विरही (बेडूबगड), चमोली में आयोजित ‘जनजाति समागम–2026′ में उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस दौरान किए गए आत्मीय स्वागत हेतु मातृशक्ति, युवाओं और बुजुर्गों का सहृदय आभार। सीमांत क्षेत्र की इस पावन धरती पर जनजातीय समाज के अथक परिश्रम, संस्कृति, परंपरा व प्रकृति के प्रति उनकी गहरी आस्था हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हमारी सरकार जनजातीय समाज को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के अंतर्गत प्रदेश के 128 गांवों को चिन्हित कर वहां शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं अन्य…
Author: Avnish Kumar Jain
माननीय न्यायालयों की सुरक्षा के संबंध में जारी निर्देशों के अनुपालन में आज प्रदेश के समस्त जनपदों में मा० न्यायालयों की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वृहद एवं सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। जनपद प्रभारियों द्वारा न्यायालय परिसरों में बहु-स्तरीय सुरक्षा प्रबंधों की भौतिक समीक्षा की गई तथा प्रवेश व्यवस्था, निगरानी तंत्र एवं तैनात सुरक्षा बलों की तत्परता का परीक्षण किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की सघन जांच की गई तथा परिसर की समग्र सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। जनपद प्रभारियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का आकलन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए…
बद्री-केदार मंदिर समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित स्व. श्रीनिवास पोस्ती जी के गुप्तकाशी स्थित आवास पर पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, इस दौरान शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएँ व्यक्त की। श्रीनिवास पोस्ती जी का जीवन तीर्थ परंपराओं के संरक्षण और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहा। बाबा केदार से प्रार्थना करता हूँ कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
ग्राम बीरों देवल, रुद्रप्रयाग में आयोजित माँ चंडिका महाबन्याथ में सम्मिलित होकर माँ चंडिका की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर देवतुल्य जनता को संबोधित करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास हेतु महत्वपूर्ण घोषणाएँ की। देवभूमि उत्तराखंड की पहचान उसकी आध्यात्मिक ऊर्जा, लोक आस्था और समृद्ध परंपराओं से है और हमारी सरकार इन धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश को अध्यात्म की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने के संकल्प के तहत गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों में एक-एक स्पिरिचुअल सिटी विकसित की जा रही है। इस अवसर…
पौड़ी गढ़वाल में आयोजित बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में उपस्थित जनता-जनार्दन एवं प्रबुद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनके सुझाव, अपेक्षाएँ और अनुभवों को जाना। आप लोगों से प्राप्त प्रत्येक सुझाव बजट को समावेशी तथा व्यावहारिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा। हमारा संकल्प है कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसा बजट पेश करें जो प्रभाव में व्यापक और परिणाम में ठोस हो। ‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि’ यही हमारी कार्यशैली का मूल मंत्र है, और इन्हीं सिद्धांतों के अनुरूप आगामी बजट तैयार किया जा रहा है। यह बजट समाज के प्रत्येक वर्ग युवाओं, मातृशक्ति, किसानों, श्रमिकों,…
चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुना एवं अधिकारियों को सभी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत अब तक प्रदेशभर में 661 से अधिक शिविरों का आयोजन किया जा चुका है, जिनके माध्यम से 5.50 लाख से अधिक नागरिकों को लाभ मिला है। हमारा उद्देश्य यही है कि शासन व्यवस्था अधिक संवेदनशील, उत्तरदायी और नवाचार-आधारित बन सके ताकि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार पहल, उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और सेवाओं को प्रभावी रूप से पहुँचाना है। घनसाली ब्लॉक के एक दूरस्थ गाँव में आयोजित शिविर के दौरान एक मार्मिक मामला सामने आया, जब एक 10 वर्षीय बालिका को उसकी माँ पीठ पर उठाकर शिविर तक लाई। जाँच में पाया गया कि आवश्यक दस्तावेज—दिव्यांग प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र—न होने के कारण वह दिव्यांग पेंशन से वंचित थी। इसी प्रकार एक…
