मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में DRM, उत्तर रेलवे मुरादाबाद विनीता वास्तव के साथ मुख्य सचिव कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने ऋषिकेश- डोईवाला बाईपास रेलवे लाइन परियोजना के तहत जिलाधिकारी देहरादून को राजाजी नेशनल पार्क एवं वन विभाग की 3.62 हेक्टेयर वन भूमि को लेकर रेलवे, मुख्य वन्यजीव वार्डन और राजाजी नेशनल पार्क के साथ मिलकर संयुक्त सर्वेक्षण कराते हुए निरीक्षण आख्या शासन को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने देहरादून-मोहण्ड- सहारनपुर टनल आधारित रेलवे लाइन परियोजना के सम्बन्ध…
Author: Avnish Kumar Jain
देहरादून में आयोजित चिंतन शिविर एवं “डायलॉग ऑन विज़न–2047” कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों के विचार सुने और देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस मंथन से निकले निष्कर्ष उत्तराखंड के लिए एक सुदृढ़ विज़न और विकसित भारत 2047 का स्पष्ट रोडमैप तय करेंगे। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी द्वारा रखा गया विकसित भारत का संकल्प देश के जन-जन की आकांक्षा है। 2047 तक भारत को विश्वगुरु बनाने का लक्ष्य केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं, बल्कि मानव-केंद्रित, समावेशी और सतत विकास की मजबूत नींव पर आधारित होना चाहिए। उत्तराखंड के संदर्भ में हमारा विकास पर्यावरण से होकर गुजरता है, इसलिए इकोलॉजी और इकोनॉमी…
आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah जी के दिल्ली प्रस्थान से पूर्व उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में गंगाजल का कलश भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। आदरणीय अमित शाह जी का सान्निध्य सदैव नई ऊर्जा और सकारात्मक संकल्प से परिपूर्ण रहता है, जो हमें उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों की रक्षा हेतु निरंतर प्रेरित करता है।
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में पूंजीगत व्यय, CSS योजनाएं, SASCI, SNA स्पर्श एवं विभागों की व्यय योजनाओं के सम्बन्ध में विभिन्न विभागों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को वाह्य सहायतित योजनाओं (EAP) के अंतर्गत धीमी प्रगति वाले प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट्स की धीमी प्रगति के लिए विभागाध्यक्ष एवं सचिव जिम्मेदार होंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि उद्यान एवं कृषि विभाग को मिलकर बड़े एवं एकीकृत प्रोजेक्ट्स पर काम करने की जरूरत है। सेब, कीवी और Aroma के क्षेत्र में Integrated Farming की दिशा में काम किया जाए। उन्होंने कहा कि…
बैरागी द्वीप, हरिद्वार में आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah जी की गरिमामयी उपस्थिति में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित ‘शताब्दी वर्ष समारोह 2026’ में सम्मिलित हुआ। कार्यक्रम में आदरणीय अमित शाह जी ने देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यहां कदम रखते ही हजारों वर्षों की तपस्या की ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार सप्तऋषियों की तपोभूमि रही है, जहां संतों ने मानवता को आत्मिक जागरण का मार्ग दिखाया। साथ ही उन्होंने गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि अखंड ज्योति, वंदनीया माता भगवती…
उत्तराखंड में इस सीजन में अभी तक न के बराबर बारिश और बर्फबारी हुई है, जिसका सीधा असर फसलों पर पड़ रहा है। बेतालघाट क्षेत्र के काश्तकारों का कहना है कि समय पर बारिश न होने से मटर, आलू, प्याज़, हरी सब्जी की फसल में न तो उचित बढ़वार हो पाई और न ही फलन हुआ, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। काश्तकारों को सूखे खेतों में फसल बचाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। एक तरफ सूखा काश्तकारों के लिए मुसीबत बना हुआ है, तो वही दूसरी तरफ जंगली जानवरों के आतंक से भी…
ऋषिकेश में गीता प्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दृढ़ इच्छाशक्ति के प्रतीक व कुशल रणनीतिकार आदरणीय केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah जी एवं पूज्य संतगणों की गरिमामयी उपस्थिति में मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक व अरोग्यांक (गुजराती संस्करण) का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में आदरणीय गृह मंत्री जी ने कल्याण पत्रिका की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कल्याण ने केवल धर्म का प्रसार ही नहीं किया बल्कि राष्ट्र, संस्कृति और चरित्र निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त किया। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आधुनिक भारत तक, इस पत्रिका ने सदैव सनातन विचारधारा की आवाज को जीवित रखा।…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन जमरानी एवं सौंग बांध परियोजनाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने दोनों महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर विस्तार से चर्चा की एवं दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों प्रोजेक्ट्स को समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सचिव ने जमरानी बांध बहुद्देेश्यीय परियोजना सौंग बांध पेयजल परियोजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि समयबद्ध निर्माण के लिए जरूरी है कि सभी निविदा एवं आवश्यक अन्य प्रक्रियाएं समय पर पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण परियोजना का फ्लो चार्ट तैयार कर प्रत्येक चरण को निर्धारित समय…
