Author: Avnish Kumar Jain

हरिद्वार में पैरालम्पिक कमेटी ऑफ इण्डिया द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टिंग’ के शुभारम्भ पर उपस्थित जनता-जनार्दन को संबोधित किया। सच्ची शक्ति विचारों में निहित होती है, शरीर में नहीं, और दिव्यांगता सीमाएं नहीं बल्कि असीम संभावनाओं का प्रतीक है। आज हमारे दिव्यांग खिलाड़ी अपने अदम्य साहस, प्रतिभा और परिश्रम के बल पर संपूर्ण विश्व में भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में पिछले एक दशक में देश के खेल क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव आया है। आज भारत का खेल बजट तीन गुना बढ़ चुका है और हमारे खिलाड़ी वैश्विक…

Read More

शासकीय आवास पर प्रदेश सरकार एवं भारत–तिब्बत सीमा पुलिस के मध्य ”स्वस्थ सीमा अभियान” के अंतर्गत MoU पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी के 108 सीमावर्ती गांवों में निवासरत नागरिकों को एकीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। इसके तहत ITBP द्वारा योग्य चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, एमआई रूम तथा टेली-मेडिसिन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गांवों में नियमित स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी। लाभार्थियों के हेल्थ रिकॉर्ड का रख-रखाव, दवाइयों एवं आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। स्वस्थ सीमा अभियान सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त…

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरूवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न अवसरों पर शिलान्यास की गई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत इन योजनाओं से सम्बन्धित भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी ली।  मुख्य सचिव ने सम्बन्धित विभागों को इन परियोजनाओं की निरन्तर निगरानी कर निर्धारित समय पर इन्हें पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो गई हैं, परन्तु अभी उनका लोकार्पण नहीं हुआ है, ऐसी परियोजनाओं का शीघ्र से शीघ्र लोकार्पण कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को परियोजना का उचित लाभ मिल सके।…

Read More

एनएच-09, छारछुम सेतु व लैंड कस्टम स्टेशन पर तेज़ होंगे कार्य जनपद पिथौरागढ़ में राष्ट्रीय महत्त्व की सड़क एवं आधारभूत संरचना परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, यूटिलिटी शिफ्टिंग, भूमि अधिग्रहण तथा छारछुम सेतु के निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य सीमा क्षेत्र में चल रही विभिन्न परियोजनाओं को समयबद्ध, पारदर्शी एवं समन्वित रूप से पूर्ण कराना रहा। बैठक में जिलाधिकारी ने छारछुम मोटर पुल के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया कि यह पुल आगामी 02 से 03 माह के भीतर पूर्ण…

Read More

पूर्व में की गई घोषणा के अनुरूप खटीमा में ₹11 करोड़ की लागत से नवनिर्मित महाराणा प्रताप बस स्टेशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। महाराणा प्रताप जी का संपूर्ण जीवन शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का अनुपम प्रतीक है, जो सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा स्तंभ रहा है। आज यह देखकर विशेष प्रसन्नता हो रही है कि अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह बस स्टेशन पूर्णता को प्राप्त कर जनता को समर्पित किया जा रहा है। इस अवसर पर माननीय लोकसभा सांसद Ajay Bhatt जी, माननीय विधायक Shiv Arora जी, भाजपा के माननीय जिला अध्यक्ष कमल जिंदल…

Read More

उत्तरकाशी में आयोजित विंटर टूरिज़्म कॉन्क्लेव में सम्मिलित होकर देवभूमि उत्तराखंड में चल रही शीतकालीन यात्रा के बारे में अपने विचार साझा किए तथा होटल एसोसिएशन, होम-स्टे संचालकों और पर्यटन से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से संवाद किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड के पर्यटन को नई दिशा और गति मिली है। शीतकालीन यात्रा से लेकर आदि कैलाश यात्रा तक, बढ़ती आस्था और जनसहभागिता प्रधानमंत्री जी के देवभूमि उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। उत्तराखंड का प्रत्येक क्षेत्र अपने आप में एक विशिष्ट पर्यटन गंतव्य है। राज्य अब केवल…

Read More

लोक भवन में लोकनृत्यों की रंगारंग सुंदर प्रस्तुतियों के बीच लोहड़ी का पर्व उल्लास और सांस्कृतिक उमंग के साथ मनाया और अग्नि प्रज्ज्वलन के साथ इस कार्यक्रम को प्रारंभ कर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। लोहड़ी फसल कटाई, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और नवआरंभ का प्रतीक है। यह हमें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हुए आपसी प्रेम, सौहार्द और एकजुटता का संदेश देता है।

