगार के नए अवसरों और मजबूत होती आर्थिकी पर सार्थक चर्चा हुई। उनकी मेहनत और उत्साह वास्तव में प्रेरणादायक है। साथ ही ₹401 करोड़ से अधिक लागत की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण कर उन्हें सहयोग और सम्मान देने का भी अवसर मिला।

Read More

परेड ग्राउंड, देहरादून में प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित “जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में पहुंचकर उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त कराए गए बच्चों के लिए इंटेंसिव केयर सेंटर का लोकार्पण करने के साथ ही उन्हें पाठ्य सामग्री भी वितरित की। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी सरकार ने विगत चार वर्षों में उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास, पर्यटन को बढ़ावा, महिला…

Read More

माँ वाराही मंदिर, देवीधुरा (चम्पावत) के नव-निर्माण हेतु आयोजित भूमि पूजन एवं भव्य शिलान्यास समारोह में सम्मिलित होकर देवतुल्य जनता एवं श्रद्धालुओं को संबोधित किया। ये निर्माण कार्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को नई दिशा देने के साथ स्थानीय आस्था और अर्थव्यवस्था को सशक्त करेंगे। देवभूमि उत्तराखंड की पहचान उसकी प्राचीन परंपराओं, लोक-आस्थाओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से है। यहां के प्रत्येक मंदिर केवल पूजा का स्थान नहीं, बल्कि हमारी लोकसंस्कृति, पर्व-त्योहारों और सामाजिक एकता के जीवंत केंद्र हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारी सरकार इन पावन धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और…

Read More

स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार और तकनीक का प्रभावी समावेश आज की आवश्यकता है। आज हिमालयन हेल्थकेयर इनोवेशन समिट में प्रतिभाग करते हुए यह अनुभव हुआ कि यदि हम प्राथमिक एवं निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाएं और उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेलीमेडिसिन एवं आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीकों से जोड़ें, तो दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुलभ और प्रभावी रूप से पहुंचाई जा सकती हैं। कोविड-19 के अनुभव ने भी यह स्पष्ट किया है कि तकनीक आधारित स्वास्थ्य प्रणाली भविष्य की दिशा तय करेगी। हमारे स्वास्थ्य कर्मी इस व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनका निरंतर प्रशिक्षण, क्षमता संवर्धन और नवीन…

Read More

धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प लोकसंस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मुख्य सचिव के दिशा-निर्देशों में राज्य की अतिथि सुविधाओं को आधुनिक और आकर्षक बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी क्रम में गुरुवार को राज्य अतिथि गृह सर्किट हाउस एनेक्सी, देहरादून में नवीनीकरण कार्य को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की अध्यक्षता आवास व राज्य संपत्ति सचिव डॉ आर राजेश कुमार…

Read More

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान शहरी विकास विभाग, पेयजल विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई। मुख्य सचिव ने शहरी विकास विभाग की नीलकंठ महादेव (पौड़ी गढ़वाल) एवं रामनगर (नैनीताल) में मल्टीस्टोरी पार्किंग निर्माण कार्य को मंजूरी प्रदान करते हुए पार्किंग निर्माण गाइडलाइंस का अनुपालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नीलकंठ महादेव (लागत ₹5183.65 लाख) एवं रामनगर ( लागत ₹3857.64 लाख) मल्टीस्टोरी पार्किंग में प्रवेश एवं निकासी के लिए सभी तकनीकी पहलुओं का विशेष…

Read More

सृष्टिस्थितिविनाशानां शक्तिभूते सनातनि। गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमोऽस्तु ते ॥ शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया। इस शुभ अवसर पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। माँ आदिशक्ति भगवती एवं देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, एवं प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज शासकीय आवास में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में चिन्यालीसौड़ के जनप्रतिनिधियों ने भेंट की। जनप्रतिनिधियों ने बणगांव – चोपड़ा – कसलाना मोटर मार्ग एवं दिवारीखौल – जोखणी मोटर मार्ग की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का विकास हमारा उद्देश्य है। प्रदेश के हर गांवों तक सड़क सुविधाओं के साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाने…

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने डॉ. आर. एस. टोलिया प्रशासनिक अकादमी नैनीताल में संचालित विभिन्न परियोजनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक, तकनीकी एवं प्रक्रियागत बाधा आ रही है, तो उसका त्वरित समाधान किया जाए यदि समस्या शासन स्तर की है तो तत्काल शासन के संज्ञान में लाया जाए।  मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभाग मासिक लक्ष्य निर्धारित कर उसके अनुरूप नियमित कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लंबित टेंडर, स्वीकृतियों और तकनीकी अनुमोदनों…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म समाज में घटित हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर करते हुए जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक समरसता और जनसंख्या संतुलन को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना है जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर एक ऐतिहासिक पहल की है, जो समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर…

Read More

नैनीताल जिले के भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कैंची धाम क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या के स्थायी समाधान हेतु नवनिर्मित भवाली बाईपास, भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंची धाम मंदिर में निर्माणाधीन विभिन्न निर्माण कार्यों सहित नैनीताल माल रोड में सड़क भू-धंसाव की रोकथाम हेतु कराए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने PWD के मुख्य अभियंता को निर्देश दिए कि भवाली-रातिघाट बाईपास का कार्य तेजी से करते हुए पर्यटन सीजन से पूर्व यातायात सुचारू किया जाए। उन्होंने जब तक स्थायी मोटर पुल का निर्माण नहीं हो जाता है तब तक इसी सीजन में बेली…

Read More

उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन किया एवं क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी। इस प्रकार की पहल न केवल खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि सकारात्मक कार्य संस्कृति के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Read More