आज नई दिल्ली में नए संसद भवन के राष्ट्र को समर्पित होने के ऐतिहासिक क्षण को सजीव रूप में प्रस्तुत करने वाली पुस्तक “न्यू पार्लियामेंट : वॉयस ऑफ भारत” का विमोचन किया। आधुनिकता और परंपरा का यह अद्भुत संगम भारत के आत्मविश्वास, सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। संसद परिसर में स्थापित ‘सेंगोल’ भी कर्तव्य, सेवा और धर्म के भाव को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करता है। लोकतंत्र, संविधान और संसद से जुड़े विचारों को सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए पुस्तक के लेखक प्रो. के. पी. सिंह जी को हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में पूंजीगत व्यय, CSS, EAP, NABARD, SASCI, SNA स्पर्श एवं विभागों की व्यय योजनाओं के सम्बन्ध में बैठक ली। उन्होंने पूंजीगत व्यय, CSS, EAP एवं NABARD पोषित योजनाओं के प्रस्तावों को समय पर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने Reimbursement दावा भी समय पर किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य कर रहे विभागों को और Funds उपलब्ध कराए जाने चाहिए। मुख्य सचिव ने सभी परियोजनाओं को समय से पूर्ण किए जाने हेतु Time Line निर्धारित करते हुए मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने वित्त एवं नियोजन विभाग को कार्यों…
रुद्रप्रयाग जिले के नगरसू क्षेत्र में अपने आपको डॉक्टर बताकर लोगों का कर रहा था गोपनीय तरीके से एल्ट्रासाउंड। चौकी घोलतीर पुलिस एसआई जयवीर सिंह रावत एंव एसआई सूरज कंडारी की सतर्कता के बाद आया चिकित्सा विभाग हरकत में। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से रुद्रप्रयाग के नगरासू क्षेत्र में झांसी का एक रेडियोलॉजिस्ट बनकर साथ में पोर्टेबल एल्ट्रासाउंड मशीन से गोपनीय तरीके से लोगों की जाँच कर वसूली कर रहा था। गोपनीय सूचना के बाद घोलतीर पुलिस चौकी द्वारा फर्जी डॉक्टर को हिरासत में लेकर, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग को तत्काल जानकारी दी गई, जिसके बाद स्वास्थ्य…
भाजपा मुख्यालय, नई दिल्ली में संगठन पर्व के अंतर्गत विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल Bharatiya Janata Party (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु चल रही नामांकन प्रक्रिया में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेतागण व सम्मानित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
आज नई दिल्ली में माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी से शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान उत्तराखण्ड की रजत जयंती और नैनीताल लोक भवन के 125 वर्ष पूर्ण होने पर माननीय राष्ट्रपति जी के देवभूमि आगमन और नैनीताल की विरासत, संस्कृति और विकास यात्रा पर आधारित दो कॉफी टेबल बुक को भेंट कर उनका पुनः आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही ‘Absolute Intelligence’ पुस्तक भेंट कर नेतृत्व, दूरदृष्टि और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। इस अवसर पर माननीय राष्ट्रपति महोदया से उत्तराखण्ड द्वारा टीबी उन्मूलन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों और राज्य की सकारात्मक प्रगति पर…
आम्रपाली विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में आयोजित अन्न आधारित “शेफ संवाद” कार्यक्रम के प्रतिभागी शेफों के साथ संवाद किया। देवभूमि उत्तराखंड संस्कारों, संस्कृति और विविध पारंपरिक व्यंजनों की अनुपम भूमि है। यहां का खानपान केवल भोजन नहीं, बल्कि पहाड़ की जीवनशैली, परंपराओं और आत्मीयता की जीवंत अभिव्यक्ति है। आज का पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक स्वादों का अनुभव भी करना चाहता है। ऐसे में शेफ़ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि वे स्थानीय व्यंजनों के माध्यम से उत्तराखंड की पहचान को राष्ट्रीय और वैश्विक मंच तक पहुंचाने में अहम योगदान देते हैं। इस अवसर पर विधायक…
देहरादून में आदरणीय उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan जी एवं माननीय राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh (सेवानिवृत्त) जी की गरिमामयी उपस्थिति में जागरण फोरम कार्यक्रम में सहभागिता कर माननीय उपराष्ट्रपति जी के विचारों को सुना। उन्होंने आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखण्ड में संचालित विकास कार्यों के महायज्ञ की प्रशंसा की, जो हमारे लिए गौरव का विषय होने के साथ ही ऊर्जा का स्रोत भी है। उनका मार्गदर्शन प्रदेश की विकास यात्रा को नई दिशा और गति प्रदान करेगा।
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में सेब की अति सघन बागवानी योजना के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर प्रदेश में सेब, कीवी और ड्रैगनफ्रूट का उत्पादन बढ़ाने के सम्बन्ध में चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि “सेब की अति सघन बागवानी योजना” के अंतर्गत सेब की नवीनतम प्रजातियों के बागान स्थापित करने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य करने की आवश्यकता है। इसके लिए उन्होंने जनपदों में किसानों को Cluster Based Approach अपनाए जाने हेतु प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य राज्य…