Read More

कुमाऊँ सांस्कृतिक उत्थान मंच खटीमा द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास से जुड़ी घोषणाएं भी की। कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति से मिले आशीष और स्नेह के लिए सहृदय आभार। उत्तरायणी पर्व का अध्यात्म के साथ ही वैज्ञानिक महत्व भी है। यह पावन पर्व हमारी संस्कृति, आस्था और जीवन दर्शन का भी उत्सव है, जिसे संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में आज भारत न केवल विकास के नए शिखर छू रहा है, बल्कि सनातन संस्कृति के गौरव…

Read More

चम्पावत दौरे पर आज मातृशक्ति से मिले असीम प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार। यह स्नेह और समर्थन राज्य की सेवा के लिए सदैव नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है।

Read More

चंपावत स्थित रणकोची माता मंदिर में माता रानी के दर्शन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की। इस पावन अवसर पर मातृशक्ति द्वारा निकाली गई कलश यात्रा में सहभागी बनकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया

Read More

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विकासखंड नैनीडांडा के ग्राम कौला मल्ला तोक, खडोलियाखेत में स्थापित पीरुल कलेक्शन प्लांट तथा विकासखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीरुल संग्रहण कार्य में लगी महिलाओं से संवाद कर उनके प्रयासों की सराहना की और इस पहल को ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार का सशक्त माध्यम बताया। महिलाओं ने पीरुल को सुखाने के लिए छोटी यूनिट मशीन की मांग रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने शीघ्र मशीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पीरुल कलेक्शन से महिलाओं को नियमित आय मिल रही है और इस कार्य को और अधिक मजबूत किया…

Read More

क्या सरकारी अस्पताल अब इलाज के केंद्र नहीं, बल्कि दलालों की मंडी बन चुके हैं? उत्तराखंड के रुड़की से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो स्वास्थ्य विभाग के दावों की धज्जियां उड़ा रही है। यहाँ रात के अंधेरे में मानवता शर्मसार हो रही है। जब गरीब मरीज उम्मीद लेकर अस्पताल पहुँचता है, तो डॉक्टर नहीं, बल्कि ‘दलाल’ उसका स्वागत करते हैं। और खेल शुरू होता है—जिंदगी और मौत के सौदेबाजी का।रुड़की के सरकारी अस्पताल में इन दिनों सफेद कोट के पीछे काले धंधे का बोलबाला है। सूत्रों की मानें तो अस्पताल के कुछ डॉक्टरों और स्टाफ की मिलीभगत…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में सूचना विभाग, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के आधिकारिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कैलेंडर के आकर्षक स्वरूप, उत्कृष्ट मुद्रण गुणवत्ता एवं विषयवस्तु की सराहना की । उन्होंने कहा कि यह कैलेंडर राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी नीतियों के साथ-साथ सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णयों को प्रभावी ढंग से जनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित यह कैलेंडर केवल तिथियों का संकलन नहीं है, बल्कि यह उत्तराखण्ड की विकास यात्रा, प्रशासनिक प्रतिबद्धता…

Read More

शासकीय आवास पर माननीय लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री Anurag Singh Thakur जी से भेंट हुई। इस दौरान उनके साथ विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

Read More

देहरादून में स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया तथा विभिन्न क्षेत्रों और प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवक मंगल दल, महिला मंगल दल एवं प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया। स्वामी विवेकानन्द जी ने भारत की आध्यात्मिक शक्ति और सांस्कृतिक गौरव को विश्व पटल पर स्थापित किया। उनका युवा शक्ति पर अटूट विश्वास था। वे मानते थे कि अनुशासित, आत्मविश्वासी और राष्ट्रभक्त युवा ही भारत को पुनः विश्व गुरु बना सकते हैं। आज आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में युवा शक्ति को राष्ट्र शक्ति…

Read More

एआई से सशक्त होगा स्थानीय शासन, 2026 बनेगा निर्णायक वर्ष- राज्यपाल राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को लोक भवन में सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तराखण्ड श्री नितेश कुमार झा ने अपनी टीम के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखण्ड एआई मिशन की प्रगति, वर्तमान पहलों एवं भावी कार्ययोजना पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।  सचिव, आईटी विभाग ने राज्यपाल को अवगत कराया कि राज्य सरकार द्वारा सभी विभागों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के प्रभावी और चरणबद्ध उपयोग को बढ़ावा *देने हेतु कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसका उद्देश्य शासन व्यवस्था में पारदर्शिता लाना, निर्णय-प्रक्रिया को अधिक…

Read More