आज लोक भवन में गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) मनमोहन सिंह चौहान जी से 23-26 फरवरी, 2026 को आयोजित उत्तराखण्ड राज्य अन्तर-विश्वविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। मेरा विश्वास है कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का विकास करते हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती हैं, बल्कि हमारे युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भी प्रेरित करती हैं। विश्वविद्यालय को प्रतियोगिता के आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैंप कार्यालय, देहरादून से वर्चुअली ‘चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि चंपावत के प्रत्येक घर में इन दिनों उत्साह और उमंग का वातावरण है। उन्होंने उल्लेख किया कि होली का पर्व समीप है और काली कुमाऊँ की होली अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान के कारण पूरे देश में अलग स्थान रखती है। बैठकी होली, खड़ी होली, चौफुला, सुर-ताल और लोकसंस्कृति का ऐसा अद्भुत संगम देश में विरल ही देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि चंपावत की पुण्य भूमि इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति…
विकासनगर, देहरादून में श्री खाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रभु श्री खाटू श्याम से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। देवभूमि उत्तराखंड की पहचान समृद्ध सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और आस्था से जुड़ी है। ऐसे दिव्य और भव्य धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और सनातन मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। इस अवसर पर माननीय विधायक Munna Singh Chauhan जी, माननीय जिलाध्यक्ष मीता सिंह जी भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेल नगर, देहरादून में विश्वमांगल्य सभा के तत्वाधान में आयोजित ‘मातृ संस्कार समागम’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आयी मातृशक्ति का अभिनंदन करते हुए उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने अपने बचपन के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि उनका जीवन किसी विशेष सुविधा या संसाधनों से नहीं, बल्कि संघर्ष, अनुशासन और संस्कारों की पूंजी से बना है। साधारण परिवार में पले-बढ़े होने के कारण उन्होंने प्रारंभ से ही मेहनत, ईमानदारी और आत्मनिर्भरता का महत्व समझा। सीमित संसाधनों के बीच…
कैम्प कार्यालय (देहरादून) से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित मैराथन दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। साथ ही सभी प्रतिभागियों व उपस्थित जनों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ दिलाई। यातायात के नियमों का पालन करना एवं पर्यावरण की रक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हमारी सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विधायक Savita Kapoor जी एवं Khajan Dass जी उपस्थित रहे।
केंद्र सरकार द्वारा कारोबार में सुगमता बढ़ाने के लिए गठित टास्क फोर्स की अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सचिव मीता राजीव लोचन एवं मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में राज्य में ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस (फेज 2) के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सचिव मीता राजीव लोचन ने बताया की उत्तराखण्ड ने डी-रेगुलेशन 1.0 कम्प्लायंस रिडक्शन में देश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा सिंगल विंडो सिस्टम, लैंड यूज, होम स्टे तथा उद्यमिता एवं श्रम सुधारों के क्षेत्र में किए…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किए जाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सचिव पर्यटन को उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के स्तर पर टिहरी झील एवं उसके समीपवर्ती क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने तथा अवस्थापना सुविधाओं के विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन से पूर्व विस्तृत मास्टर प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिए । सचिवालय में आज पर्यटन विकास परिषद द्वारा टिहरी लेक प्रोजेक्ट के तहत सतत् समावेशी अनुकूल जलवायु आधारित पर्यटन विकास योजनाओं की मुख्य सचिव ने समीक्षा की। इस दौरान मुख्य…
शासकीय आवास पर माननीय राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt जी, माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi जी, माननीय विधायक Khajan Dass जी, Prem Chand Aggarwal जी ने भेंट की। इस अवसर पर महेंद्र भट्ट जी के साथ संगठनात्मक विषयों एवं अन्य सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों से उनकी विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, योजनाओं की प्रगति से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
देहरादून में स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के 8वें दीक्षान्त समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आदरणीय J.P.Nadda जी की गरिमामयी उपस्थिति में मेडिकल छात्रों को डिग्री प्रदान करने के साथ ही मेधावी छात्रों को मेडल से पुरस्कृत किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, सशक्त और जन-केंद्रित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आयुष्मान भारत योजना आज असंख्य परिवारों के लिए सुरक्षा कवच बनकर उनके जीवन में विश्वास और संबल का संचार कर रही है। प्रधानमंत्री जी ने बाबा केदार की पावन धरा से…
